यह पृष्ठ महादेवी वर्मा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ
महादेवी वर्मा लेख का तथ्य विकिपीडिया के मुखपृष्ठ पर क्या आप जानते हैं भाग में 16 मार्च, 2007 को प्रदर्शित हुआ।
Wikipedia

वे काम जो अभी इस पृष्ठ पर बाकी हैं संपादित करें

  • महादेवी जी का एक अच्छा रंगीन चित्र
  • उनकी कृतियों के विवरण
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संक्षिप्त विवरण व चित्र (इसमें अंग्रेज़ी विकी की मदद ले सकते हैं।
  • प्रयाग महिला विद्यापीठ का संक्षिप्त विवरण व चित्र
  • विक्रम विश्वविद्यालय का संक्षिप्त विवरण व चित्र
  • द्विवेदी पदक,'मंगलाप्रसाद पुरस्कार' एवं 'भारत भारती' पुरस्कार के विषय में जानकारी। कि ये कौन कौन देता है, पुरस्कार में क्या क्या दिया जाता है। कब शुरू हुए और कब बंद हुए।
  • साहित्यकार संसद’ और रंगवाणी नाट्य संस्था के विषय में जानकारी।

जो लोग इलाहाबाद से जुड़े हुए हैं वे विशेष सहायता कर सकते हैं।

सहायता और सुझाव के लिए यहाँ अपना नाम छोड़ें या मेरे पृष्ठ पर संदेश लिखें। -- पूर्णिमा वर्मन ०६:४१, २६ मार्च २००७ (UTC)

दाढ़ीकेश जी, आपके सुंदर सुझावों के लिए धन्यवाद। मैं इसको धीरे-धीरे ठीक कर दूँगी। मूल रूप से लेख की योजना कई पृष्ठों की थी सो अभी आकार लेना बाकी है। कुछ चित्र आने बाकी हैं और शायद महादेवी जी की कोई ध्वनि/चलचित्र फ़ाइल भी मिल जाए। काफ़ी संदर्भ-स्रोत भी आने बाकी हैं। मैं 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक वेब पर नहीं रहूँगी। तो लगता है कि ज़्यादातर काम वापस आने पर ही पूरा होगा। पर आपने जो सुझाव लिखे हैं वे जाने से पहले पूरे कर दूँगी। कृतियों के नाम इटैलिक में लिखे होना ठीक है। रचना शैली या काव्य शैली के बारे में एक अलग पृष्ठ अलग से बना रही हूँ। उनकी चित्रकला पर भी एक पृष्ठ बनाने की योजना थी। बाकी काम भी आशा है जल्दी पूरे हो जाएँगे। पूर्णिमा वर्मन २१:०७, २८ मार्च २००७ (UTC)


कुछ और सुझाव संपादित करें

यह लेख निस्संदेह बहुत अच्छा है और सबका प्रयास सराहनीय है। थोड़े से और प्रयास से निश्चित रूप से यह लेख निर्वाचित लेख होगा। मेरे कुछ सुझाव हैं लेख को सुधारने के लिए, समय मिला तो मैं ही करने का प्रयास करूँगा।

  • कृतियों की सूची को * का प्रयोग करके बनाएँ तो बेहतर दिखेगी।
  • भीतरी कड़ियाँ भी और जोड़ी जा सकती हैं। जरूरी नहीं सब नीली हों, लाल भी चलेंगी।
  • पूरे लेख को एक बार कड़ी नजर से देखने की जरुरत है व्याकरण और वर्तनी की गलतियाँ पकड़ने के लिए।
  • चार स्तंभ कौनसे हैं यह कहीं बताएँ, "साहित्य में स्थान" के नीचे या टीका डालकर
कर दिया गया है। --मितुल ०५:३९, ३० मार्च २००७ (UTC)
  • चित्रों के बारे में: अंग्रेजी विकिपीडिया पर चित्रों के कापीराइट का उल्लंघन न हो इस बात का कड़ा ध्यान रखा जाता है। निर्वाचित लेख चूंकि मुखपृष्ठ पर दिखेगा, हमें प्रयास करना होगा कि चित्रो के कापीराइट की सूचना साथ में हो। यदि आप चित्रों के स्रोत बताएँ तो मैं कापीराइट सूचना जोड़ने में सहायता कर सकता हूँ। किसी पत्रिका के मुखप़ृष्ठ पर अगर महादेवी जी का चित्र हो तो उसे स्कैन करके प्रयोग किया जा सकता है।
  • हस्ताक्षर के बारे में कुछ और लिखा जा सकता है क्या यह उनका व्यावहारिक हस्ताक्षर था, या किसी पुस्तक पर, या autograph?
  • अंग्रेजी में कृतियों के नाम इटैलिक में लिखे जाते हैं। ऐसा करना हिन्दी में उपयुक्त होगा? फायदा यह होगा कि ' ' का उपयोग करने की जरुरत नहीं पड़ेगी और कृतियों के नाम स्पष्ट दिखेंगे।
  • रचना शैली या काव्य शैली के कुछ उदाहरण दें, सम्भव हो तो इसके बारे में एक अलग खण्ड बनाएँ। मेरे विचार में इससे लेख और रूचिकर बनेगा।
  • "सच है कि महादेवी का काव्य संसार छायावाद की परिधि में आता है, पर उनके काव्य को उनके युग से एकदम असम्पृक्त करके देखना, उनके साथ अन्याय करना होगा। महादेवी एक सजग रचनाकार हैं। " यह वाक्य कविता संग्रह की अपेक्षा साहित्य में स्थान में बेहतर रहेगा।
  • "साहित्य में स्थान" की जगह "आलोचना" या "विश्लेषण" जैसा शीर्षक बेहतर रहेगा मेरे विचार में।
  • किताबों के बारे में और सूचना दें, इतनी तो दें ही कि पाठक को रूचि होने पर वह किताब ढूंढ सके।
  • एक और खण्ड हो सकता है महादेवीजी की विरासत (legacy) के बारे में। उनकी रचनाशैली से कोई अन्य साहित्यकार प्रभावित हुए उनके व्यक्तित्व, रचनाओं या प्रयासों से संसार या समाज में, विशेष रूप से हिन्दी साहित्य में, कुछ बदलाव आए हों
  • इंटरनेट के लेखों में इन्हें social reformer और feminist कहा गया है। इनके व्यक्तित्व के इन पहलुओं पर भी लिखा जा सकता है।
  • इनकी कृतियों के लिए एक नया साँचा (Template) बनाया जा सकता है।
कर दिया गया है। --मितुल ०५:३९, ३० मार्च २००७ (UTC)
  • एक आखिरी फ़रमाइश.. लेख को और रूचिकर बनाने के लिए इनके जीवन से सम्बन्धित स्थानों को एक मानचित्र पर दर्शाया जा सकता है। देखें en:Rudyard Kipling। इस मानचित्र का प्रयोग करके यह काम आसानी से हो जाएगा। चित्र:India-locator-map-blank.svg
कर दिया गया है।

-- दाढ़ीकेश १६:२८, २७ मार्च २००७ (UTC)

जीवनी भाग संपादित करें

इस भाग मे मैने कुछ वाक्यो को तथ्य चाहिए लेबल जोड़ा है। जैसे: विवाह के समय अपने साथ सिंहासनासीन भगवान की मूर्ति भी लायी थीं। या उनके माता-पिता के बारे मे बताई गई बाते। हमे यह बताना होगा कि इन वाक्यो को कहाँ से लिया गया है, या यह वाक्य प्रासंगिक है। अगर जरूरत हुई तो इन वाक्यो को हटाया भी जा सकता है। ऐसा ही हर एक भाग के साथ करना होगा, यह लेख को निर्वाचित लेख बनाने के लिए जरूरी भी है।--मितुल १५:२८, २७ मार्च २००७ (UTC)

ये बातें एक से ज्यादा किताबों में होंगी पर अभी मेरे पास एक ही किताब है जिसका उल्लेख मैने कर दिया है। जो हिस्सा हटाना ज़रूरी लगे उसको हटा देंगे। शायद दाढ़ीकेश द्वारा सुझाए गए टेंपलेट और नक्शे के काम को आप ज़्यादा आसानी से और जल्दी कर सकते हैं। पूर्णिमा वर्मन २१:२३, २८ मार्च २००७ (UTC)
बहुत सही!! किताबों का उल्लेख सही है। जब एक से ज्यादा जगह किसी संदर्भ का प्रयोग करना हो, तो name टैग का उपयोग कर सकते है। मैने ऐसा डॉ० राजकुमार और गंगाप्रसाद जी के किताबो के संदर्भ मे कर दिया है। बताए कि यह ठीक लग रहा है न? नक्शे का सुझाव अच्छा है, मै करने की कोशिश करूगाँ। कभी किया नही है, सो कह नही सकता कि कर पाऊँगा कि नही :( अंग्रेजी पॄष्ठ पर उनके भगुनी बनने के बारे मे कुछ लिखा है। वह बात कुछ ठीक नही लगी। साँचा बनाना आसान है, वह मै पहले कर दूँगा। -मितुल १८:०१, २९ मार्च २००७ (UTC)
धन्यवाद मितुल, सबकुछ काफ़ी सुंदर दिख रहा है। मैं महादेवी से जुड़े बाकी पृष्ठ ठीक करने की कोशिश करती रहूँगी। हाँलाँकि भारत में रहकर यह सब करना आसान होता पर कुछ मित्र हैं जो भारत से सहायता कर देंगे। पूर्णिमा वर्मन ११:३६, ३० मार्च २००७ (UTC)

इस लेख अंग्रेज़ी विकिपीडिया के मुकबले में (en:Mahadevi Varma) ज्यादा अच्छा है । वो बहुत बड़ा अचीव्मन्ट (कार्यसम्पादन?) है । गिज़ा १२:२७, ३० मार्च २००७ (UTC)

धन्यवाद गिज़ा, अभी यह लेख पूरा नहीं है। जब पूरा होगा तो आशा है और भी अच्छा होगा। -- पूर्णिमा वर्मन १६:३१, ३० मार्च २००७ (UTC)
यह नीले-नीले वर्डों (words) के पीछे कैसे आते हैं? गिज़ा ०६:०५, १२ अप्रैल २००७ (UTC)

इस भाग को क्या कुछ समझाकर लिखा जा सकता है? - "विरह को दीपशिखा का गौरव दिया और व्यष्टि मूलक मानवतावादी काव्य के चिंतन को प्रतिष्ठापित किया।" क्लिष्ट शब्दों के प्रयोग से मुझे चिन्ता नहीं है, लेकिन सही अर्थ तक पहुँचने में पाठक की सहायता करनी चाहिए। मेरे विचार में "दीपशिखा", "व्यष्टि मूलक" और "मानवतावादी" को या तो यहीं सरल भाषा में लिखा जाए या फिर कड़ियाँ डालकर इनकी परिभाषा दी जाए। -- दाढ़ीकेश १९:५४, १ अप्रैल २००७ (UTC)

बदलावों के लिए धन्यवाद। अब बहुत बेहतर दिख रहा है। एक और शंका है "शिक्षा" अनुभाग के बारे में- यहाँ कुछ ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी स्कूल शिक्षा भी क्रास्थवेट कालेज में हुई। अगर ऐसा नहीं है तो "विवाहोपरान्त महादेवी जी ने क्रास्थवेट कॉलेज इलाहाबाद में प्रवेश लिया और कॉलेज के छात्रावास में रहने लगीं।" इस वाक्य को मैट्रिक सम्बन्धी वाक्य के बाद ले जाना बेहतर रहेगा। -- दाढ़ीकेश ०८:१९, ३ अप्रैल २००७ (UTC)
जी दाढ़ीकेश जी उनकी स्कूली शिक्षा भी क्रास्थवेट में हुई। क्रास्थवेट गर्लस इंटर कॉलेज नाम का जो शिक्षा संस्था इलाहाबाद में है, उसमें छोटी कक्षाओं की पढ़ाई भी होती है। शायद महादेवी जी ने वहाँ छठी या आठवीं कक्षा से पढ़ाई शुरू की होगी। --पूर्णिमा वर्मन १७:०९, ३ अप्रैल २००७ (UTC)

निर्वाचित लेख संपादित करें

This article looks so good, it should be now निर्वाचित लेख. I think on May 1st it should be promoted as निर्वाचित लेख. Comments invited. --मितुल २०:५५, २७ अप्रैल २००७ (UTC)

Please discuss this here. Thanks!!

कारण यह लेख बहूत दीर्घ (long) है, I think that भूमिका दो पैरग्राफ़ होने चाहिए। (यह देखें) --वुल्फ़वार्ता ०७:४१, २८ अप्रैल २००७ (UTC)

मैने कुछ परिवर्तन किए हैं। क्या अब भूमिका ठीक मालूम होती है? --पूर्णिमा वर्मन ११:५६, २८ अप्रैल २००७ (UTC)
Think so. But the images need to be worked on (free-use or not?)--वुल्फ़वार्ता १४:२४, २८ अप्रैल २००७ (UTC)
लेख में दिए गए चित्र अलग अलग पत्र-पत्रकाओं से लिए गए हैं। ये चित्र एक से अधिक जगह प्रकाशित हो चुके हैं। इनके साथ किसी फ़ोटोग्राफ़र या प्रकाशक की कॉपीराइट संबंधी कोई रुकावट नहीं है। All of these photos are free use --पूर्णिमा वर्मन १७:५४, २८ अप्रैल २००७ (UTC)
मैने सभी चित्रों में टैग लगा दिए हैं, लेकिन उनके टैम्पलेट अभी ठीक से दिखाई नहीं दे रहे हैं। पूर्णिमा वर्मन ०९:१५, ३ मई २००७ (UTC)

सभी लेखकों को मेरा नमस्कार! यह प्रष्ट सम्पादित करने से क्यों अवरोधित किया गया है? इसमें कुछ विशुद्धियां है, क्रपया इसे अनवरोधित करें | धन्यवाद् Shyam (T/C) १४:०२, २७ मार्च २००८ (UTC)

इस लेख को और खराब होने से बचाने के लिए सुरक्षित किया गया है। आप अपने सुधार यहाँ लिखें हम लेख ठीक कर देंगे।--पूर्णिमा वर्मन १४:२४, २७ मार्च २००८ (UTC)
सन्दर्भ विभाग में, विकिमिडिया कोमन्स में होली को हटाकर महादेवी वर्मा करें| यदि और कोई सुधार नजर आयेगा, तो आपको जानने में मदद करने का प्रयत्न करुंगा| धन्यवाद्, 202.153.43.50 ०५:३२, २८ मार्च २००८ (UTC)
पृष्ठ "महादेवी वर्मा" पर वापस जाएँ।