लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल

भारतीय संगीतकार जोड़ी

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल एक लोकप्रिय भारतीय संगीतकार की जोड़ी है, लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर (१९३७-१९९८) और प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा (जन्म १९४०) से मिलकर बनी थी। उन्होंने १९६३ से १९९८ तक ६३५ हिंदी फिल्मों के लिए संगीत रचना की और इस समय के लगभग सभी उल्लेखनीय फिल्म निर्माताओं के लिए काम किया जिसमे सम्मिलित थे राज कपूर, देव आनंद, बी.आर. चोपड़ा, शक्ति सामंत, मनमोहन देसाई, यश चोपड़ा, सुभाष घई और मनोज कुमार

लष्मीकांत–प्यारेलाल
लष्मीकांत (लेफ्ट)- प्यारेलाल (राईट)
लष्मीकांत (लेफ्ट)- प्यारेलाल (राईट)
पृष्ठभूमि
अन्य नामल पी, लष्मी–प्यारे
विधायेंफिल्म स्कोर, फ्यूज़न म्यूजिक
पेशाकंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर, ओर्चेस्ट्रटोर, कंडक्टर
सक्रियता वर्ष१९६३ (१९६३)–१९९८

प्रारंभिक जीवन

संपादित करें
लक्ष्मीकांत
जन्म नामलष्मीकांत शांताराम कुदलकर
जन्म३ नवम्बर १९३७
बॉम्बे, बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश इंडिया
(now मुम्बई, महाराष्ट्र, इंडिया)
निधन25 मई १९९८(१९९८-05-25) (उम्र 60 वर्ष)
सक्रियता वर्ष१९६३–१९९८

लक्ष्मीकांत

संपादित करें

लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर का जनम ३ नवंबर १९३७ को लक्ष्मी पूजन के दिन हुआ था, अपने जन्म के दिन की वजह से, उनका नाम लक्ष्मी रखा गया, जो देवी लक्ष्मी के नाम पर था। उन्होंने अपने बचपन के दिन मुंबई के विले पार्ले (पूर्व) की मलिन बस्तियों में अत्यंत गरीबी के बीच बिताया। [1] [प्रशस्ति पत्र की जरूरत] उनके पिता की मृत्यु उस समय हो थी जब वे बच्चे ही थे। अपने परिवार की खराब वित्तीय हालत के कारण वे अपने शैक्षणिक शिक्षा भी पूरी नहीं कर सके। [प्रशस्ति पत्र की जरूरत]। लक्ष्मीकांत के पिता के दोस्त, जो खुद एक संगीतकार थे उन्होंने लक्ष्मीकांत उनके बड़े भाई को संगीत सीखने की सलाह दी तदनुसार, लक्ष्मीकांत ने सारंगी बजाना सीखा और उनके बड़े भाई ने तबला बजाना सीखा। उन्होंने जाने-माने सारंगी खिलाड़ी हुसैन अली की सोहबत में दो साल बिताए।

लक्ष्मीकांत ने अपनी फिल्म कैरियर की शुरुआत एक बाल अभिनेता के रूप में हिंदी फिल्म भक्त पुंडलिक (1949) और आंखें (1950) फिल्म से की। उन्होंन कुछ गुजराती फिल्मों में काम किया। [2]

प्यारेलाल

संपादित करें
प्यारेलाल
जन्म नामप्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा
जन्म3 सितम्बर 1940 (1940-09-03) (आयु 84)
वाडिया हॉस्पिटल, परेल, मुम्बई
सक्रियता वर्ष१९६३–प्रेजेंट

प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा (जन्म सितंबर ३, १९४०) प्रसिद्ध बिगुल वादक पंडित रामप्रसाद शर्मा (जो बाबाजी के नाम से लोकप्रिय थे) के पुत्र थे, उन्होंने ने ही प्यारेलाल को संगीत की मूल बातें सिखाई थी। [3] प्यारेलाल जी का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने ८ साल की उम्र से ही वायलिन सीखने शुरू कर दिया था और प्रतिदिन ८ से १२ घंटे का अभ्यास किया करते थे। उन्होंने एंथनी गोंजाल्विस नाम के एक गोअन संगीतकार से वायलिन बजाना सीखा। फिल्म अमर अकबर एंथनी (फिल्म में संगीत लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल का था)।१२ वर्ष की उम्र उनके परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गयी एवं उन्हें इस उम्र में स्टूडियो में काम करना पड़ा। प्यारेलाल को परिवार के लिए पैसे कमाने के लिए रंजीत स्टूडियो एवं अन्य स्टूडियो में वायलिन बजाना पड़ता था।

