पश्चिम बंगाल

भारतीय पूर्वी राज्य
(West Bengal से अनुप्रेषित)

पश्चिम बंगाल (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ, अंग्रेज़ी: West Bengal) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखण्ड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य में 23 जनपद है। यहाँ की मुख्य भाषा बांग्ला है।

पश्चिम बंगाल
  • পশ্চিমবঙ্গ
  • West Bengal
राज्य
Official logo of पश्चिम बंगाल
प्रतीक
ध्येय: सत्यमेव जयते
पश्चिम बंगाल का भारत में स्थान
पश्चिम बंगाल का भारत में स्थान
देश भारत
क्षत्रपूर्व भारत
स्थापना1 नवंबर 1956
राजधानी
और सबसे बड़ा शहर
कोलकाता
ज़िले
शासन
 • सभापश्चिम बंगाल सरकार
 • राज्यपालल गणेशन
 • मुख्यमंत्रीममता बनर्जी (AITC)
 • विधायिकापश्चिम बंगाल विधानसभा (294)
 • उच्च न्यायालयकलकत्ता उच्च न्यायालय
क्षेत्रफल
 • कुल88752 किमी2 (34,267 वर्गमील)
क्षेत्र पद13वाँ
जनसंख्या (2011)[1]
 • कुल9,12,76,115
 • पद4th
 • घनत्व1028 किमी2 (2,660 वर्गमील)
वासीनामबंगाली
जीडीपी(GDP) (2018–19)[2][3]
 • कुल
 • प्रति व्यक्ति1,08,372 (US$1,582.23)
भाषाएँ
 • सरकारी
 • अतिरिक्त आधिकारिकनेपाली दार्जीलिंग के दो डिवीज़न में[7]
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30)
ISO 3166 कोडIN-WB
वाहन पंजीकरणWB
मानव विकास सूचकांक (2017)वृद्धि 0.637 (मध्यम) · 21st[8]
साक्षरता (2011)77.08%[9]
लिंगानुपात (2011)950 /1000 [10]
वेबसाइटऔपचारिक जालस्थल Edit this at Wikidata
^* 294 elected, 1 nominated

बंगाल का इतिहास

संपादित करें

बंगाल पर इस्लामी शासन 13वीं शताब्दी से प्रारम्भ हुआ तथा 13वीं शताब्दी में मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र में विकसित हुआ। 15वीं शताब्दी के अन्त तक यहाँ यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा 18वीं शताब्दी के अन्त तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के नियन्त्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ। 1947 में भारत स्वतन्त्र हुआ और इसके साथ ही बंगाल, मुस्लिम प्रधान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिन्दू प्रधान पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में विभाजित हुआ।

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) के राज्य प्रतीक
स्थापना दिवस 18 अगस्त (भारत
में विलय)
राज्य पशु बंगाल बाघ
राज्य पक्षी श्वेतकंठ कौड़िल्ला  
राज्य वृक्ष चितौन  [11]
राज्य पुष्प हरसिंगार  [11]

यह राज्य भारत के पूर्वी भाग में 88,853 वर्ग किमी के भूखण्ड पर फैला है। इसके उत्तर में सिक्किम, उत्तर-पूर्व में असम, पूर्व में बांग्लादेश, दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तथा उड़ीसा तथा पश्चिम में बिहार तथा झारखण्ड है।

उत्तर में हिमालय पर्वत श्रेणी का पूर्वी हिस्सा से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक प्रदेश की भौगोलिक दशा में खासी विविधता नजर आती है। उत्तर में दार्जिलिंग के शिखर, हिमालय पर्वतश्रेणी के अंग हैं। इसमें संदक्फू चोटी चोटी आती है जो राज्य का सर्वोच्च शिखर है। दक्षिण की ओर आने पर, एक छोटे तराई के बाद मैदानी भाग आरम्भ होता है। यह मैदान दक्षिण में गंगा के डेल्टा के साथ खत्म होता है। यही मैदानी क्षेत्र, पूर्व में बांग्लादेश में भी काफी विस्तृत है। पश्चिम की ओर का भूखण्ड पठारी है।

गंगा की धारा मुख्य शाखा यहाँ कई भागों में बँट जाती है - एक शाखा बांग्लादेश में प्रवेश करती है जिसे पद्मा (पॉद्दा) नाम से जाना जाता है, दूसरी शाखाएँ पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) में दक्षिण की ओर भागीरथी तथा हुगली नामों के साथ बहती हैं। उपर्युक्त सभी शाखाएँ दक्षिण की ओर बंगाल की खाड़ी में विसर्जित होती हैं। गंगा नदी का मुहाना (सुंदरवन) विश्व का सबसे बड़ा मुहाना (डेल्टा) है। उत्तरी पर्वतीय भाग में तीस्ता, महानंदा, तोरसा आदि नदियाँ बहती हैं। पश्चिमी पठारी भाग में दामोदर, अजय, कंग्साबाती आदि प्रमुख धाराएं हैं।

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) का मौसम मुख्यतः उष्णकटिबन्धीय है।

 
पश्चिम बंगाल के जिले

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) के जिलों की कुल संख्या 23 है। नीचे बायीं ओर दी गयी छवि के अनुसार जिलों के नाम सूचीबद्ध हैं।[12]

  1. दार्जिलिंग
  2. जलपाईगुड़ी
  3. कूचबिहार
  4. उत्तर दिनाजपुर
  5. दक्षिण दिनाजपुर
  6. मालदा
  7. बीरभूम
  8. मुर्शिदाबाद
  9. पूर्व बर्धमान
  10. नदिया
  1. पुरुलिया
  2. बांकुड़ा
  3. हुगली
  4. उत्तर 24 परगना
  5. पूर्व मेदिनीपुर
  6. हावड़ा
  7. कोलकाता
  8. दक्षिण २४ परगना
  9. पश्चिम मेदिनीपुर
  10. अलीपुरद्वार
  11. कलिम्पोंग
  12. झाड़ग्राम
  13. पश्चिम बर्धमान

संस्कृति

संपादित करें

नृत्य, संगीत तथा चलचित्रों की यहाँ लम्बी तथा सुव्यवस्थित परम्परा रही है।दुर्गापूजा (बांग्ला: দুর্গাপূজা दुर्गापूजा) यहाँ अति उत्साह तथा व्यापक जन भागीदारी के साथ मनाई जाती है। क्रिकेट तथा फुटबॉल यहाँ के लोकप्रियतम खेलों में से हैं। सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ी तथा मोहन बगान एवं ईस्ट बंगाल जैसी टीम इसी प्रदेश से हैं। अगर आँकड़ों पर जाये तो नक्सलवाद जैसे शब्दों का जन्म यहीं हुआ, पर यहाँ के लोगों की शान्तिप्रियता ही वो चीज है जो सर्वत्र दर्शास्पद (देखने लायक) है। परस्पर बातचीत में तूइ(बांग्ला - তুই) (हिन्दी के तू के लगभग समकक्ष), तूमि (बांग्ला - তুমি) (हिन्दी के तुम के लगभग समकक्ष), तथा आपनि (बांग्ला - আপনি) (हिन्दी के आप के समकक्ष), का प्रयोग द्वितीय पुरूष की वरिष्ठता के आधार पर किया जाता है। शहरों में लोग प्रायः छोटे परिवारों में रहते हैं। यहाँ के लोग मछली-भात (बांग्ला - মাছ ভাত (माछ-भात)) बहुत पसन्द करते हैं। यह प्रदेश अपनी मिठाईयों के लिये काफी प्रसिद्ध है - रसगुल्ले का आविष्कार भी यहीं हुआ था।

साहित्य आन्दोलन

संपादित करें

बांग्ला भाषा में एक ही साहित्य आन्दोलन हुये हैं और वो हैं भूखी पीढ़ी आन्दोलन जिसने साठ के दशक में शक्ति चट्टोपाध्याय, मलय रायचौधुरी, देबी राय, सुबिमल बसाक, समीर रायचौधुरी प्रमुख कविगण बिहार के पटना शहर से शुरू किये थे इस आन्दोलन ने पूरे बंगाल में तहलका मचा दिया था; यहाँ तक की आन्दोलनकारियों के विरुद्ध मुकदमा भी दायर किया गया था। बाद में सब बाइज्जत बरी हो गये थे, परन्तु उन लोगों का ख्याति पूरे भारत में तथा अमेरिका और यूरोप में भी फैल गई थी ।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा सीटों की संख्या 294 है। इस उतर- पश्चिम भारतीय राज्य (भारतीय बंगाल) में तृणमूल कांग्रेस सरकार है। पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) की मुख्य मन्त्री ममता बनर्जी हैं। इससे पहले पिछले 35 सालों से (1977 से) यहाँ वाम मोर्चे की सरकार थी। पश्चिम बंगाल कुल लोकसभा सीटें: 42 (टीएमसी(TMC)-22, भाजपा (BJP)-18,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC)-2 पश्चिम बंगाल कुल राज्यसभा सीटें: 16 (TMC-13,INC-2,IND-1)


प्रसिद्ध व्यक्ति

संपादित करें
  1. "Area, population, decennial growth rate and density for 2001 and 2011 at a glance for West Bengal and the districts: provisional population totals paper 1 of 2011: West Bengal". Registrar General & Census Commissioner, India. Archived from the original on 7 जनवरी 2012. Retrieved 26 जनवरी 2012. {{cite web}}: Unknown parameter |deadurl= ignored (help)
  2. "West Bengal Budget Analysis 2018–19" (PDF). Centre for Budget and Governance Accountability, India. Archived from the original (PDF) on 2 फ़रवरी 2018. Retrieved 1 February 2018.
  3. "Medium term fiscal policy statement & fiscal policy stratergy statement for 2018–19" (PDF). Finance Department, Government of West Bengal. January 2018. p. 6. Archived (PDF) from the original on 12 जून 2018. Retrieved 8 June 2018.
  4. "Fact and Figures". www.wb.gov.in. Retrieved 30 March 2018.
  5. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Indiatoday:1 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  6. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Telegraph:1 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  7. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; nclmanurep2010 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  8. "Sub-national HDI - Area Database". Global Data Lab (in अंग्रेज़ी). Institute for Management Research, Radboud University. Archived from the original on 23 सितंबर 2018. Retrieved 25 September 2018.
  9. "Sex ratio, 0–6 age population, literates and literacy rate by sex for 2001 and 2011 at a glance for West Bengal and the districts: provisional population totals paper 1 of 2011: West Bengal". Government of India:Ministry of Home Affairs. Archived from the original on 7 जनवरी 2012. Retrieved 29 जनवरी 2012. {{cite web}}: Unknown parameter |deadurl= ignored (help)
  10. "Sex Ratio in West Bengal". Census of India 2011. Archived from the original on 27 February 2014.
  11. "State Trees and Flowers of India". Flowersofindia.net. Archived from the original on 28 अक्तूबर 2010. Retrieved 2010-07-18. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  12. "Directory of District, Sub division, Panchayat Samiti/ Block and Gram Panchayats in West Bengal, मार्च 2008". West Bengal. राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र, भारत. 2008-03-19. Archived from the original on 25 फ़रवरी 2009. Retrieved 2008-11-19.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें

निर्देशांक: 22°34′N 88°22′E / 22.567°N 88.367°E / 22.567; 88.367 (West Bengal)