शशि कपूर

भारतीय फिल्म अभिनेता

शशि कपूर (जन्म: 18 मार्च, 1938, निधन : 04 दिसम्बर 2017)[1] हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।[2] शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे।[3] वर्ष २०११ में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।[4] वर्ष २०१५ में उनको २०१४ के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।[5] इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बन गये।

शशि कपूर

2010 में कपूर का एक चित्र
जन्म 18 मार्च 1938
कलकत्ता, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रितानी भारत
मौत 4 दिसम्बर 2017(2017-12-04) (उम्र 79)
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
पेशा अभिनेता, निर्देशक, निर्माता
कार्यकाल 1941–1999
जीवनसाथी जेनिफर केंडल
(1958–1984; देहांत तक)
बच्चे कुणाल कपूर
करन कपूर
संजना कपूर
माता-पिता पृथ्वीराज कपूर
रामसरनी कपूर
संबंधी कपूर परिवार देखें
पुरस्कार पद्म भूषण (2011)
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (2015)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। इनका जन्म जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के घर पर हुआ।[6] अपने पिता एवं भाइयो के नक़्शे कदम पर चलते हुए इन्होने भी फ़िल्मो में ही अपनी तक़दीर आजमाई। शशि कपूर ने ४० के दशक से ही फ़िल्मो में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई धार्मिक फ़िल्मो में भूमिकाये निभाई। इन्होने मुंबई के डॉन बोस्को स्कूल से पढ़ाई पूरी की। पिता पृथ्वीराज कपूर इन्हें छुटिट्यो के दौरान स्टेज पर अभिनय करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते थे। इसका नतीजा रहा कि शशि के बड़े भाई राजकपूर ने उन्हें 'आग' (१९४८) और 'आवारा' (१९५१) में भूमिकाएं दी। आवारा में उन्होंने राजकपूर (जय रुद्) बचपन का रोल किया था। ५० के दशक मे पिता की सलाह पर वे गोद्फ्रे कैंडल के थियेटर ग्रुप 'शेक्स्पियाराना' में शामिल हो गए[7] और उसके साथ दुनिया भर में यात्राये की।

इसी दोरान गोद्फ्रे की बेटी और ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर से उन्हें प्रेम हुआ और मात्र २० वर्ष की उम्र में १९५० में विवाह कर लिया। शशि कपूर ने गैर परम्परागत किस्म की भूमिकाओ के साथ सिनेमा के परदे पर आगाज किया था। उन्होंने सांप्रदायिक दंगो पर आधारित धर्मपुत्र (१९६१) में काम किया था। उसके बाद चार दीवारी और प्रेमपत्र[8] जैसी ऑफ बीत फ़िल्मो में नजर आये। वे हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने हाउसहोल्डर और शेक्सपियर वाला जैसी अंग्रेजी फ़िल्मो में मुख्या भूमिकाये निभाई। वर्ष १९६५ उनके लिए एक महत्वपूर्ण साल था। इसी साल उनकी पहली जुबली फ़िल्म 'जब जब फूल खिले' रिलीज हुई और यश चोपड़ा ने उन्हें भारत की पहली बहुल अभिनेताओ वाली हिंदी फ़िल्म 'वक्त' के लिए कास्ट किया। बॉक्स ऑफिस पर लगातार दो बड़ी हिट फ़िल्मो के बाद व्यावहारिकता का तकाजा यह था की शशि कपूर परम्परागत भूमिकाये करे, लेकिन उनके अन्दर का अभिनेता इसके लिए तैयार नहीं था। इसके बाद उन्होंने 'ए मत्तेर ऑफ़ इन्नोसेंस' और 'प्रीटी परली ६७' जसी फ़िल्मे की. वहीँ हसीना मन जाएगी, प्यार का मोसम ने उन्हें एक चोकलेटी हीरो के रूप में स्थापित किया। वर्ष १९७२ की फ़िल्म सिथार्थ के साथ उन्होंने अन्तराष्ट्रीय सिनेमा के मंच पर अपनी मोजुदगी कायक राखी. ७० के दसक में शशि कपूर सबसे व्यस्त अभिनेताओ में से एक थे। इसी दसक में उनकी 'चोर मचाये शोर', दीवार, कभी - कभी, दूसरा आदमी और 'सत्यम शिवम् सुन्दरम' जैसी हिट फ़िल्मे रिलीज हुयी. वर्ष १९७१ में पिता पृथ्वीराज की मृत्यु के बाद शशि कपूर ने जेनिफर के साथ मिलकर पिता के स्वप्न को जरी रखने के लिए मुंबई में पृथ्वी थियेटर का पुनरूथान किया।

अमिताभ बच्चन के साथ आई उनकी फ़िल्मो दीवार, कभी - कभी, त्रिशूल, सिलसिला, नमक हलाल, दो और दो पंच, शान ने भी उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलवाई।[9] १९७७ में इन्होने अपनी होम प्रोडक्सन क. 'फ़िल्म्वालाज' लॉन्च की।[10]

फिल्मी सफर संपादित करें

4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर का मुंबई में निधन हो गया।

प्रमुख फिल्में संपादित करें

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2000 ऊँच नीच बीच
1998 साइड स्ट्रीट्स विक्रम राज
1994 विवेकानन्द
1993 इन कस्टडी अंग्रेजी फ़िल्म
1991 अकेला पुलिस कमिश्नर
1990 रईसज़ादा
1989 फर्ज़ की जंग इंस्पेक्टर विक्रम
1989 जायदाद वकील मल्होत्रा
1989 मेरी ज़बान राजा विजय सिंह
1989 तौहीन
1988 हम तो चले परदेस
1987 सिंदूर प्रोफेसर विजय चौधरी
1987 नाम-ओ-निशान
1987 अंजाम
1987 प्यार की जीत
1986 न्यू देहली टाइम्स
1986 स्वाति
1986 इल्ज़ाम
1986 बेटी
1985 बेपनाह रवि मल्होत्रा
1985 अलग अलग
1985 पिघलता आसमान सूरज
1985 भवानी जंकशन भवानी प्रताप
1985 आँधी तूफान इंस्पेक्टर रंजीत सिंह
1984 ज़मीन आसमान
1984 यादों की ज़ंजीर
1984 पाखंडी
1984 घर एक मन्दिर
1984 उत्सव
1983 बंधन कच्चे धागों का प्रेम कपूर
1982 सवाल इंस्पेक्टर रवि मल्होत्रा
1982 विजेता विनोद
1982 वकील बाबू शेखर कुमार
1982 नमक हलाल राजा
1981 बेज़ुबान
1981 कलयुग
1981 एक और एक ग्यारह
1981 बसेरा बलराज कुमार
1981 क्रोधी
1981 सिलसिला शेखर मल्होत्रा
1981 क्रांति शक्ति
1981 मान गये उस्ताद
1980 काली घटा प्रेम
1980 दो और दो पाँच
1980 गंगा और सूरज
1980 स्वयंवर
1980 शान रवि कुमार
1980 नीयत
1979 काला पत्थर
1979 गौतम गोविन्दा इंस्पेक्टर गौतम
1979 सुहाग किशन कपूर
1979 एहसास अनिल साहनी
1978 अतिथि आनन्द
1978 हीरालाल पन्नालाल हीरालाल
1978 मुकद्दर
1978 तृश्णा विनोद सिन्हा
1978 अपना कानून
1978 सत्यम शिवम सुन्दरम रंजीत
1978 दो मुसाफ़िर
1978 आहूति
1978 त्रिशूल शेखर गुप्ता
1978 जुनून जावेद ख़ान
1977 हीरा और पत्थर
1977 चक्कर पे चक्कर रवि कुमार
1977 फरिश्ता या कातिल
1977 मुक्ति कैलाश शर्मा
1977 ईमान धर्म मोहन कुमार सक्सेना
1977 चोर सिपाही
1976 फकीरा
1976 आप बीती रंजीत
1976 कभी कभी विजय खन्ना
1976 शंकर दादा शंकर दादा
1976 जय बजरंग बली
1976 नाच उठे संसार
1975 दीवार रवि वर्मा
1975 सलाखें राजू/चंदर
1975 अनाड़ी
1975 प्रेम कहानी
1975 चोरी मेरा काम भोलानाथ
1974 चोर मचाये शोर विजय शर्मा
1974 मिस्टर रोमियो रमेश सक्सेना
1974 रोटी कपड़ा और मकान मोहन बाबू
1974 पाप और पुण्य
1973 आ गले लग जा प्रेम
1972 जानवर और इंसान
1971 शर्मीली कप्तान अजीत कपूर
1970 बॉम्बे टॉकीज़ विक्रम
1970 अभिनेत्री शेखर
1970 सुहाना सफ़र
1969 एक श्रीमान एक श्रीमती
1969 जहाँ प्यार मिले
1969 प्यार का मौसम सुंदर/सुनिल/प्यारेलाल
1969 कन्यादान
1967 आमने सामने
1966 नींद हमारी ख़्वाब तुम्हारे
1966 प्यार किये जा अशोक वर्मा
1965 शेक्सपियर वाला संजू अंग्रेजी फ़िल्म
1965 वक्त मुन्ना/विजय कुमार
1964 बेनज़ीर अनवर
1962 मेहेंदी लगी मेरे हाथ दीपक
1961 धर्मपुत्र दिलीप राय
1952 मोरद्वाज
1951 आवारा
1950 संग्राम
1950 समाधि

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

  • २०११ - पद्म भूषण[4]
  • २०१५ - दादासाहेब फाल्के पुरस्कार[11]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Film Beat http://www.filmibeat.com/celebs/shashi-kapoor/biography.html/ Archived 2016-06-15 at the वेबैक मशीन
  2. "Shabana Azmi was a 'crazy' fan of Shashi Kapoor". मूल से 1 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 दिसंबर 2017.
  3. "Shashi Kapoor: an actor, a gentleman and a man of integrity". मूल से 10 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 दिसंबर 2017.
  4. "Brajesh Mishra, Azim Premji, Montek in list of 128 Padma awardees". The Times Of India. India. मूल से 16 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2016.
  5. "Actor Shashi Kapoor chosen for Dadasaheb Phalke Award for 2014". NetIndian. मूल से 27 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 March 2015.
  6. "Biography for Shashi Kapoor". मूल से 15 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2016.
  7. "Retiring Room: Shashi Kapoor – 5". मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2016.
  8. "Biography". मूल से 30 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2016.
  9. "Shashi Kapoor: The charmer of Hindi films was also a vanguard of parallel cinema". मूल से 10 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 दिसंबर 2017.
  10. "Retiring Room: Shashi Kapoor – 7". मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2016.
  11. "Shashi Kapoor chosen for the prestigious Dada Saheb Phalke Award". IBNLive. अभिगमन तिथि 23 March 2015.[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें