बांग्लादेश

दक्षिण एशिया में स्थित एक देश
(बंगलादेश से अनुप्रेषित)

बांग्लादेश (बंगाली: বাংলাদেশ) दक्षिण एशिया का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलतीं हैं;[13] दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम बंग (বঙ্গ) या बांग्ला (বাংলা) है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे 'पूर्वी पाकिस्तान' के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया।[14]

बांग्लादेश जनवादी गणराज्य

গণপ্রজাতন্ত্রী বাংলাদেশ
बांग्लादेश का राजचिह्न
राजचिह्न
राष्ट्रगान: আমার সোনার বাংলা
(मेरा सोने का बंगाल)
प्रयाण गीत: নতুনের গান
(युवाओं का गान)[1]

सरकारी चिह्न
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
ढाका
23°45′50″N 90°23′20″E / 23.76389°N 90.38889°E / 23.76389; 90.38889
राजभाषा
और राष्ट्रभाषा
बंगाली[2]
नृजातीय समूह
(२०११[3])
धर्म
(2022)[4]
निवासीनामबांग्लादेशी
सरकारएकात्मक
प्रभावशाली दलीय
संसदीय गणराज्य
मोहम्मद शहाबुद्दीन
• मुख्य सलाहकार
मुहम्मद यूनुस
सैयद रेफ़ात अहमद
विधानमंडलजातीय संसद
 
15 अगस्त 1947
14 अक्टूबर 1955
• पूर्वी पाकिस्तान से स्वतंत्रता की घोषना
26 मार्च 1971
• जीत
16 दिसंबर 1971
16 दिसंबर 1972
क्षेत्रफल
• कुल
148,460[5] कि॰मी2 (57,320 वर्ग मील) 92वाँ)
• जल क्षेत्र (%)
6.4
• स्थलक्षेत्र
1,30,170 km2[6]
• जलक्षेत्र
18,290 km2[6]
जनसंख्या
• 2023 आकलन
17,14,66,990[7] (8वीं)
• 2022 जनगणना
16,98,28,911[8][9] (8वीं)
• जनघनत्व
1,165/किमी2 (3,017.3/मील2) (13वीं)
GDP (PPP)2025 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $1.801 खरब[10] (24वाँ)
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $10,367[10] (124वाँ)
GDP (सांकेतिक)2025 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $481.86 अरब[10] (34वाँ)
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $2,773[10] (139वाँ)
गिनी (2022)positive decrease 33.4[11]
मध्यम
HDI (2022)वृद्धि 0.670[12]
मध्यम · 129
मुद्राटाका () (बीडीटी (BDT))
समय मंडलUTC+6 (BST)
वाहन चलते हैंबाऐं
दूरभाष कोड+880
ISO 3166 कोडBD
इंटरनेट TLD.bd
.বাংলা

बांग्लादेश विश्व में आठवाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी आबादी 16.4 करोड़ से अधिक है। भू-क्षेत्रफल के मामले में, बांग्लादेश 92 वें स्थान पर है, जिसकी लम्बाई 1,48,460 वर्ग किलोमीटर (57,320 वर्ग मील) है, जो इसे सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक बनाता है। बंगाली, बांग्लादेश की कुल आबादी का 98% हिस्सा बनाते हैं, जो इसे दुनिया में सबसे अधिक सजातीय राज्यों में से एक बनाता है।[15][16] बांग्लादेश की बड़ी मुस्लिम आबादी इसे तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम-बहुल देश बनाती है।[17] बंग्लादेश के संविधान ने इस्लाम को राज्य पन्थ के रूप में स्थापित करते हुए बांग्लादेश को एक पन्थनिरपेक्ष राज्य घोषित करता है।

पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किलोमीटर (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ।[18] स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में १३ राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में ९३वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान ४था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था,सार्क(saarc)और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।[19][20] जय बांग्ला (জয় বাংলা) बांग्लादेश का जातीय स्लोगाण है।

ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता की पत्नी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई | बीएनपी की कुल्ला यूनियन इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबुल मिया की उस समय हत्या कर दी गई जब वह और उनकी पत्नी 21 फरवरी, 2025 को धमराई उपजिला के अक्षिरनगर हाउसिंग के पास सरसों की कटाई कर रहे थे। [21]

बांग्लादेश के राष्ट्रीय संसद भवन के सामने का दृश्य
बांग्लादेश के राष्ट्रीय चिन्ह
राष्ट्रीय पशु
राष्ट्रीय पक्षी
राष्ट्रीय वृक्ष
राष्ट्रीय पुष्प
राष्ट्रीय जलीय जन्तु
राष्ट्रीय सरीसृप जीव
राष्ट्रीय फल
राष्ट्रीय मछली
राष्ट्रीय मस्जिद
राष्ट्रीय मंदिर
राष्ट्रीय नदी
राष्ट्रीय पर्वत

बांग्लादेश में सभ्यता का इतिहास काफी पुराना रहा है। आज के भारत का अंधिकांश पूर्वी क्षेत्र कभी बंगाल के नाम से जाना जाता था। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार इस क्षेत्र में आधुनिक सभ्यता की शुरुआत ७०० इसवी ईसा पू. में आरम्भ हुआ माना जाता है। यहाँ की प्रारंभिक सभ्यता पर बौद्ध और हिन्दू धर्म का प्रभाव स्पष्ट देखा जा सकता है। उत्तरी बांग्लादेश में स्थापत्य के ऐसे हजारों अवशेष अभी भी मौज़ूद हैं जिन्हें मंदिर या मठ कहा जा सकता है।[22]

बंगाल का इस्लामीकरण मुगल साम्राज्य के व्यापारियों द्वारा १३ वीं शताब्दी में शुरु हुआ और १६ वीं शताब्दी तक बंगाल एशिया के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र के रूप में उभरा। युरोप के व्यापारियों का आगमन इस क्षेत्र में १५ वीं शताब्दी में हुआ और अंततः १६वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा उनका प्रभाव बढ़ना शुरु हुआ। १८ वीं शताब्दी आते-आते इस क्षेत्र का नियंत्रण पूरी तरह उनके हाथों में आ गया जो धीरे-धीरे पूरे भारत में फैल गया। जब स्वाधीनता आंदोलन के फलस्वरुप १९४७ में भारत स्वतंत्र हुआ तब राजनैतिक कारणों से भारत को हिन्दू बहुल भारत और मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में विभाजित करना पड़ा।[23] राष्ट्रपति जियाउर रहमान द्वारा 1978 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से की गई थी। ...

पाकिस्तान के गठन के समय पश्चिमी क्षेत्र में सिंधी, पठान, बलोच और मुजाहिरों की बड़ी संख्या थी, जिसे पश्चिम पाकिस्तान कहा जाता था, जबकि पूर्व हिस्से में बंगाली बोलने वालों का बहुमत था, जिसे पूर्व पाकिस्तान कहा जाता था। हालांकि पूरबी भाग में राजनैतिक चेतना की कभी कमी नहीं रही लेकिन पूर्वी हिस्सा देश की सत्ता में कभी भी उचित प्रतिनिधित्व नहीं पा सका एवं हमेशा राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहा। इससे पूर्वी पाकिस्तान के लोगों में जबर्दस्त नाराजगी थी। और इसी नाराजगी के परिणाम स्वरुप उस समय पूर्व पाकिस्तान के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने अवामी लीग का गठन किया और पाकिस्तान के अंदर ही और स्वायत्तता की मांग की। 1970 में हुए आम चुनाव में पूर्वी क्षेत्र में शेख की पार्टी ने जबर्दस्त विजय हासिल की। उनके दल ने संसद में बहुमत भी हासिल किया लेकिन बजाए उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के उन्हें जेल में डाल दिया गया। और यहीं से पाकिस्तान के विभाजन की नींव रखी गई।[24]


1971 के समय पाकिस्तान में जनरल याह्या खान राष्ट्रपति थे और उन्होंने पूर्वी हिस्से में फैली नाराजगी को दूर करने के लिए जनरल टिक्का खान को जिम्मेदारी दी। लेकिन उनके द्वारा दबाव से मामले को हल करने के प्रयास किये गये जिससे स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई। 25 मार्च 1971 को पाकिस्तान के इस हिस्से में सेना एवं पुलिस की अगुआई में जबर्दस्त नरसंहार हुआ। इससे पाकिस्तानी सेना में काम कर रहे पूर्वी क्षेत्र के निवासियों में जबर्दस्त रोष हुआ और उन्होंने अलग मुक्ति वाहिनी बना ली। पाकिस्तानी फौज का निरपराध, हथियार विहीन लोगों पर अत्याचार जारी रहा। जिससे लोगों का पलायन आरंभ हो गया जिसके कारण भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लगातार अपील की कि पूर्वी पाकिस्तान की स्थिति सुधारी जाए, लेकिन किसी देश ने ध्यान नहीं दिया और जब वहां के विस्थापित लगातार भारत आते रहे तो अप्रैल 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुक्ति वाहिनी को समर्थन देकर, बांग्लादेश को आजादी मे सहायता करने का निर्णय लिया।[उद्धरण चाहिए] बांग्लादेश विश्व में आठवाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी आबादी 16.4 करोड़ से अधिक है। भू-क्षेत्रफल के मामले में, बांग्लादेश 92 वें स्थान पर है, जिसकी लम्बाई 148,460 वर्ग किलोमीटर (57,320 वर्ग मील) है, जो इसे सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक बनाता है। राष्ट्रपति जियाउर रहमान द्वारा 1978 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से की गई थी। ...

बांग्लादेश बनने से पूर्व

संपादित करें

बांग्लादेश बनने से पहले पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने स्थानीय नेताओं और धार्मिक चरमपंथियों की मदद से मानवाधिकारों का हनन किया। २५ मार्च १९७१ को शुरू हुए ऑपरेशन सर्च लाइट से लेकर पूरे बांग्लादेश की आज़ादी की लड़ाई के दौरान पूर्वी पाकिस्तान में जमकर हिंसा हुई। बांग्लादेश सरकार के मुताबिक इस दौरान करीब ३० लाख लोग मारे गए। हालांकि, पाकिस्तान सरकार की ओर से गठित किए गए हमूदूर रहमान आयोग ने इस दौरान सिर्फ २६ हजार आम लोगों की मौत का नतीजा निकाला।[25]

स्वतन्त्रता दिवस

संपादित करें

26 मार्च को प्रत्येक वर्ष यह देश अपना स्वतन्त्रता दिवस मानता है। इस दिन यहाँ राष्ट्रीय अवकाश होता है। उल्लेखनीय है, कि 26 मार्च 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की गई है और मुक्ति युद्ध शुरू कर दिया गया था। ईस्ट बंगाल के लोगों के सभी वर्गों के मुक्ति के लिए पाकिस्तानी सेना के शासकों के निरंतर उत्पीड़न से बचाने के बांग्लादेश युद्ध में भाग लिया। स्वतंत्रता नौ महीने मानव जीवन के मामले में पाकिस्तानी सेना और के बारे में 3 मिलियन की हानि के खिलाफ गृहयुद्ध के माध्यम से प्राप्त किया गया था।[26] अंत में जीत 16 दिसम्बर को एक ही वर्ष में हासिल किया गया, जो विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।[27] इस प्रकार सन् १९७१ में पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना।[28]

बांग्लादेश की राजनीति में राष्ट्रपति संवैधानिक प्रधान होता है, जबकि प्रधानमंत्री देश का प्रशासनिक प्रमुख होता है। राष्ट्रपति को हर पाँच साल बाद चुना जाता है। प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, प्रधानमंत्री ऐसे व्यक्ति को चुना जाता है जो उस समय संसद का सदस्य हो और राष्ट्रपति को विश्वास दिलाये कि उसे संसद में बहुमत का समर्थन हासिल है। प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों की कैबिनेट गठित करता है जिसके नियुक्ति की मंजूरी राष्ट्रपति देता है।[29]

बांग्लादेश की संसद को जातीय संसद कहा जाता है जिसके 300 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान द्वारा चुनकर आते हैं और पाँच साल तक अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश की सबसे बड़ी वैधानिक संस्था बांग्लादेशी सर्वोच्च न्यायालय जिसके प्रधान न्यायाधीश और अन्य न्यायधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।[30]

लंदन शहीद मीनार, अलताब अली पार्क, ढाका
मारमा लोग बांग्लादेश में सबसे बड़े गैर-बंगाली समूहों में से एक हैं।

बांग्लादेश को छः उपक्षेत्रों में बांटा गया है जिनका नाम उन राज्यों की राजधानियों के नाम पर रखा गया है।[31][32]

बांग्लादेश का अधिकतर हिस्सा समुद्र की सतह से बहुत कम ऊँचाई पर स्थित है। ज्यादातर हिस्सा भारतीय उपमहाद्वीप में नदियों के मुहाने पर स्थित है जो सुंदरवन के नाम से जाना जाता है। ये मुहाने गंगा (स्थानीय नाम पद्मा नदी), ब्रम्हपुत्र, यमुना और मेघना नदियों के हैं जो बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में अवस्थित हैं जो ज्यादातर हिमालय से निकलती हैं। बांग्लादेश की मिट्टी बहुत ही उपजाऊ है लेकिन बाढ और अकाल दोनों से काफी प्रभावित होती रहती है।[33] पहाड़ी क्षेत्र सिर्फ़ चिटागांग जिले में स्थित हैं जिसकी सबसे ऊँची चोटी केओक्रादांग 1,230 मीटर ऊँची है जो सिलहट मंडल के दक्षिण पूर्व में स्थित है।[34][35]

बांग्ला देश की जलवायु उष्णकटिबंधीय जलवायु है, यहाँ अक्तूबर से मार्चतक जाड़े का मौसम होता है। मार्च से जून तक उमस भरी गर्मी होती है और मार्च से जून तक मानसून के मौसम की बारिश होती है। बांग्लादेश को प्राय: हर साल चक्र्वातीय तूफान का सामन करना पड़ता है। मिट्टी का अपरदन और वनों की अंधाधुंध कटाई यहाँ की कुछ बड़ी समस्याएँ हैं। ढाका यहाँ का सबसे बड़ा शहर है, अन्य बड़े शहरों में चिटगाँव, राजशाही और खुलना हैं। चिटगाँव के दक्षिण में स्थित काक्स बाजार विश्व के सबसे लंबे समुद्रतटों में से एक है।[36][37]

जनसांख्यिकी

संपादित करें
वर्षवार जनसंख्या (दस लाख मे)
वर्ष जन.
1971 67.8
1980 80.6 18.9%
1990 105.3 30.6%
2000 129.6 23.1%
2010 148.7 14.7%
2012 161.1 8.3%

2011 की जनगणना के अनुसार बांग्लादेश की जनसंख्या 1423.00 लाख है।[38] एक अनुमान के मुताबिक 2007 से 2010 के बीच बांग्लादेश की जनसंख्या 1500 से 1700 लाख के बीच होना चाहिए था, किन्तु अनुमान से कम है, लेकिन यह दुनिया का 8 वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यद्यपि 1951 में, इस देश की जनसंख्या 44 लाख थी।[39] यह दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला देश है और बहुत छोटे देशों तथा शहर राज्यों शामिल कराते हुये जनसंख्या घनत्व के मामले में यह विश्व में 11 वें स्थान पर है।[40]

बांग्लादेश बांग्लादेश की आधिकारिक और वास्तविक रूप से राष्ट्रीय भाषा आधुनिक मानक बंगाली (साहित्यिक बंगाली) है। यह देश की लिंगुआ फ़्रैंका के रूप में कार्य करता है, जिसमें 98% बांग्लादेशियों ने अपनी पहली भाषा के रूप में बंगाली (बोलियों सहित) में धाराप्रवाह है ने 2018 सरकारी नौकरियों से आरक्षण का प्रावधान खत्म किया।[41]

राजनैतिक दल

संपादित करें
बैतूल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद है।
गुरुद्वारा नानक शाही ढाका में एक सिख गुरुद्वारा है।
अर्मेनियाई चर्च (ढाका) पुराने ढाका में स्थित है।

राष्ट्रगान

संपादित करें

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्व के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी रचना को एक से अधिक देशों क्रमशः भारत और बांग्लादेश में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है। उनकी कविता 'आमार सोनार बांग्ला' (हमारा सोने का बांग्ला) बांग्लादेश का राष्ट्रगान है।

बांग्लादेश की आधिकारिक और वास्तविक रूप से राष्ट्रीय भाषा आधुनिक मानक बंगाली (साहित्यिक बंगाली) है। यह देश की लिंगुआ फ़्रैंका के रूप में कार्य करता है, जिसमें 98% बांग्लादेशियों ने अपनी पहली भाषा के रूप में बंगाली (बोलियों सहित) में धाराप्रवाह है बांग्लादेश में अपनी मूल भाषा के रूप में 98% से अधिक बंगाली भाषा बोलते हैं, जो यहाँ की आधिकारिक भाषा है।[42][43] अंग्रेजी का भी मध्य और उच्च वर्ग के बीच एक दूसरी भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है और भी व्यापक रूप से उच्च शिक्षा और कानूनी प्रणाली में इसका इस्तेमाल होता है।[44]


  1. "National Symbols→National march". Bangladesh Tourism Board. Bangladesh: Ministry of Civil Aviation & Tourism. मूल से से 28 December 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 February 2015. In 13 January 1972, the ministry of Bangladesh has adopted this song as a national marching song on its first meeting after the country's independence.
  2. "Article 3. The state language". The Constitution of the People's Republic of Bangladesh. Ministry of Law, The People's Republic of Bangladesh. अभिगमन तिथि: 1 February 2017. {{cite book}}: |website= ignored (help)
  3. "Bānlādēśakē jānuna" জানুন [Discover Bangladesh] (Bengali भाषा में). National Web Portal of Bangladesh. 16 February 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 February 2015.
  4. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; census नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  5. "Bangladesh country profile". BBC News. 4 March 2011. अभिगमन तिथि: 18 February 2025.
  6. "Bangladesh". The World Factbook (2025 ed.). Central Intelligence Agency. अभिगमन तिथि: 13 November 2021. (Archived 2021 edition)
  7. "Population, total - Bangladesh". World Bank. अभिगमन तिथि: 4 April 2025.
  8. "Population and Housing Census 2022: Post Enumeration Check (PEC) Adjusted Population" (PDF). Bangladesh Bureau of Statistics. 18 April 2023. 30 May 2023 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 30 May 2023.
  9. "Report: 68% Bangladeshis live in villages". Dhaka Tribune. 28 November 2023. 6 February 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 February 2024.
  10. "World Economic Outlook Database, October 2024 Edition. (Bangladesh)". International Monetary Fund. अभिगमन तिथि: 27 January 2025.
  11. "Gini inequality index – Bangladesh". अभिगमन तिथि: 31 January 2025.
  12. Nations, United (13 March 2024). "Human Development Report 2023-24". 18 March 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 March 2024.
  13. "Rohingya crisis: Security tightened along India-Myanmar border". 15 सितंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 सितंबर 2017.
  14. Salik, Siddiq (1978). Witness to Surrender. Oxford University Press. ISBN 0-19-577264-4.
  15. Rich Morin (18 July 2013). "The most (and least) culturally diverse countries in the world". Pew Research Center. अभिगमन तिथि: 19 June 2020.
  16. "Most Diverse Countries 2020". World Population Review. मूल से से 21 जून 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 June 2020.
  17. "Mapping the Global Muslim Population: A Report on the Size and Distribution of the World's Muslim Population". Pew Research Center. 7 October 2009. अभिगमन तिथि: 30 November 2019.
  18. "Special report: The Breakup of Pakistan 1969-1971". 16 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2017. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  19. "Meeting Millennium Development Goals". बीबीसी न्यूज़. 6 अक्तूबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 मार्च 2014. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  20. "Ban lauds Bangladesh's progress on women's and children's health". UN News Center. संयुक्त राष्ट्र. 15 नवम्बर 2011. 20 अक्तूबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 मार्च 2014. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  21. PTI (2025-02-22). "Bangladesh Nationalist Party leader beaten to death in front of wife in Dhaka". The Hindu (Indian English भाषा में). आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 2025-02-22.
