ऋषि कपूर
ऋषि कपूर (4 सितंबर 1952 - 30 अप्रैल 2020) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।[1] ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।[2] वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी फ़िल्म के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में शानदार भूमिका के लिए 1970 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।
ऋषि कपूर | |
---|---|
![]() दो दूनी चार फिल्म के प्रीमियर के दौरान | |
जन्म |
4 सितम्बर 1952 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
मृत्यु |
30 अप्रैल 2020 (उम्र:67) |
व्यवसाय | अभिनेता, निर्माता, निर्देशक |
सक्रिय वर्ष | 1970 - 2020 |
जीवनसाथी | नीतू सिंह (m. 1980) |
बच्चे |
रिधिमा कपूर रणबीर कपूर |
उन्होंने 1973 और 2000 के बीच 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड के रूप में प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं।[3] दो दूनी चार में उनके प्रदर्शन के लिए, उन्हें 2011 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया, और कपूर एण्ड सन्स में अपनी भूमिका के लिए, उन्होंने 2017 का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। उन्हें 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।[4] वह 1973 से 1981 के बीच बारह फिल्मों में अपनी पत्नी नीतू सिंह (1980 में शादी) के साथ दिखाई दिए। ३० अप्रैल २०२० को अस्थिमेरु कैंसर (बोन मैरो कैंसर) के कारण आयी परेशानी से उनकी ६७ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।[5][6]
जीवनीसंपादित करें
प्रारंभिक जीवन और परिवारसंपादित करें
कपूर का जन्म पंजाब के कपूर परिवार में मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। वह विख्यात अभिनेता-फिल्म निर्देशक राज कपूर के पुत्र और अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्होंने कैंपियन स्कूल, मुंबई और मेयो कॉलेज, अजमेर में अपने भाइयों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा की। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर, मामा प्रेमनाथ और राजेन्द्रनाथ और चाचा शशि कपूर और शम्मी कपूर सभी अभिनेता हैं।
निजी जीवनसंपादित करें
ऋषि कपूर स्वर्गीय राज कपूर के बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते है। परम्परा के अनूसार उन्होने भी अपने दादा और पिता के नक्शे क़दम पर चलते हूए फिल्मों में अभिनय किया और वे एक सफल अभिनेता के रूप में उभर आए। मेरा नाम जोकर उनकी पहली फिल्म थी जिसमें उन्होने अपने पिता के बचपन का रोल किया था। बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली फ़िल्म बॉबी थी, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया भी दिखाई दी। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी।
ऋषि कपूर के दो संतानें है: रणबीर कपूर जो की एक अभिनेता है और रिदीमा कपूर जो एक ड्रैस डिजाइन है। करिश्मा कपूर और करीना कपूर इनकी भतीजियां हैं। ऋषि कपूर अपने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों के लिए विवादों में रहे हैं।[7][8][9]
निधनसंपादित करें
वर्ष २०१८ में उन्हें कैंसर का पता चला था, जिसके बाद लगभग एक वर्ष तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। तत्पश्चात, भारत वापसी के बाद वे सार्वजनिक तौरपर बहुत कम देखे जाने लगे थे, जिस बीच उनका इलाज चलता रहा। दो वर्षो तक चली पीड़ा के बाद, ऋषि कपूर की ३० अप्रैल २०२० को अस्थिमेरु कैंसर (बोन मैरो कैंसर) के कारण आयी जटिलताओं से मुम्बई में, ६७ वर्ष की आयु में मृत्यु हो गयी।[10][6] अपने अंतिम समय में वे मुम्बई के एच॰एन॰ रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे। इसबीच वे अपनी फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग कर रहे थे।[11][12]
प्रमुख फिल्मेंसंपादित करें
बतौर निर्देशकसंपादित करें
वर्ष | फ़िल्म | टिप्पणी |
---|---|---|
1999 | आ अब लौट चलें |
नामांकन और पुरस्कारसंपादित करें
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारसंपादित करें
- 1970- बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड्स : स्पेशल अवार्ड और नेशनल फ़िल्म अवार्ड, मेरा नाम जोकर के लिए
- 1974 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - बॉबी
- 2008- फ़िल्मफ़ेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "लवर बॉय "ऋषी कपूर" का जन्मदिन है आज". पत्रिका समाचार समूह. ४ सितंम्बर 2014. मूल से 4 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ सितंम्बर 2014.
|accessdate=, |date=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद) - ↑ "Rishi Kapoor slams godmen and Radhe Maa". मूल से 29 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अगस्त 2017.
- ↑ "Actor Rishi Kapoor passes away" [अभिनेता ऋषि कपूर का निधन]. द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). मूल से 7 सितम्बर 2013 को पुरालेखित.
- ↑ "Proud of Ranbir's choice of roles: Rishi Kapoor" [रणबीर की पसंद की भूमिकाओं पर गर्व: ऋषि कपूर]. 15 सितम्बर 2012. मूल से 26 October 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 नवम्बर 2012.
- ↑ ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
- ↑ अ आ "Actor Rishi Kapoor loses battle to cancer. Here's what we know about the cancer he suffered from". Times of India. 30 April 2020.
- ↑ "Tweets on beef land actor Rishi Kapoor in controversy". मूल से 17 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
- ↑ "Rishi Kapoor: I am a Beef eating Hindu, don't equate food with religion". मूल से 23 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
- ↑ "Rishi Kapoor faces cow vigilantes' ire for tweets on eating beef last March". मूल से 23 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
- ↑ ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
- ↑ "टाइम्स ऑफ़ इंडिया". मूल से 6 मई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अप्रैल 2020.
- ↑ "RISHI KAPOOR DEATH: 24 घंटे में बॉलीवुड ने खो दिए दो दिग्गज कलाकार, इरफान खान के बाद ऋषि कपूर की भी कैंसर ने ली जान". Live Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 30 अप्रैल 2020.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)