पुरालेख 22 पुरालेख 23 पुरालेख 24

यह पृष्ठ विकिपीडिया चौपाल की वार्ताओं का पुरालेख पृष्ठ है। नवीनतम वार्ताओं के लिए देखें विकिपीडिया:चौपाल

संख्या प्रणाली

मैं माफ़ी चाहता हूं अगर इस विषय पर पहले भी चर्चा हो चुकी है तो -- मैनें विकिपीडिया:चौपाल/पुरालेख में यह विषय खोजने की कोशिश की पर मुझे कुछ मिला नहीं.

हिन्दी विकिपीडिया पर अंतरराष्ट्रीय अंकों (0-9) की जगह (०-९) का प्रयोग क्यों किया जाता है? केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय अंतरराष्ट्रीय अंकों (0-9) का प्रयोग करता है (उदाहरण).

(०-९) अंकों की वजह से कैलिन्डर (जैसे en:Template:CalendarCustom) के लिए बड़ी माथापच्ची करनी पड़ती है. मीडियाविकि आंतरिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय अंकों का उपयोग करता है:

  • {{#time:D|2011-03-01 +1 second}} का आउटपुट: मंगल
  • {{#time:D|२०११-०३-०१ +१ second}} का आउटपुट: त्रुटि: अमान्य समय।

इस समस्या से कैसे निबटा जाये? Utcursch १२:३५, १५ मार्च २०११ (UTC)

मुझे लगता है कि हमें अन्तरराष्ट्रीय अंकों के साथ-साथ देवनागरी अंकों का भी प्रयोग करते रहना चाहिये। जहाँ अतिआवश्यक हो वहाँ केवल अन्तराष्ट्रीय अंक प्रयोग किये जायें। इंटरनेट पर यदि किसी को देवनागरी अंक पढ़ने में समस्या होती है तो आजकल ऐसे टूल अपलब्ध हैं (जैसे फॉक्सरिप्लेस / Foxreplace) जो एक बटन दबाते ही उस पृष्ट के सारे देवनागरी अंकों को अंतरराष्ट्रीय अंकों में बदल देंगे। इसी तरह यदि विकि के सभी पृष्ठों से देवनागरी अंकों को सदा के लिये अंतरराष्ट्रीय अंकों के प्रतिस्थापित करना हो तो वह भी एक बोट आदि से किया जा सकता है।-- अनुनाद सिंहवार्ता १३:०१, १५ मार्च २०११ (UTC)
ओके... लेकिन, क्या हिन्दी विकिपीडिया पर en:Template:CalendarCustom जैसी चीज़ें बनाने का कोई तरीका है? Utcursch १३:२४, १५ मार्च २०११ (UTC)
इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। शायद मयूर जी कुछ बताएं। -- अनुनाद सिंहवार्ता १३:३२, १५ मार्च २०११ (UTC)
उत्कर्ष जी हिन्दी विकि में कई स्क्रिप्ट्स, टेम्पलेट्स या इन्फोक्स में अंक भरते समय हम अन्तराष्ट्रीय अंक प्रयोग करते है परन्तु इससे आउटपुट वेल्यु देवनागरी में ही आनी चाहिये, जैसे उपरोक्त केस में आपकी आउट्पुट वेल्यु "मंगल" देवनागरी में ही आ रही है अत: टेम्पलेट्स या इन्फोक्स भरते समय आप अन्तराष्ट्रीय अंक प्रयोग कर सकते है --Mayur (talk•Email) १३:४९, १५ मार्च २०११ (UTC)
परन्तु {{{CURRENTYEAR}}} जैसे एक्स्प्रेशन का आउटपुट देवनगरी अंकों में आता है (2024)). इस वजह से {{#time:D|{{CURRENTYEAR}}-०३-०१ +१ second}} का आउटपुट सही नहीं आ रहा है: त्रुटि: अमान्य समय।.
इंग्लिश विकिपीडिया पर {{#time:D|{{CURRENTYEAR}}-03}} का आउटपुट "Tue" आता है.
हिन्दी विकिपीडिया पर {{#time:D|{{CURRENTYEAR}}-०३}} और {{#time:D|{{CURRENTYEAR}}-03}} का आउटपुट "मंगल" की जगह "गलती: गलत समय" आता है.
इस तरह के गणित आपरेशन कैलिन्डर टॅम्प्लॅट बनाने के लिए ज़रूरी हैं. Utcursch १८:२१, १५ मार्च २०११ (UTC)
खैर, मैने कैलिन्डर बनाने का एक दूसरा तरीका निकाल लिया है. Utcursch १९:३५, १५ मार्च २०११ (UTC)
नमस्ते , सदस्यों शायद यह आपके काम का हो विकिपीडिया:चौपाल/पुरालेख 3#Important to the Community--सुमित सिन्हावार्ता ०५:०३, १७ मार्च २०११ (UTC)
[1][2]: "अनुच्छेद 343. संघ की राजभाषा-- (1) संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी, संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।". Utcursch ०६:४८, १७ मार्च २०११ (UTC)


देश आँकड़े साँचे

यहाँ पर en:Wikipedia:Requests for administrator attention के जैसा कोई पेज नहीं दिख रहा, इसीलिए मैं ये विकिपीडियाःचौपाल पर पोस्ट कर रहा हूँ: श्रेणी:देश आँकड़े साँचे के सभी पेजों को सुरक्षित किया जाना चाहिए. इन्हें वैन्डलिज़म (vandalism) से काफ़ी खतरा है, क्योंकि इनका प्रयोग सैंकड़ों पेजों पर किया गया है.

एक और बात -- कुछ टेम्पलेट्स इस श्रेणी के सदस्य नहीं होने चाहिए क्योंकि ये देश आँकड़े नहीं हैं:

Utcursch ०७:०८, १७ मार्च २०११ (UTC)

जी हां, सही कह रहे हैं आप। ऐसे बहुस्थानों पर प्रयुक्त होने वाले साँचों को सुरक्षित कर देना चाहिए। अन्य सदस्यों की क्या राय है? रोहित रावत १७:४२, १८ मार्च २०११ (UTC)
   Done, समस्त साँचे अर्ध-सुरक्षित किये गये--Mayur (talk•Email) ०४:२१, १९ मार्च २०११ (UTC)
मयूर मेरे विचार में हम कई लेखों/साँचों में संपादन को स्वत: स्थापित सदस्य-समूह के अधिकार क्षेत्र में सीमित कर के उत्पात पर नियंत्रण अधिक प्रभावी रूप से कर सकते हैं। ऐसा करने से पुनरीक्षक समूह पर संपादन-जाँच कार्य का दबाव भी कम होगा। सादर--लवी सिंघल १६:५०, १९ मार्च २०११ (UTC)
हाँ, अभी के लिये मैने इन समस्त साँचों को अर्ध-सुरक्षित अर्थात् स्वत: स्थापित समूह के संपादन क्षेत्र में रखा है।--Mayur (talk•Email) १८:४९, १९ मार्च २०११ (UTC)

निर्वाचित लेख

सभी सदस्यों से पुनरानुरोध है कि कृपया कर्नाटक लेख को विकिपीडिया:निर्वाचित लेख प्रत्याशी पर समर्थन या अपने मत दें, एवं शीघ्रातिशीघ्र उसे निर्वाचित करें। इस प्रकार अनावश्यक पुराने लेखों की पुनरावृत्ति बंद होगी एवं एक नया निर्वाचित लेख मिलेगा, अन्यथा उसकी Latest जानकारी पुरानी होती जायेगी। -- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १२:४६, १८ मार्च २०११ (UTC)

लेख को समर्थन है। बस कुछ एक सुधार सुझाव है।
  • लेख में जो उच्चारण दिया गया है उसकी आवश्यकता नहीं जान पड़ती क्योंकि हर हिन्दी समझने वाला जानता है कि कर्नाटक को क्या उच्चारित किया जाएगा। यह अंग्रेज़ी विकि की नकल मात्र है। अंग्रेज़ी में तो उच्चारण देना ही होता है लेकिन हिन्दी में उसकी ज़रुरत नहीं है। यदि उच्चारण कन्नड़ भाषा के लिए दिया गया है तो उसे देवनागरी में लिखा जाना चाहिए तब समझ में आएगा।
  • लेख के अन्त में बहुत बड़ी चित्र दीर्घा दी गई है जिसके कारण लेख का आकार अकारण ही बहुत बड्डा हो गया है जिसके कारण इसे लोड होने में भी समय लग रहा है। मेरे विचार से मुख्य लेख की चित्र-दीर्घा में ३-४ चित्र ही देने चाहिए और बाकी चित्रों को एक अन्य लेख बनाकर उसमें डाल देना चाहिए और उस लेख की कड़ी मुख्य लेख में उपयुक्त स्थान पर दे देनी चाहिए।
  • लेख के अन्त में कई सारे साँचे लगे हुए हैं, कुछ चित्र दीर्घा के ऊपर और कुछ नीचे। यह सब चित्र दीर्घा हटाने के बाद एकसाथ रहने चाहिए।
  • सन्दर्भ सूची को छोटा करने का क्या कोई उपाय है? मैंने किसी विकि पर देखा था कि इतने सन्दर्भों को एक छोटी सी विण्डो में डाला गया था और स्क्रॉल करके सारे सन्दर्भ देखे जा सकते थे। क्या इस लेख में भी कुछ किया जा सकता है?
  • कई उपशीर्षक जो अलग-अलग बनाए गए हैं उन्हें एक उपशीर्षक के नीचे रखा जा सकता है जैसे संस्कृति के अन्तर्गत भाषा, धर्म, क्रीड़ा जैसे उपशीर्षकों को रखा जा सकता है क्योंकि ये बातें संस्कृति से सम्बन्धित हैं।

यह मेरी राय थी। बाकी अन्य सदस्य भी अपनी राय दें। रोहित रावत १८:०३, १८ मार्च २०११ (UTC)

  • उच्चारण वाली बात में दम है। हिन्दी में लिखित एवं उच्चारित भाषा समान ही होती है, अतः इस IPA उच्चारण की आवश्यकता नहीं रह जाती है। इसे हटाया जा सकता है।
  • चित्र दीर्घा को हटाया गया है।
  • दीर्घा हटाये जाने पर सभी सांचे एक साथ स्वतः ही आ जाते हैं।
  • संदर्भ सूची को छोटा ही दिखाया गया था, किन्तु प्रोग्रामिंग में कुछ गड़बड़ी के चलते यहां Reflist|2 या 3 लिखने के बाद भी सूची 2 या 3 कॉलमों में दिखने के बजाय मात्र एक ही कॉलम में सीमित रह जाती है। फिर भी प्रयास कर इस गलती को सुधारा गया है।
  • क्रीड़ा संस्कृति के अंतर्गत नहीं आती है, धर्म और संस्कृति समानांतर बिन्दु हैं, कोई भी दूसरे के अन्तर्गत्त नहीं आता है हां एक दूसरे से जुड़े अवश्य रहते हैं, अतः इन्हें एक शीर्षक के अन्तर्गत्त नहीं रखा जा सकता है। किसी भी अंग्रेज़ी विकी के स्थान पर लिखे लेख को संदर्भ हेतु देखें।
समर्थन और मूल्यवान राय हेतु अतीव धन्यवाद। -- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०६:२९, १९ मार्च २०११ (UTC)

समाचार

I wanted to fix news/recent events section. They are protected and I am not able to fix them. Can I get privileges to edit them?

Hindi link to Wikinews is not working. Looks like that wiki is deleted due to inactivity. That link should be removed too.

There are no dates with the news. Any specific reason for that?

--मितुल ०७:०१, २२ मार्च २०११ (UTC) (Apologies for message in english)

मितुल जी नमस्कार, हमारी हिन्दी विकि की नीति के अनुसार ५००० से अधिक संपादन रखने वाले सदस्य को उसके पुन सक्रिय होने पर उसके आवेदन पर पुन: प्रबंधन अधिकार दे दिया जायेगा, अत: आप इस नीति के अनुसार प्रबंधन अधिकार फिर से प्राप्त कर सकते है फिल्हाल के लिये मैनें आपको वरिष्ठ सदस्य समूह में जोड़ दिया है जिससे आप सुरक्षित पृष्ठों को संपादित कर पायेंगे--Mayur (talk•Email) ०८:१५, २२ मार्च २०११ (UTC)
आभार :) --मितुल १५:०२, २२ मार्च २०११ (UTC)
धन्यवाद, यदि आप पुन: सक्रिय होकर प्रबंधन कार्यभार सम्भालना चाहते है तो आप इस पद के लिये फिर से आवेदन कर सकते है आपके आवेदन करते ही आपको यह अधिकार पुन: दे दिया जायेगा--Mayur (talk•Email) १७:३५, २२ मार्च २०११ (UTC)
मयूर, थोड़े समय सक्रिय होने के बाद आवेदन जरूर करूँगा। हिंदी विकिपेडिया पे आप अपना महतवपूर्ण योगदान जारी रखे, आप का काम काफी सराहनीय है। --मितुल १६:५७, २४ मार्च २०११ (UTC)


मुखपष्ठ पर समाचार खंड में सबसे नीचे बने हुए भारत – विज्ञान एवं प्रौ. – साहित्य–संगीत – खेल के लिंक जो 2010 में बनाए गए थे अब अनुपयुक्त हो गए हैं। इसके स्थान पर केवल 2011 का लिंक दे दें या इस पट्टी को ही हटा दें। अनिरुद्ध  वार्ता  २१:४४, २७ मार्च २०११ (UTC)

मितुल जी! किसी समाचार की तिथि को वर्ष के पृष्ठ पर जाकर जाना जा सकता है। उदाहरण के लिए 2011 के पुराने महत्वपूर्ण समाचारों को भी उस वर्ष के पृष्ठ पर देख सकते हैं। एक ही दिन में कभी कभी एक से अधिक महत्वपूर्ण घटनाएं घट सकती हैं। ऐसी स्थिति में उसे तिथि और दिन के नाम के साथ मुखपृष्ठ पर रखना उपयुक्त नहीं लग रहा था। इसलिए उसके स्वरूप में थोड़ा परिवर्तन कर दिया गया है। अनिरुद्ध  वार्ता  २१:५२, २७ मार्च २०११ (UTC)

जिस किसी भी सदस्य ने इस लेख में जो बहुत सारे विभाग और उपविभाग डाल दिए हैं उस सदस्य से मैं यह निवेदन करता हूं कि कृपया इन विभागों में उपयुक्त जानकारी भी भरने का काम किया जाए। लेख को केवल बड़ा दिखाने के लिए इतने सारे विभाग डालने की कोई आवश्यकता नहीं थी। लेकिन यदि ऐसा काम किया ही है तो उसे अधूरा ना छोड़ा जाए, बस यही कहना चाहता हूं। और भविष्य में भी इस प्रकार काम करने के प्रति सावधान करना चाहता हूं कि लेख को बड़ा दिखाने के चक्कर में खाली विभाग ना डाले जाएं, उनमें जानकारी भी दे दी जाए भले ही थोड़ी-थोड़ी हो। यह एक सुझाव है, मानना न मानना सदस्यों के ऊपर है। धन्यवाद। रोहित रावत १७:०१, २४ मार्च २०११ (UTC)

ऐसे किसी भी लेख में लगे फालतू उपशीर्षकों को अवश्य हटाया जाना चाहिये। मैंने बीजिंग के तो हटा ही दिये हैं। इस प्रकार भले एक आलेख ही सही किन्तु लेख कहीं बेहतर दिखता है।
एक और बात है: बीजिंग को अंग्रेज़ी का लिप्यान्तरण कर लिखा गया है, जबकि उसका उच्चारण बेइजिंग होता है एवं पुराने नाम का उच्चारण भी पीकिंग नहीं पेइचिंग होता था। इस बारे में सदस्यों के विचार लिये जा सकते हैं।-- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १०:५४, २७ मार्च २०११ (UTC)

Print/export

हिन्दी विकि के बांई ओर की पट्टी पर जो Print/export लिखा हुआ है क्या उसका नाम हिन्दी में मुद्रण/निर्यात किया जा सकता है? इससे इस टूल की कार्यात्मकता पर तो कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा? रोहित रावत १७:०५, २४ मार्च २०११ (UTC)

   Done,बिल्कुल किया जा सकता है, अच्छा सुझाव है, लीजिये Print/export की जगह मुद्रण/निर्यात नाम कर दिया गया है--Mayur (talk•Email) १७:४२, २४ मार्च २०११ (UTC)
इस कार्य के लिए धन्यवाद। रोहित रावत ११:३४, २६ मार्च २०११ (UTC)

एक निवेदन

मैं यह पूछना चाहता हूं कि विकिपीडिया पर हिन्दी में टंकण करते समय बिन्दी यानी (.) कौन सी कुञ्जी दबाने पर आती है। बहुत से स्थानों पर इस बिन्दी की आवश्यकता पड़ती है। ध्यान दें कि यह बिन्दी मात्रा वाली () से भिन्न है। जिस बिन्दी की मैं बात कर रहा हूं वह दशमलव वाली बिन्दी है जो अंको में प्रयुक्त होती है जैसे १.२, ३३.५६७, ०.४३५ इत्यादि। किसी कुञ्जी के दबाने पर और बिना देवनागरी लिप्यनतरण को असमर्थ किए बिना यह कैसे होगा? अभी तो मुझे दशमलव के लिए देवनागरी लिप्यन्तरण को अनचैक कर इसे टाइप करना पड़ता है। कृपया इस सुविधा को उपलब्ध कराया जाए। धन्यवाद। रोहित रावत ०५:५२, २५ मार्च २०११ (UTC)

   Done, वैसे तो यह सुविधा पहले नहीं थी परन्तु अब z दबाने पर आप . समर्थ पायेंगे।--Mayur (talk•Email) १५:०९, २५ मार्च २०११ (UTC)
यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद। अब बार-बात देवनागरी लिप्यन्तरण अनचैक नहीं करना पडे़गा। रोहित रावत ११:३६, २६ मार्च २०११ (UTC)

संभव हो तो किसी बॉट द्वारा उपरोक्त सांचे को सभि संबंधित लेखों के अंत में जोड़ दें। -- प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ११:२६, २७ मार्च २०११ (UTC)

देश पताका से सम्बन्धित साँचे वाले पृष्ठ

किसी सदस्य ने इस लेख पर उत्पात करते हुए इस लेख की सारी सामग्री बदल दी है। यह लेख साँचा:देश आँकड़े कोट द' आईवोर नाम से था लेकिन इस सदस्य ने इस लेख का नाम और सामग्री बिना सोचे समझे बदल दिए हैं जिसके कारण मैंने इसपर प्रतिबन्ध लगा दिया है। दरसल यह लेख कोट द' आईवोर के ध्वज के लिए था। जहां कहीं भी कोट द' आईवोर के ध्वज की आवश्यकता होती है वहां इसे डाला जाता है जैसे की यह पृष्ठ राष्ट्रीय राजधानियों की सूची। पर चूंकि इस लेख की सामग्री बिना सोचे विचारे बदल दी गई है इसलिए आप लोग इसका परिणाम राष्ट्रीय राजधानियों की सूची पर देख सकते हैं। मेरी तो समझ नहीं आ रहा कि इस लेख को कैसे सही करूं। कृपया कोई सदस्य इसे सही कर दे और देश पताकाओं वाले सारे लेखों को सुरक्षित भी कर दे बिना देरी किए। धन्यवाद। रोहित रावत ०६:२५, २८ मार्च २०११ (UTC)

यह साँचा साँचा:देश आँकड़े कोत द'ईवोआर की जगह कोत द'ईवोआर की ओर रिडायरेक्ट कर रहा था. इसे ठीक कर दिया गया है. Utcursch ०७:५६, २८ मार्च २०११ (UTC)

विकिपीडीया के विकास के लिये विकिपीडिया के बार्ड आफ ट्रस्टी अचल द्वारा यह परियोजना शुरु की गयी थी जिसमें उन्होनें हिन्दी, मलयालम एवं एक दक्षिणी अफ्रिकी भाषाके विकिपीडीया प्रोजेक्ट्स को चुना है समस्त इच्छुक सदस्य इस परियोजना से सबन्धित लेख सुझाकर या बनाकर इस परियोजना का हिस्सा बन सकते है।--Mayur (talk•Email) १७:०८, २८ मार्च २०११ (UTC)

संदर्भों के लिए विशेष एकाउंट

क्रीडो नाम की कंपनी ने विकिपीडिया को ४०० एकाउंट दान में दिए हैं, जिनकी सहायता से विकिपीडिया लेखक हजारों जर्नलों और पत्रिकाओं में छपे लेखों की पूरी-पूरी सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि लगभग सभी जर्नल अंग्रेजी भाषा के हैं, लेकिन हिन्दी के लेखों के अभाव में इनका प्रयोग किया जा सकता है। आवेदन के लिए यहाँ देखें - en:Wikipedia:Credo_accounts . यदि आप आवेदन की आवश्यकताओं को पूरा ना भी कर पाएँ तो भी आवेदन कर ही दें, क्योंकि लगता नहीं है कि ४०० लेखक आवश्यकताएँ पूरी कर पाएंगे - ऐसे में बाकी लेखकों को एकाउंट दे दिए जाएंगे। -- दाढ़ीकेश ०६:०८, २९ मार्च २०११ (UTC)

अंतिम तिथि ३० मार्च है। -- दाढ़ीकेश ११:१२, २९ मार्च २०११ (UTC)

संपादक

मैं विकिपीडिया हिंदी के संपादकों में शामिल होना चाहता हूँ. इसके लिए निम्नतम योग्यता क्या है?

संपादक

मैं विकिपीडिया हिंदी के संपादकों में शामिल होना चाहता हूँ. इसके लिए निम्नतम योग्यता क्या है?--Nilabhverma

नीलाभ, आपने संदेश के सातह अपना हस्ताक्षर नहीं दिया। इससे उत्तर देने में थोड़ी कठिनाई हो रही थी। यह खुशी की बात है कि आप विकिपिडिया पर सम्पादन कार्य करना चाहते हैं। इसके लिये सभी सदस्यों के सामने एक प्रस्ताव देना होता है। यह प्रस्ताव आप स्वयं भी कर सकते हैं या कोई दूसरा आपको प्रबन्धक बनाने का प्रस्ताव कर सकता है। इस प्रस्ताव पर सदस्य अपना मत व्यक्त करते हैं जिसके आधार पर आपको प्रबन्धक बनाया जा सकता है (या बनाने से फिलहाल मना किया जा सकता है।) -- अनुनाद सिंहवार्ता १३:०६, ३० मार्च २०११ (UTC)
मेरे विचार से निलभ जी संपादक बनने के बारे में पूछ रहें है तो मैं यह बताना चाहूँगा कि विकिपीडिया पर कोई भी व्यक्ति जो ज्ञान को बाटँने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास करता है, अच्छा संपादक बन सकता है। आप किसी भी विषय पर एक ज्ञानकोष की शैली में कोई भी लेख बना सकते है। मैं आशा करता हूँ कि आप अपने योगदानों से हिन्दी विकिपीडीया को लाभान्वित करेंगे। धन्यवाद--Mayur (talk•Email) १४:४३, ३० मार्च २०११ (UTC)
निलभजी विकिपीडिया पर हर कोई सम्पादक होता है। इसके लिए किसी विशेषाधिकार की आवश्यकता नहीं होती। हां यदि आपका तात्पर्य प्रबन्धक बनने से है तो इसके लिए तो सबसे पहले आपको प्रबन्धक पद के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन में आपको यह बताना होगा कि आपने हिन्दी विकिपीडिया पर क्या-क्या रचनात्मक कार्य किया है और आप प्रबन्धक का पद किस कारण मांग रहे हैं। इसके बाद अन्य प्रबन्धक और सदस्य आपके आवेदन पर विचार-विमर्श करके या अपनी समझ से आपके पक्ष या विपक्ष में मतदान करेंगे। यदि अधिकतर सदस्य आपके पक्ष में हैं तो आपको प्रबधक बना दिया जाएगा। तो सबसे पहले तो यह ध्यान रखें कि आवेदन करने से पहले हिन्दी विकि की वृद्धि करने के लिए काम करें क्योंकि यह वह सबसे महत्वपूर्ण बात है जो आपके पक्ष में जाती है। एक अच्छे सदस्य की लगन और अथक परिश्रम को कभी भी अनदेखा नहीं किया जाता। इसलिए यदि आप हिन्दी विकि पर नए हैं तो आपको सबसे पहले इस दिशा में काम करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में ६ से १२ महीनों का समय भी लग सकता है। आशा करता हूं कि आप इस बात को समझेंगे और हिन्दी विकि के विकास की ओर अपना सार्थक और अमूल्य योगदान देंगे। धन्यवाद। रोहित रावत १७:२२, ३० मार्च २०११ (UTC)
क्षमा कीजिये, मैं उत्तर देते समय हड़बड़ी में 'सम्पादक ' शब्द को 'प्रबन्धक' जैसे ले लिया। मैने जो कुछ लिखा वह 'प्रबन्धक' बनने/बनाने के बारे में है न कि सम्पादक। मयूर और रोहित जी के उत्तर ज्यादा साफ हैं। -- अनुनाद सिंहवार्ता ०३:२३, ३१ मार्च २०११ (UTC)

अब हिन्दी विकि को एक लाख के पार ले जाने का उद्योग हो

मित्रों, हिन्दी विकि ने ९० हजार को लांघ दिया। सभी को बधाई ! अब हम सभी मिलकर प्रयत्न करें कि आगामी हिन्दी दिवस तक हम इसे एक लाख के पार पहुँचा दें। सभी अपनी पूरी कोशिश करें। अन्य लोगों से विकि में योगदान करने का निवेदन किया जाय। पुराने लोगों को सक्रिय होने का निवेदन किया जाय। -- अनुनाद सिंहवार्ता ०४:३९, १ अप्रैल २०११ (UTC)

मैं भी अनुनाद जी की बात से सहमत हूँ कि हम सबको प्रयास करके इस हिन्दी दिवस के पहले हिन्दी विकि को १ लाख के पार पहूँचाने का प्रयत्न करना चाहिये। साथ ही साथ हमें हिन्दी विकि के शीर्ष २५००० अच्छे लेखों को भी श्रेणीबद्ध करना चाहिये ताँकि हिन्दी विकि की प्रथम DVD version रिलिज किया जा सकें, हिन्दी विकि के एक लाख के पार करने के साथ हमें हिन्दी भाषियों को यह उपहार भी देना चाहिये, मुझे विश्वास है कि हिन्दी विकि में इससे कई बड़ी संख्या में अच्छे लेख विद्यमान है।--Mayur (talk•Email) १७:२४, १ अप्रैल २०११ (UTC)
मैं आप दोनों की बातों से सहमत हूं। १ लाख तक पहुँचना अब अगला लक्ष्य है। पर ध्यान रहे कि गुणवत्ता पर बहुत अधिक समझौता ना किया जाए। इसके अतिरिक्त मयूरजी की बात भी बहुत सही है कि हिन्दी विकि के २०-२५ हज़ार ऐसे लेखों की पहचान की जाए जिनकी डीवीडी बनाई जा सके। ऐसी कोई श्रेणी बनाई जा सके तो ठीक रहेगा और फिर उस श्रेणी में से लेखों को लेकर उनमें कोई कमी यदि रह गई हो तो दूर की जाए यानी सभी सदस्यों द्वारा उन लेखों को थोड़ा और विस्तृत किया जा सके तो ठीक रहेगा। रोहित रावत १८:२३, १ अप्रैल २०११ (UTC)

कृपया आप सभी सदस्य इस देश के नाम पर अपनी राय दें। इस देश के अलग-अलग नाम मैंने बहुत स्थानों पर देखे हैं लेकिन सही नाम कौनसा होगा?

  1. इस्राइल
  2. इज़रायल
  3. इज़्राइल
  4. इज़राइल

वैसे मेरे विचार से तो ३रे और ४थे स्थान वाले नाम उच्चारण के सर्वाधिक निकट हैं। बाकी लोगों की क्या राय है। गूगल अनुवाद इजराइल दिखाता है। पर उच्चारण में ज नहीं ज़ आता है। तो क्या नाम सबसे ठीक रहेगा? रोहित रावत ०९:४८, १ अप्रैल २०११ (UTC)

लगभग 15 साल पहले तक हर जगह सिर्फ इस्राइल ही लिखा जाता था, पर समय के साथ अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव के चलते यह जल्द ही इज़राइल हो गया क्योंकि अंग्रेजी में इसे इज़राइल ही कहा जाता है. अब यह हमारे ऊपर है कि हम मूल हिन्दी नाम का प्रयोग करें या फिर अंग्रेजी स्वानिकी पर आधारित इज़राइल का. Dinesh smita ११:३७, १ अप्रैल २०११ (UTC)
हिन्दी प्रकाशनों में "इज़राइल" सबसे ज़्यादा प्रयुक्त होने वाली वर्तनी है. गूगल सर्च द्वारा इस बात की पुष्टि की जा सकती है. Utcursch ११:५३, १ अप्रैल २०११ (UTC)
मेरा सुझाव है कि इजराइल सबसे आसान एवं असली नाम के निकट रहेगा। मेरा सुझाव यह भी है कि हिन्दीलेखन को आसान करने के लिये ज़ का प्रयोग कम से कम होना चाहिये। (ऊपर दिये गये चार नामों में से पहला नाम हिन्दी बाईबिल के कारण प्रचार में आया है। लेकिन यह १५० साल पुराना नाम अशुद्ध है)। Shastri JC Philip १८:३९, ८ मई २०११ (UTC)

मैं इस साँचा बनाया. अगर कोई समस्या है, तो कृपया इसे हल. धन्यवाद. --Wayiran १२:४४, २ अप्रैल २०११ (UTC)

यह किस प्रकार का साँचा है Wayiran जी?

अनुनासिक (चन्द्रबिन्दू (ँ)) और अनुस्वार (ं) का उपयोग

क्या कोई सदस्य इस बारे में मुझे किसी विश्वस्नीय स्रोत की कड़ियाँ उपलब्ध करा सकता है या कोई अच्छी हिन्दी व्याकरण की पुस्तक जिससे इन दोनों के उपयोग का भ्रम कुछ दूर हो। वैसे मुझे इण्टरनेट पर दो मानक हिंदी वर्तनी - केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय (१) और Spell It Right! (in the context of Hindi) (२) जालस्थलों से जानकारियाँ मिली हैं लेकिन भ्रम फिर भी कुछ दूर नहीं हुआ। मैं यह जानना चाहता हूँ कि इन दोनों का सही उपयोग क्या होता है नाकि वैसा उपयोग जैसा प्र