  22. LaPorte, R (1972). "Pakistan in 1971: The Disintegration of a Nation". Asian Survey. 12 (2): 97–108. डीओआई:10.1525/as.1972.12.2.01p0190a. आईएसएसएन 0004-4687.
  23. James Heitzman and Robert L. Worden, ed. (1989). "Early History, 1000 B.C.-A.D. 1202". Bangladesh: A country study. Library of Congress. ISBN 82-90584-08-3. OCLC 15653912. 12 फ़रवरी 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 मार्च 2014.
  24. Bharadwaj, G (2003). "The Ancient Period". In Majumdar, RC (ed.). History of Bengal. B.R. Publishing Corp.
  25. 1971 भारत-पाक युद्ध की कुछ यादें Archived 2013-08-04 at the वेबैक मशीन - चरम पर था भारतीय नौसेना का पराक्रम
  26. "Independence Day of Bangladesh-26 मार्च 1971 | Best Travel Site". Xplore4life.com. मूल से से 9 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 मार्च 2014.
  27. "तेरह दिन का युद्ध और एक नए राष्ट्र का जन्म". 20 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2017. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  28. "Constitution of Bangladesh". Parliament.gov.bd. मूल से से 6 मार्च 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 मार्च 2014.
  29. Mascarenhas, A (1986). Bangladesh: A Legacy of Blood. Hodder & Stoughton, London. ISBN 0-340-39420-X. OCLC 13004864 16583315 242251870. {{cite book}}: Check |oclc= value (help)
  30. Baxter, C (1997). Bangladesh, from a Nation to a State. Westview Press. ISBN 0-8133-3632-5. OCLC 47885632.
  31. "Rangpur becomes a division". bdnews24.com. 25 जनवरी 2010. मूल से से 7 अप्रैल 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 मार्च 2014.
  32. Local Government Act, No. 20, 1997
  33. Bangladesh cyclone of 1991 Archived 2009-08-26 at the वेबैक मशीन. Britannica Online Encyclopedia.
  34. Collins, L; D Lapierre (1986). Freedom at Midnight, Ed. 18. Vikas Publishers, नई दिल्ली. ISBN 0-7069-2770-2.
  35. "Lowest temperature in Jessore". bdnews24.com. 12 जनवरी 2011
  36. Sen, Amartya (1973). Poverty and Famines. Oxford University Press. ISBN 0-19-828463-2. OCLC 10362534 177334002 191827132 31051320 40394309 53621338 63294006. {{cite book}}: Check |oclc= value (help)
  37. Brijen Kishore Gupta (1966). Sirajuddaullah and the East India company, 1756–1757, background to the foundation of British power in India. Brill Archive. pp. 134–. GGKEY:RS7D7HRH8KA. 26 मार्च 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 मार्च 2014.
  38. "Bangladesh's Population to Exceed 160 Mln after Final Census Report". English.cri.cn. 14 जनवरी 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 मार्च 2014.
  39. "Bangladesh – population Archived 2010-12-14 at the वेबैक मशीन". Library of Congress Country Studies.
  40. "Population density – Persons per sq km 2010 Country Ranks". 24 अक्टूबर 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 28 मार्च 2014.
  41. ऋचा, तनेजा. "Bangladesh Ends Reservation In Government Jobs After Furious Protests: 10 Facts". एन डी टी वी. एन डी टी वी. 9 मई 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 मई 2019.
  42. "Condition of English in Bangladesh". ESL Teachers Board. मूल से से 15 जनवरी 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 28 मार्च 2014.
  43. Constitution of Bangladesh Archived 2012-03-06 at the वेबैक मशीन, Part I, Article 5.
  44. S. M. Mehdi Hasan, Condition of English in Bangladesh: Second Language or Foreign Language Archived 2013-01-15 at the वेबैक मशीन. Retrieved 28 मार्च 2014.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
बांग्लादेश के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
  शब्दकोषीय परिभाषाएं
  पाठ्य पुस्तकें
  उद्धरण
  मुक्त स्रोत
  चित्र एवं मीडिया
  समाचार कथाएं
  ज्ञान साधन