स्वागत!  नमस्कार Tow जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 02:49, 7 जून 2012 (UTC)उत्तर दें

2021 Wikimedia Foundation Board elections: Eligibility requirements for voters संपादित करें

Greetings,

The eligibility requirements for voters to participate in the 2021 Board of Trustees elections have been published. You can check the requirements on this page.

You can also verify your eligibility using the AccountEligiblity tool.

MediaWiki message delivery (वार्ता) 16:31, 30 जून 2021 (UTC)उत्तर दें

Note: You are receiving this message as part of outreach efforts to create awareness among the voters.

कृपया ध्यान दें! संपादित करें

Tow जी, कृपया लेखों में रखरखाव टैग जोड़ते समय सर्वाधिक प्रमुख कुछ समस्याओं को चिह्नित करने हेतु टैग जोड़ें। एक साथ बहुत अधिक टैग न जोड़ें। टैग लेख में सुधार के आमंत्रण हेतु हैं इनका दुरुपयोग न करें। --SM7--बातचीत-- 23:42, 24 दिसम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें

Unfortunately, those articles are borderline unusable to actively dangerous. They need to be very clearly tagged or wiped clean to remove all the misinformation.  TOW  talk  23:49, 24 दिसम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें
कृपया हिंदी में उत्तर दें, जो मुझे लगता है आपको आती है। अंग्रेजी में अधिक रुचि हो तो कृपया यहाँ शुरूआती वक्तव्य ध्यान से पढ़ें। टैग लेख में सुधार प्रेरित करने के लिए हैं, गलतियाँ दिखाने के लिए झंडे गाड़ने या पाठक को चेतावनी देने के लिए नहीं। अगर आपको सुधार करना है तो ऐसे लेखों से स्रोतहीन दावे, ग़लत जानकारियाँ इत्यादि हटाने और ठीक से लिखने में सहयोग करें।
और कृपा करके अपना हस्ताक्षर सुधार लें, आपके हस्ताक्षर की कड़ी एक दूसरे खाते की है (जो शायद आप ही का दूसरा खाता है)।--SM7--बातचीत-- 00:01, 25 दिसम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें
जानकारी के लिए शुक्रिया! मैं भविष्य में टैग का उपयोग करने में अधिक सावधान रहूंगा।  TOW  talk  00:45, 25 दिसम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें

पारस पत्थर का शीह नामांकन संपादित करें

कृपया कड़ी की जाँच करें, आपने जिस फेसबुक पोस्ट की कड़ी को कॉपीराइट उल्लंघन के स्रोत के लिए दिया है वह विकिपीडिया से नक़ल है न कि लेख उसकी नक़ल है। लेख में आप आवश्यक सुधार कर सकते हैं; अन्य कोई कारण नितिसम्मत लगे तो लेख को हहेच नामांकित करें। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 06:23, 22 जनवरी 2022 (UTC)उत्तर दें


'आयुर्वेद' नामक लेख को आपके द्वारा हटाना संपादित करें

टो जी, स्रोत का नाम लेकर एक श्रेष्ठ और महत्वपूर्ण विषय पर लिखे गये लेख को हटाकर मशीनी अनुवाद से एक पिद्दी लेख बनाकर डाल देना हिन्दीए विकिपिडिया का बहुत बड़ा अहित है। आपको किसी लिखी गयी बात का सन्दर्भ चाहिये तो उस पर सन्दर्भ मांग सकते हैं। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 07:28, 9 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें

कृपया फ्रिंज, छद्म वैज्ञानिक सामग्री जोड़ने से पहले संदर्भ जोड़ें। देखो: en:WP:MEDRS & en:WP:FRINGE Tow (वार्ता) 07:32, 9 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें
यह लेख आयुर्वेद पर है और इसमें आयुर्वेद से सम्बन्धित विचारों, सिन्द्धान्तों, मान्यताओं को लिखा गया है। इसको लिखने से कौन रोक सकता है? आपको आयुर्वेद की आलोचना करनी है तो जी भरकर कीजिये। उसके लिये एक शीर्षक भी डाल दिया गया है। परन्तु आप वह सामग्री नहीं हटा सकते जो आयुर्वेद के बारे में शास्त्रों और लोकमान्यताओं पर आधारित है। हाँ आप उन मान्यताओं पर जमकर चर्चा कीजिये। आपका स्वागत है।
कृपया फ्रिंज, छद्म वैज्ञानिक सामग्री जोड़ने से पहले संदर्भ जोड़ें। देखो: en:WP:MEDRS & en:WP:FRINGE Tow (वार्ता) 07:32, 9 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें
बढ़िया कार्य-विभाजन किया आपने! आप यहाँ बने श्रेष्ठ लेखों को हटाकर मशीनी अनुवाद करके एक पिद्दी सा 'लेख' बना दीजिये और दूसरे लोग उस मशीनी अनुवाद का सुधार करें। टो जी, कृपया यह तो बताइये कि यह ' आयुर्वेदिक तैयारियों' कौन सा जानवर है?
याद दिलाने के लिए शुक्रिया। मैंने अंग्रेजी लेख में एक छद्म विज्ञान footer भी जोड़ा है। Tow (वार्ता) 07:46, 9 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें
जहाँ तक मुझे याद है, हिन्दी विकि के 'आयुर्वेद' लेख में बहुत दिनों से 'छद्म विज्ञान' का फुटर लगा हुआ है। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 08:55, 9 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें

पुराने और नए संस्करण की तुलना संपादित करें

विकिपीडिया उत्तरोत्तर प्रगति तब करेगा जब इसके लेखों में ऐसे सम्पादन किये जांय जो उन्हें 'खराब' से 'अच्छा' तथा 'अच्छे' से 'और अच्छा' बनायें।। आपके उपरोक्त कार्य से इसके विपरीत हो रहा है। इस लेख के पुराने संस्करण में आयुर्वेद के लगभग सभी पक्षों पर विस्तार से लिखा गया है। इसके विपरीत आपके द्वारा किये गये योगदान में लगभग 'कुछ नहीं' है। इसकी भाषा मशीनी भाषा है जिसमें गलतियों की भरमार है, अर्थ का अनर्थ हो गया है। इस वाक्य को देखिये- " कैंसर रिसर्च यूके कहता है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आयुर्वेदिक दवा लोगों में कैंसर के इलाज में मदद करती है, और कुछ आयुर्वेदिक दवाओं में जहरीले पदार्थ होते हैं। " क्या आप इसमें हुए अनर्थ को समझ सकते हैं? लेकिन मैं मानता हूँ कि हिन्दी न आना कोई ऐसी बात नहीं है जिस पर आपकी खिल्ली उड़ायी जाय। लेकिन हिन्दी की छोटी-छोटी बातें न जानते हुए भी एक अच्छे-भले लेख को हटाकर उसके स्थान पर 'कचरा' भरना किसी को भी स्वीकार्य नहीं होगा। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 05:54, 10 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें

'प्राकृतिक चिकित्सा' नामक लेख को हटाना और फिर पिद्दी सा मशीनी अनुवाद ठूंसना संपादित करें

टो जी, 'प्राकृतिक चिकित्सा' पर आपके योगदान को देखकर दिल बाग बाग हो रहा है। पहला ही वाक्य देखिये - " प्राकृतिक चिकित्सा, या प्राकृतिक चिकित्सा, वैकल्पिक चिकित्सा का एक रूप है।" वाह-वाह-वह-वाह !!!! आगे भी कम नहीं है।

फिर भी मैं जानना चाहता हूँ कि क्या ऐसा कोई नियम है कि जिस चीज को कुछ लोगों ने छद्मविज्ञान कहना शुरू किया है क्या उसके बारे में तथाकथिन अवैज्ञानिक चीजे नहीं लिखीं जा सकतीं जो सैकड़ों वर्षों से 'सुस्थापित तथ्य' जैसी हो गयीं हैं? आप उसके सिद्धान्तों की आलोचना कर सकते हैं, उसको अवैज्ञानिक सिद्ध कर सकते हैं, उसके किसी सिद्धान्त को चुनौती दे सकते हैं। किन्तु विकिपिडिया में उसके बारे में वे चीजे तो लिखी ही जानी चाहिये जो उसके 'सिद्धान्त' जैसा बन चुकी हैं। उसके इतिहास के बारे में क्यों नहीं लिखा जा सकता? उसमें अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में क्यों नहीं लिखा जा सकता ? -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 08:55, 9 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें

The articles need to be expanded for sure, and the history + principles should certainly be included. However, you cannot add information without reliable medical sources. Please see the English articles for both of these topics for example. The onus is on the person adding all the content to provide reliable sources (en:WP:MEDRS) for what they add, please see en:WP:IAI as well. The content should follow en:WP:NPOV and en:WP:CSB. Even though this wiki is in Hindi, it is not Indian. A global viewpoint should be provided, even for India or Indian religion related en:WP:FRINGE subjects. Tow (वार्ता) 14:39, 9 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें

यहाँ समस्या यह है कि आपको हिन्दी नहीं आती और मुझे अंग्रेजी। हिन्दी न जानते हुए भी आप इतनी तत्परता से लेखों को हटाकर उसके जगह पर मशीन से उत्पादित कचरा डाल रहे हैं। कोई हिन्दी विकिपीडिया पर आये और आपके इस 'उत्तम' लेख को पढ़ ले तो वह हिन्दी विकि पर फिर लौट के आयेगा, यह कहना बड़ा कठिन है। इसके बाद भी आप ऊँची-ऊँची हांक रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि हिन्दी विकि पर एक चर्चा द्वारा यह सहमति बन चुकी है कि 'खराब मशीनी अनुवाद' को हटाया जाना चाहिए? जब आपका यह लेख स्वयं 'हटाये जाने' के लिये सर्वोत्तम है, तो आपके सम्पादन से विकिपीडिया को क्या लाभ हुआ? विकिपीडिया का स्तर गिरा या बढ़ा?

फिर कह रहा हूँ कि इस लेख में प्राकृतिक चिकित्सा के इतिहास के बारे में है, उसकी विधियों के बारे में है, उसके मूल सिद्धान्तों के बारे में है, भारत में प्राकृतिक चिकित्सा के व्यवहार और उसके इतिहास के बारे में है। आपका हिन्दी का ज्ञान किस स्तर का है, आपसे अधिक कोई नहीं जानता। आपने ऊपर जितने भी 'नीतियों' और व्यवस्थाओं के बारे में लिख रहे हैं वह एक 'बोट' या '५वीं फेल छात्र' भी कर सकता है। इतना ही नहीं, कोई ऐसा लेख नहीं जिसमें कोई न कोई कमी न निकाली जा सके। फिर तो सभी लेखों को हटाकर मशीनी अनुवाद भर दिये जाँएगे। बन चुकी हिन्दी विकिपीडिया! यदि आपको सुधार करना है तो क्यों नहीं आप उस वाक्य को या अनुच्छेद को इंगित करते हैं जिसमें उपरोक्त में से कोई समस्या है। ऐसा करने से दूसरे लोगों को भी समझ आयेगा कि वास्तविक समस्या क्या है। इसके अलावा आपसे यह भी निवेदन किया था कि आप अपने द्वारा निर्मित कोई ५ लेख बताएँ जिन्हें पढ़कर हमे 'उत्तमता' का साक्षात दर्शन हो सके और उससे सीधे सीखा जा सके। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) ; 06:28, 10 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें

चर्चा कीजिये, चुप्पी का क्या अर्थ निकालें संपादित करें

टो जी ऐसे चुप्पी मत साधिये। यह मुद्दा इतना महत्वपूर्ण है कि इसको यों ही नहीं छोड़ सकते। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 04:29, 14 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें

I realize my Hindi is not good enough yet to contribute to Hindi Wikipedia. I will limit my contributions to English Wikipedia. My apologies. Tow (वार्ता) 17:10, 14 अप्रैल 2022 (UTC)उत्तर दें