संगीतकार जोड़ी का गठन

संपादित करें

जब लक्ष्मीकांत १० साल के थे तब उन्होंने लता मंगेशकर के कंसर्ट में जो रेडियो क्लब, कोलाबा हुआ था उसमे सारंगी बजाने का काम किया। लता जी उनसे इतना प्रभावित हुई की संगीत कार्यक्रम के बाद उन्होंने लक्ष्मीकांत से बात की थी। [4]

वर्ष फिल्म गीत गायक (s)
१९६४ दोस्ती "राही मनवा दुःख की चिंता" मोहम्मद रफी
१९६७ मिलन "सावन का महीना" मुकेश, लता मंगेशकर
१९६८ शागिर्द "दिल विल प्यार व्यार" लता मंगेशकर
१९६९ इन्तेकाम "कैसे राहु चुप" लता मंगेशकर
१९६९ दो रास्ते "बिंदिया चमकेगी" लता मंगेशकर
१९७३ मनचली "हे मनचली कहा चली" किशोर कुमार

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार इन्होंने निम्नतालिका में दिए गए फिल्मों में संगीत दिया है।

वर्ष फ़िल्म
१९६३ पारसमणि
१९६४ दोस्ती
१९६४ मजबूर
१९६६ प्यार किये जा
१९६७ पत्थर के सनम
१९६७ फर्ज़
१९६७ मिलन
१९६७ शागिर्द
१९६८ मेरे हमदम मेरे दोस्त
१९६९ आया सावन झूम के
१९६९ जीने की राह
१९६९ दो रास्ते
१९७० आन मिलो सजना
१९७० जीवन मृत्यु
१९७१ उपहार
१९७१ मेहबूब की मेहंदी
१९७१ हाथी मेरे साथी
१९७२ पिया का घर
१९७२ शोर
१९७३ अनहोनी
१९७३ दाग
१९७३ बॉबी
१९७३ मनचली
१९७३ लोफर
१९७४ अमीर गरीब
१९७४ इम्तहान
१९७४ दोस्त
१९७४ रोटी
१९७४ रोटी कपड़ा और मकान
१९७४ विदाई
१९७५ लफंगे
१९७६ चरस
१९७७ अपनापन
१९७७ अमर अकबर एन्थोनी
१९७७ अनुरोध
१९७७ चाचा भतीजा
१९७७ धरम वीर
१९७७ परवरिश
१९७८ सत्यम शिवम सुन्दरम
१९७९ अमर दीप
१९७९ सुहाग
१९८० आशा
१९८० कर्ज़
१९८० काली घटा
१९८० जुदाई
१९८० हम पाँच
१९८१ एक दूजे के लिये
१९८१ नसीब
१९८२ प्रेम रोग
१९८३ वो सात दिन
१९८३ हीरो
१९८४ उत्सव
१९८६ कर्मा
१९८६ नगीना
१९८६ नाम
१९८७ मिस्टर इण्डिया
१९८९ राम लखन
१९९१ सौदागर
१९९१ हम
  1. "लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल". हिंदीलीरिक्स.नेट. Archived from the original on 31 अक्तूबर 2016. Retrieved ५ अगस्त २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |archive-date= (help)
  2. अशोक डा.रानाडे (१ जनुअरी २००६). हिंदी फिल्म गीत: म्यूजिक बियॉन्ड बॉउंड्रीज़. बिब्लिओफिले साउथ एशिया. pp. 310–. ISBN ९७८-८१-८५००२-६४-४. Archived from the original on 15 दिसंबर 2013. Retrieved 5 अगस्त 2016. {{cite book}}: Check |isbn= value: invalid character (help); Check date values in: |date= and |archive-date= (help)
  3. "प्यारेलाल अर्ली लाइफ". liquisearch.com. Archived from the original on 13 सितंबर 2016. Retrieved ५ अगस्त २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  4. "लक्ष्मी-प्यारे". डौनमेलोडीयलने.कॉम. Archived from the original on 21 जून 2013. Retrieved ५ अगस्त २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें