नेपाल प्रवेशद्वारedit
नेपाल का ध्वज
नेपाल का ध्वज
नेपाल का मानचित्र


नेपाल, (आधिकारिक रूप में संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी। यह प्रतिशत भारत में हिन्दुओं प्रतिशत से अधिक है। अतः नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे अधिक हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है।

एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित है। संसार का सबसे ऊँची १४ हिमश्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सगरमाथा (एवरेस्ट, नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगञ्ज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगञ्ज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है।

आज का नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का अंशमात्र है । अंग्रेज़ों के साथ हुई सन्धियों में नेपाल को उस समय (१८१४) के दो तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े जो आज भी भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल के अंश हैं । बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतात्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंतः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडिओ फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था।

नये चुने गये सामग्री दिखायें .
चुना गया लेखedit


प्रदेश संख्या १ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। इस प्रदेश का नामांकन प्रदेश संसद (विधान परिषद) द्वारा किया जाएगा। इसकी राजधानी कहाँ होगी यह भी प्रदेश संसद द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस प्रदेश के पूर्व में भारत का सिक्किम राज्य है तथा साथ में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा दार्जीलिंग सटा हुआ है। उत्तर में हिमालय के उस पार तिब्बत स्थित है रही तो दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है।

चुना गया जीवनीedit
पृथ्वी नारायण शाह

पृथ्वीनारायण शाह एक छोटे से राज्य जिसका नाम गोरखा था के राजा नरभुपाल शाह व रानी कौसल्यावती के बेटे थे। उनका जन्म बि सं १७७९ मे हुआ था, उन्हे बीस वर्ष कि उम्र में बि सं १७९९ मे गोरखा का राजा बनाया गया था। पृथ्वी नारायण शाह को आधुनीक नेपाल का जन्मदाता माना जाता है उन्होने ही नेपाल का एकिकरण अभियान कि शुरूआत किया था।

पृथ्वी नरायण शाह से पहले भी इतिहास के विभिन्न कालखण्डों मे नेपाल के एकिकरण हुये थें। जैसे यक्ष मल्ल, मणी मुकुन्द सेन, व जुम्लाके जितरी मल्ल राजा के समय। लेकीन पहले इन राजाओ ने एकीकरण के बाद नेपाल को कई हिस्सों में कर अपने बेटों के बीच बाँट दिया था, लेकीन पृथ्वी नारायण शाह ने नेपाल को फिर से बँटने नही दिया। नेपाल को एक एकीकृत राष्ट्र के रूप में बचाए रखा और विस्तृत करते रहें परन्तु ५२ वर्ष के उम्र में इनका निधन हो जाने के कारण नेपाल का एकिकरण अभियान रुक गया, बाद में इन के पुत्र बाहदुर शाह और बहु राजेन्द्र लक्ष्मी ने एकिकरण अभियान को निरन्तरता दिया लेकीन इन के परपोते गृवाण विक्रम शाह के समय मे हुये नेपाल-अंग्रेज युद्ध में नेपाल ने अपनी सार्भभौमीकता कि रक्षा तो कर ली परन्तु नेपाल के एक बड़े हिस्से को ब्रिटिस इस्ट इण्डिया कम्पनी को देना पड़।

क्या आप जानते हैं...edit
नेपाल का राष्ट्रिय झंडा
चुना गया चित्रedit
समाचारों मेंedit
सुशील कोईराला
विकिपीडिया अन्य भाषाओँ मेंedit


पूरी सूचीबहुभाषीय सहयोगकिसी अन्य भाषा में विकिपीडिया आरम्भ करें
मुखपृष्ठ बन्धु प्रकल्पedit
विकिपीडिया विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा संचालित है, जो दूसरे कई बहुभाषिक तथा उपयोग, परिवर्तन तथा पुनर्वितरण के लिए एक मुक्त प्रकल्प चलाती हैं: