विकिपीडिया:समाचार/उम्मीदवार/पुरालेख 2014

सुझाव

12 जनवरी 2014

एरियल शेरॉन का निधन [पोस्ट किया]

 


4 फरवरी 2014

सत्य नडेला [पोस्ट किया]

 

7 फरवरी 2014

शीतकालीन ओलंपिक [पोस्ट किया]


10 फरवरी 2014

सुशील कोइराला [पोस्ट नहीं हुआ]

 

   समर्थन ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:42, 11 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]

समर्थन☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:06, 11 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • टिप्पणी: कृपया यह स्प्ष्ट करें की कौन से चुनाव के पश्चात कोइराला प्रधानमंत्री बने हैं। अपने वर्मान स्वरूप में ख़बर अधूरी प्रतीत होती है। विस्तार कुछ इस प्रकार हो सकता है: कखगवें संविधान सभा चुनाव में नेपाल कॉंग्रेस की विजय के पश्चात सुशील कोईराला नेपाल के कखगवे प्रधानमंत्री बने।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 08:56, 12 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]

11 फ़रवरी 2014

अल्जीरिया विमान दुर्घटना २०१४ [पोस्ट किया]

[[चित्र:|100x100px|]]

समर्थन - सुझाव है कि अल्जीरिया का लिंक दिया जा सकता है, अल्जीरिया व औम के बीच में "के" आना चाहिए - अल्जीरिया के औम अल-बुआगी में.... )--मनोज खुराना वार्ता 05:48, 12 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
समर्थन --प्रतीक मालवीयवार्ता 08:12, 12 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
बिल जी, आपका कहना ठीक है। समाचारों में पहले यह संख्या 103 बताई गयी थी और अधिकतर हिन्दी समाचार पत्रों (बीबीसी हिन्दी सहित) में अभी तक यह संख्या पूर्णरूप से परिवर्तित नहीं की गई है। हिन्दी समाचार पत्रों में कुछ समाचार जैसे दैनिक भास्कर में यह संख्या ठीक कर दी गई है। अतः मुझे लगता है कि मूल ख़बर में 100 के स्थान पर दर्जनों लिखना ठीक रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:05, 12 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • पोस्ट किया – मैंने कुछ बदलावों के साथ अद्यतन किया है: सर्वप्रथम, विमान का नाम इसलिए हटाया क्योंकि लेख के शीर्षक में भी विमान का नाम नहीं है व ज्यादातर समाचारपत्रों की वेबसाइट ख़बर (मतलब हेडलाइन) में विमान का नाम नहीं दिखा रही हैं। दूसरा, "दर्जनों" लिखना अनिश्चितता दिखाता है, विमान में 78 लोग सवार थे व एक को जीवित बताया जा रहा हैं। ऐसे में कम से कम 77 लोग तो मरे ही है। अगर किसी सदस्य को कोई आपत्ति हो तो कृपया बताए।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 15:30, 12 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]


22 फ़रवरी 2014

मत्तेयो रेनजी [पोस्ट किया]

 


28 फरवरी 2014

आन्ध्र प्रदेश [पोस्ट नहीं हुआ]

 

  • टिप्पणी: प्रतीक जी, आपने आन्ध्र प्रदेश लेख के ज्ञानसन्दूक में आपने काफ़ी सुधार किये हैं लेकिन ख़बर से सम्बंधित कोई भी विस्तार लेख में नहीं हुआ है अतः मापदण्ड ३ पूर्ण नहीं होता। इसके अतिरिक्त मीडिया ने भी इस समाचार को व्यापक महत्त्व नहीं दिया है जिससे मापदण्ड १ पूर्ण नहीं होता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:16, 28 फ़रवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी खबर को लेख में जोड़ दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि मीडिया कवरेज न देने से यह खबर कम महत्वपूर्ण है। मेत्तेयो रेनजी के प्रधानमंत्री बनने की खबर भी मीडिया ने नहीं दिखायी थी।--प्रतीक मालवीयवार्ता 06:03, 1 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
प्रतीक जी, मत्तेयो रेनजी की अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया में कवरेज बहुत अधिक थी उसकी तुलना में उपरोक्त समाचार की कवरेज बहुत क्षीण है। फिर भी यदि शुभम जी, मनोज जी और अन्य कोई सदस्य इसका समर्थन करता है तो मैं अद्यतन कर दुंगा। मुझे कोई ऐतराज नहीं होगा। मैं केवल नियमावली के बारे में बता रहा था। नियमावली के अनुसार समर्थन भी जल्दी मिलना चाहिए अन्यथा समाचार बासी हो जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:40, 1 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
भारत के दृष्टिकोण से ठीक है, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। अतः मैं तो फैसला नहीं कर पा रहा हूँ।--मनोज खुराना वार्ता 14:39, 1 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मुख्यपृष्ठ समाचार के लिए उल्लेखनीय प्रतीत नहीं होता। इसे हाल की घटनाएँ में जोड़ा जा सकता है (अगर अभी तक जोड़ा नहीं गया हो तो)।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:01, 1 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]

8 मार्च 2014

मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370 [पोस्ट किया]

 

  • समर्थन: लेकिन जहाज में सवार यात्रिओं की संख्या भी जोड़ें (227 यात्री + 22 चालक दल =239)। इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, इसलिए केवल लापता होने सूचना दी जाये। सबसे ताज़ा जानकारी के मुताबिक बस ऐसी अटकलें लगायीं जा रहीं हैं की विमान खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, क्यूंकि यह इतनी देर से लापता है। कुछ स्रोत नीचें है:


19 मार्च 2014

क्रीमिया [पोस्ट नहीं हुआ]

 

25 मार्च 2014

जी-8 शिखर बैठक रद्द की गयी [पोस्ट नहीं हुआ]

 

@Mala chaubey: आपने इस समाचार को पहले ही मुख्यपृष्ठ समाचार में जोड़ दिया है। कृपया पोस्ट करने से पहले चर्चा को समाप्त होने दें एवं विकिपीडिया:समाचार पढ़ें।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 12:07, 25 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Shubhamkanodia:माफी चाहती हूँ। अंजाने में भूल हो गई,आगे से ऐसा नहीं होगा। धन्यवाद। --माला चौबेवार्ता 05:43, 26 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ख़बर अच्छी है। विवरण: कैरैक्टर: 181, अक्षर: 86, स्पेस: 33; अद्यतन की जा सकती है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:00, 26 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
तो फिर अद्यतन कर दिया जाये।--माला चौबेवार्ता 09:19, 26 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Mala chaubey: ख़बर जोड़ने लायक है परन्तु क्रीमिया में हुई ताज़ी घटनाओं के विषय पर हमारी विकी पर कोई लेख मौजूद नहीं है। इसी वजह से ऊपर प्रतीक जी द्वारा दी गयी खबर भी पोस्ट नहीं हो पायी। अगर सम्भव हो इस विषय पर लेख बनाने के बारे में सोचें। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 13:56, 26 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Shubhamkanodia: आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि क्रीमिया में हुई ताज़ी घटनाओं के विषय पर हमारी विकी पर २०१४ की युक्रेन क्राँति एवं क्रीमिया संकट के नाम से लेख मौजूद है।--माला चौबेवार्ता 14:03, 26 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
माला जी उपरोक्त कड़ी हुक में कहीं भी नहीं है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:14, 26 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Shubhamkanodia:, @संजीव कुमार: उपरोक्त कड़ी अब हुक में जोड़ दी गयी है। शायद अद्यतन किया जा सकता है।--माला चौबेवार्ता 05:57, 27 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
वर्तमान अक्षर गणना: कैरैक्टर: 217, अक्षर: 102, स्पेस: 38
अर्थात हुक मानदंडों को पूर्ण् नहीं करता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:18, 27 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
अपेक्षित सुधार के बाद कैरैक्टर 100 के भीतर होने के कारण हुक अब अक्षर गणना की दृष्टि से शायद मानदंडों को पूर्ण् कर रहा है।--माला चौबेवार्ता 14:38, 27 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
माला जी, क्या आप बता सकते हैं कि यह हुक किस लेख से सम्बंधित है? यहाँ पर आपने बराक ओबामा को गहरा किया है अर्थात यह हुक उस लेख से सम्बंधित होनी चाहिए लेकिन उस लेख में तो 14 नवम्बर 2013‎ के बाद कोई सामग्री अद्यतन नहीं की गई है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:01, 27 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
तो फिर इस समाचार को रोक दिया जाये।--माला चौबेवार्ता 09:57, 28 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • पोस्ट नहीं हुआ - समाचार बासी हो गया जबकि नामांकनकर्ता ने लेख में उचित बदलाव नहीं किये।

वॉशिंगटन [पोस्ट नहीं हुआ]

 

  • तिथि: 25 मार्च 2014
  • लेख: वॉशिंगटन
  • ख़बर: वॉशिंगटन (मानचित्र) में प्रकृति का प्रकोप, 14 व्यक्तियों की मौत और 100 से ज्यादा व्यक्ति लापता।
  • स्रोत: दैनिक भास्कर
  • नामांकनकर्ता: Mala chaubey
  • टिप्पणी: वाशिंगटन प्रांत में आई तबाही विश्व की एक महत्वपूर्ण घटना है।

मुस्लिम ब्रदरहुड [पोस्ट नहीं हुआ]

 

  • ख़बर व्यापक रुची वाली है, खबर का हुक 100 अक्षरों के भीतर भी है,किन्तु लेख में केवल ख़बर का विस्तार ही नहीं अपितु विषय का परिचय भी होना चाहिए था। पर्याप्त स्त्रोत का भी अभाव दिख रहा है। साथ ही लेख में बाहरी कड़ियों का प्रयोग विकिपीडिया नीतियों अथवा दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है। लेख में सुधार की जरूरत महसूस हो रही है।--माला चौबेवार्ता 13:19, 27 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • पोस्ट नहीं हुआ - समाचार बासी होने तक विरोध का समर्थन से अधिक होना।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:11, 28 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]

26 मार्च 2014

शिगेरू बान को प्रिज़कर प्राइज़ [पोस्ट किया]

 

 Y कोई विरोध न होने के कारण, कुछ बदलावों के साथ पोस्ट किया गया। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 13:56, 26 मार्च 2014 (UTC)[उत्तर दें]


28 मार्च 2014

जेन्स स्टोल्टेनबर्ग [पोस्ट हुआ]

 


6 अप्रैल 2014

2014 आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 [पोस्ट किया]

[[चित्र:|100x100px|]]


17 अप्रैल 2014

2014 दक्षिण कोरियाई जहाज डूबने की घटना [पोस्ट हुआ]

[[चित्र:|100x100px|]]

 Y पोस्ट हुआ। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 12:31, 18 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]

१८ अप्रैल २०१४

२०१४ एवरेस्ट पर्वत हिमस्खलन [पोस्ट नहीं हुआ]

 

@Khushank94: यह ख़बर निश्चित रूप से समाचार में डालने लायक थी, पर इस घटना को हुए 72 घंटे बीत चुकें हैं, एवं अब यह सुर्ख़ियों में नहीं है। इसलिए नियमानुसार इसे पोस्ट नहीं किया जा पायेगा। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 12:35, 22 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]

क्या इसे प्रकाशित कर वह ख़बरें नहीं हाटई जा सकती जो अब ख़बरों में नहीं हैं या फिर उनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है। -Khushank94 (वार्ता) 16:14, 22 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@Shubhamkanodia: : मैं @Khushank94: से सहमत हूँ। जो खबरे प्रदर्शित हैं, क्या वो ज्यादा बासी नहीं हैं? नियमों में परिवर्तन की आवश्यकता है। यह नियम वहाँ उचित हैं जहाँ बहुत से समाचार प्रदर्शित होते हों, ज्यादा नए समाचार पहले ही प्रदर्शित हो गए हों तो पुराना समाचार ना दिखाया जाए, लेकिन यहाँ पर इस कारण से इसे प्रदर्शित ना करना मुझे उचित नहीं लग रहा। हमारे यहाँ सदस्यों की संख्या कम है अतः थोड़ी देर होना कोई समस्या नहीं है, देर आए दुरुस्त आए। नियम परिवर्तन हेतु यदि चाहें तो कृपया सदस्यों से रायशुमारी कर लें। फिलहाल मेरा समर्थन इस समाचार को तुरंत प्रकाशित करने के पक्ष में है। --मनोज खुराना वार्ता 06:16, 23 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana: आपकी बात से मैं सेहमत हूँ। परन्तु मेरे ख्याल से नियम परिवर्तन के लिए पहले चर्चा करना बेहतर होगा, ताकि सभी सदस्य अपनी राय रख सकें। मुखपृष्ठ समाचार में खबरें वर्तमान काल में लिखी जाती हैं, इसलिए ४ या ५ दिन के बाद इसे मौजूदा रूप में जोड़ना शायद उचित नहीं होगा।
@Khushank94: आपकी खबर मैंने फिलहाल हाल की घटनाएँ में जोड़ दी है, अगर सबकी सहमति बनती है तो मुखपृष्ठ समाचार में बिना विलम्ब अद्यतन कर दूंगा।
@संजीव कुमार, Mala chaubey, और अनुनाद सिंह: कृपया अपनी राय रखें। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 08:22, 23 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार, Manojkhurana, Shubhamkanodia, Khushank94, और अनुनाद सिंह: जी, मैं इस बात से सहमत हूँ कि यह नियम वहाँ उचित हैं जहाँ बहुत से समाचार प्रदर्शित होते हों,किन्तु नियमानुसार इसे वर्तमान स्वरूप में जोड़ना उचित नहीं होगा। यदि आप सभी चाहते हैं कि नियमों में परिवर्तन होनी चाहिए तो मेरी राय में पहले इसपर चर्चा कराई जाये।--माला चौबेवार्ता 09:01, 23 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
जैसा माला जी ने कहा, नियमावली पहले की है और यहाँ इतने बासी समाचार को अद्यतन करने का कोई अर्थ नहीं है। मुखपृष्ठ पर वर्तमान में जो समाचार हैं वो एक प्रक्रिया के तहत वहाँ पहुंचे हैं। वो यदि पुराने हैं तो आप नये समाचारों का सुझाव दे सकते हो लेकिन १५ दिन पुराने समाचार को हटाकर १४ दिन पुराने समाचार को वहाँ लगाने का कोई औचित्य नहीं है। फिर भी यदि आप लोग चाहो तो विकिपीडिया वार्ता:समाचार पर अपने सुझाव लिखो और उनपर चर्चा के लिए चौपाल पर एक सन्देश छोड़ सकते हो। यदि नवीन नियमावली पर सबकि सहमति बनती है तो उसे उस दिन के बाद से लागू किया जा सकता है। वर्तमान नियमावली बहुत अधिक पुरानी नहीं है और इस पर भी एक लम्बी चर्चा हुई थी। अतः किसी भी हालत में यह समाचार मुखपृष्ठ पर नहीं जोड़ा जा सकता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:02, 23 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]


२४ अप्रैल २०१४

भारतीय आम चुनाव, २०१४ [पोस्ट नहीं हुआ]

[[चित्र:|100x100px|]]

  • आम चुनाव का कोई एक चरण मुखपृष्ठ समाचार में लाने के लिए यदि कुछ विशिष्ट पहचान रखे तो इसे प्रकाशित किया जा सकता है लेकिन वर्तमान अवस्था में ऐसा कुछ भी प्रतीत नहीं हो रहा। ऐसी ख़बरें विकिन्यूज़ पर प्रकाशित करना उचित रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:41, 24 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मैं संजीव जी से सहमत हूँ। अंतिम चरण के बाद यह खबर प्रकाशित की जा सकती है।--मनोज खुराना वार्ता 04:25, 25 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
अभी इस तरह के समाचार को प्रकाशित करने का कोई मतलब नहीं।--माला चौबेवार्ता 08:29, 25 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]

28 अप्रैल 2014

मोहम्मद बदी [पोस्ट हुआ]

 

 Y पोस्ट हुआ।--माला चौबेवार्ता 12:24, 29 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]

29 अप्रैल 2014

राजीव सूरी [पोस्ट हुआ]

[[चित्र:|100x100px|]]

विषय ज्यादा महत्वपूर्ण तो नहीं है लेकिन मुखपृष्ठ समाचार को चलायमान बनाये रखने हेतु अद्यतन किया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:41, 29 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
समर्थन- मैं संजीव जी से सहमत हूँ। --मनोज खुराना वार्ता 03:16, 30 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
 Y पोस्ट हुआ।--माला चौबेवार्ता 07:59, 3 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

2 मई 2014

बदख़्शान भूस्खलन २०१४ [पोस्ट किया]

ख़बर व्यापक रुची वाली है, ख़बर का हुक 100 अक्षरों से कम है,लेख अच्छी तरह से अद्यतन भी हुआ है। इसलिए यह मुखपृष्ठ समाचार हेतु सर्वथा उपयुक्त है।--माला चौबेवार्ता 09:03, 3 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
इस खबर के अंतर्गत मरने वालों की संख्या काफी परिवर्तित हो चुकी है, अत: हुक परिवर्तित करते हुये पुन: नामांकन अथवा सुधार किया जाए तो यह खबर मुखपृष्ठ समाचार हेतु प्रासंगिक होगी।--माला चौबेवार्ता 05:42, 5 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
 Y पूर्ण हुआ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 09:28, 5 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

१६ मई २०१४

भारतीय आम चुनाव, 2014 [पोस्ट किया]

 

सम्बंधित लेखों में कोई ताजा अद्यतन नहीं है और ऐसी कोई बैठक नहीं हुई जिसमें नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया।☆★संजीव कुमार (✉✉) 21:22, 16 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

    इसे पोस्ट नहीं किया गया।--माला चौबेवार्ता 06:34, 17 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

परिणामों को अब संलग्न किया जा चूका है। इससे त्वरित रूप से प्रकाशित किया जाये। -Khushank94 (वार्ता) 12:36, 17 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

सुझाव: उचित लेखों में अद्यतन कर दिया गया है, हालांकि भारतीय जनता पार्टी लेख में अभी भी साधारण सुधार करने की गुंजाइश है। मैं निम्नलिखित समाचार पंक्ति का प्रस्ताव रखता हूँ -
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने भारत के आम चुनावों में बहुमत हासिल की। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 12:39, 17 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
कृपया नियमों(no. 3) के अनुसार इससे प्रकाशित किया जाये क्योंकि आवशक बदलाव किया जा चुके हैं। -Khushank94 (वार्ता) 06:53, 18 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Prateekmalviya20: उपरोक्त नामांकन से आपका नामांकन किस प्रकार भिन्न है?☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:59, 17 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: संजीव जी उपरोक्त नामांकन में नरेंद्र मोदी के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने की खबर है जबकि मेरे नामांकन में केवल भाजपा नीत राजग को बहुमत मिलने की बात की गई है। मोदी जी तो २१ मई को प्रधानमन्त्री पद शपथ लेंगे।--प्रतीक मालवीय 05:12, 18 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
प्रतीक जी, एक ही लेख के ऊपर दो अलग-अलग अनुभागो में चर्चा नहीं होती। अगर आपको ख़बर बदलनी है तो ऊपर ही बदलें उसके लिए नया अनुभाग ना बनाएं। ऐसे तो अगर चार या पाँच सदस्य राय देने लगे तो इतने ही अलग-अलग अनुभागो में चर्चा चलेंगी। नामांकनकर्ता के सुझाव के पश्चात कोई भी सदस्य अपना सुझाव रख सकता है, जो सबसे उचित साबित होगा उसे ही चुना जाएगा। मैं दोनों अनुभाग का विलय कर रहा हूँ। ख़बर अभी भी ताजा है इसलिए इस पर चर्चा जारी रखें।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 06:47, 18 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मुझे लग्ता है अब प्रतीक जी द्वारा सुझावित हुक को पोस्ट कर देना चाहिए और मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद इसे बिना किसी चर्चा के और बिना किसी श्रेय के अद्यतन किया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:27, 18 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

१९ मई २०१४

थाई राजनीतिक संकट २०१३–१४ [पोस्ट किया]

 Y पूर्ण हुआ ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 12:15, 21 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

२० मई २०१४

नाइजीरिया बम विस्फोट – मई २०१४ [पोस्ट हुआ]

मुखपृष्ठ समाचार हेतु उपयुक्त और नियमानुकूल है यह खबर, अद्यतन किया जा सकता है।--माला चौबेवार्ता 09:30, 21 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

आनंदीबेन पटेल [पोस्ट नहीं हुआ]

अभी तक उन्होंने शपथ ग्रहण नहीं की है। मुझे लगता है वैसे यह हुक क्या आप जानते हैं के लिए उपयुक्त रहेगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:30, 21 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सही कहा आपने, किन्तु क्या आप जानते हैं में यह तथ्य शपथ ग्रहण के बाद ही दिया जा सकता है। हालांकि आज वे मुख्य मंत्री मनोनीत हो चुकी हैं और तमाम मीडिया उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में आयामित भी कर रहा है। शपथ ग्रहण के बाद यह स्वत: संज्ञान लेते हुये पोस्ट किया जा सकता है।--माला चौबेवार्ता 13:11, 21 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
हाँ आप ये भी कर सकते हो। शपथ ग्रहण के दिन इसे अद्यतन कर दिया जायेगा। लेकिन ध्यान रहे नामांकन के बाद दो-तीन तक ये देखा जायेगा कि कोई विरोध तो नहीं हो रहा है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:43, 21 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
जी जरूर।--माला चौबेवार्ता 14:00, 21 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

२१ मई २०१४

रूस में प्राकृतिक गैस [पोस्ट हुआ]

यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अत्यधिक रुचिवाली बेहद ताज़ी घटना है, इसे अद्यतन किया जा सकता है।--माला चौबेवार्ता 14:57, 24 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Mala chaubey: ख़बर बासी होने वाली है। चूँकि पिछले २ दिन से (14:11, 22 मई 2014‎ को नामांकित) बिना किसी विरोध के यहाँ है अब आप ही बतावो इसे अद्यतन कौन करेगा? शुभम जी भी आंशिक अवकाश पर चल रहे हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:00, 24 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है, मैं स्वयं इसे पोस्ट कर देती हूँ।--माला चौबेवार्ता 15:03, 24 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

२२ मई २०१४

उरुमची विस्फोट – मई २०१४ [पोस्ट हुआ]

मुखपृष्ठ समाचार हेतु उपयुक्त और नियमानुकूल है यह खबर, अद्यतन किया जा सकता है।--माला चौबेवार्ता 14:58, 24 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
इस समाचार का नामांकन मनोज जी के समर्थन के बाद किया गया था अतः यह तो आपको उस समर्थन के आधार पर ही अद्यतन कर देनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए मनोज जी का वार्ता पृष्ठ देखें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:02, 24 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मैंने शुभम जी के वार्ता पृष्ठ पर संदेश दे दिया है, यदि वे पोस्ट नहीं कर पाते हैं तो मैं समय निकालकर आज ही पोस्ट कर दूँगी।--माला चौबेवार्ता 15:25, 24 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

२४ मई २०१४

कान फ़िल्मोत्सव २०१४ [पोस्ट हुआ]

२०१४ यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल [पोस्ट किया]

समर्थन: यह खेल की दुनिया की महत्वपूर्ण घटना है। Sushilmishra (वार्ता) 23:24, 24 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • समर्थन एवं सुझाव: मुझे फुटबॉल के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं है लेकिन इसमें थोड़ा सा सुधार का सुझाव देता हूँ।
हुक को निम्न प्रकार लिखा जा सकता है: "रियल मैड्रिड ने यूईएफए चैंपियंस लीग में एटलेटिको मैड्रिड को हराकर रिकॉर्ड दसवीं बार खिताब जीता।"
सुशील जी से अनुरोध है कि जल्दी अपनी प्रतिक्रिया दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:16, 25 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
I agree with you स:संजीव कुमार "रियल मैड्रिड ने २०१४ यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में एटलेटिको मैड्रिड को हराकर रिकॉर्ड दसवीं बार खिताब जीता।"
But post it before its too late, English Wikipedia has already posted it. Sushilmishra (वार्ता) 14:11, 25 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सुशील जी अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर नामांकन भी काफी पहले हुआ था। हाँ लेकिन मतदान के अभाव में थोड़ा समय तो देना ही पड़ेगा। हाँ खबर को बासी नहीं होने दुंगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:39, 25 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]


26 मई 2014

नरेंद्र मोदी [पोस्ट नहीं हुआ]

विरोध – यह खबर लगभग बासी हो चुकी है और "क्या आप जानते हैं" के लिए इसका एक विकल्प चुन रहा हूँ। यह समाचार अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर भी नामांकित हुआ और थोड़ी चर्चा के बाद बन्द कर दिया गया। चूँकि नरेन्द्र मोदी (भाजपा) के जीत का समाचार पहले ही प्रकाशित हो चुका है अतः एक ही सप्ताह में इसे पुनः प्रकाशित करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। उसके प्रकाशन के समय भी मैंने यही लिखा था कि इसमें बिना किसी नामांकन के सुधार कर दिया जायेगा लेकिन वो समाचार अभी मुखपृष्ठ पर है ही नहीं अतः उसे भी संशोधित नहीं किया जा सकता।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:18, 28 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

13 जुलाई 2014

२०१४ फीफा विश्व कप [पोस्ट हुआ]

 

    should be posted immideately.Sushilmishra (वार्ता) 06:02, 14 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

16 जुलाई 2014

2014 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन [पोस्ट हुआ]

 


18 जुलाई 2014

मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 17 [पोस्ट किया]

 

@हिंदुस्थान वासी: piyush ji on english wikipedia following lines is given "9M-MRD, the aircraft involved in the incident, at Rome Fiumicino Airport in October 2011", in this aircraft registration number is given as 9M-MRD, even the page which you created aircraft registration number is same, number can also be verified by looking at the end of plane near tail, where registration number is visible.....Sushilmishra (वार्ता) 18:47, 19 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]


26 जुलाई 2014

2014 राष्ट्रमण्डल खेल [पोस्ट किया]

 

मेरे विचार से लोगो २०१४ खेलों का ही होना चाहिए।--मनोज खुराना वार्ता 10:02, 26 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
वर्तमान चित्र वहाँ लगाने के लिए नहीं है। यह केवल प्रदर्शित करता है कि यहाँ पर कॉपीराइट उल्लंघन चाले चित्र न लगायें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:15, 26 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मेरे खयाल से अब खेलों की समाप्ति का इंतजार करना चाहिए और हुक में "शुरु" शब्द को बदल कर "संपन्न" कर देना चाहिए। --मनोज खुराना वार्ता 05:03, 28 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

प्रधानमंत्री जन धन योजना

28 अगस्त 2014

प्रधानमंत्री जन धन योजना [पोस्ट नहीं हुआ]

[[चित्र:|100x100px|]]

ताज़ा खबर है, इसलिए यहाँ लिखा है। --मनोज खुराना 06:09, 29 अगस्त 2014 (UTC)

9 सितम्बर 2014

2014 भारत - पाकिस्तान बाढ़ [पोस्ट किया]

 

मंगलयान

24 सितंबर 2014

मंगलयान [पोस्ट किया]

[[चित्र:|100x100px|]]

  • यह पृष्ठ पहले भी मुखपृष्ठ पर आ चुका है अतः इसमें विशेष चर्चा की आवश्यकता नहीं है। यदि नासा का उपग्रह भी साथ में जोड़ दिया जाता तो समाचार की व्यापकता अच्छी होती।☆★संजीव कुमार (✉✉) 01:50, 25 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

नोबेल पुरस्कार 2014

6 अक्टूबर 2014

एडवर्ड मोजर [पोस्ट नहीं हुआ]

 

कृपया पुनर्विचार करें। खबर बहुत महत्वपूर्ण है। नियम विकि के लिए हैं ना कि विकि नियमों के लिए। अत्यधिक महत्व व कम सदस्य संख्या को देखते हुए इसे अपवाद मानते हुए प्रदर्शित करें। --मनोज खुराना 08:01, 11 अक्टूबर 2014 (UTC)
इसके लिए अन्य सदस्यों का मत माँगा जा रहा है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:05, 11 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

10 अक्टूबर 2014

कैलाश सत्यार्थी और मलाला को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार [पोस्ट किया]

  • तिथि: 10 अक्टूबर 2014
  • लेख: कैलाश सत्यार्थी, मलाला युसुफ़ज़ई
  • ख़बर: भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला को शांति का नोबेल पुरस्कार।
  • अक्षर गणना:कैरैक्टर: 107, अक्षर: 50, स्पेस: 19
  • स्रोत: जी न्यूज़ इंडिया
  • नामांकनकर्ता: जीतेश
  • टिप्पणी: भारत के ६० वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता मलाला युसुफ़ज़ई को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ हैं। भारत के लिए भी यह बड़े ही गर्व की बात हैं। मैं चाहता हूँ की जिस प्रकार इस न्यूज़ को इंग्लिश विकिपीडिया के मुख्यपृष्ठ पर अपडेट किया गया हैं उसी तरह हिंदी विकिपीडिया के मुख्यपृष्ठ पर इस न्यूज़ को अपडेट किया जाए। संचालको से विनम्र आग्रह हैं, कृपया इस हेतु पहल करे।

14 अक्टूबर 2014

चक्रवाती तूफान हुदहुद [पोस्ट किया]

 

@संजीव कुमार, अनिरुद्ध कुमार, SM7, अजीत कुमार तिवारी, और हिंदुस्थान वासी:- मैं इन अनावश्यक चर्चाओं से बहुत दुखी हूं। या तो समाचार लगाने का नियम बदलकर ३ दिन से १ महीना कर दीजिए क्योंकि इस तरह चर्चाएं होती रही तो किसी भी हुक की समीक्षा होने में कम से कम एक महीना लगने वाला है। ना यहाँ सदस्य ही हैं ना प्रबंधक। कभी कोई लेख बनाने वाला नहीं मिलता, लेख बनता है तो नामांकन नहीं होता, वो हो जाए तो समीक्षा नहीं होती, वो हो जाए तो चर्चा ही समाप्त नहीं होती। संजीव जी क्या आपको लगता है कि यदि आप हुक में ये परिवर्तन कर दें तो कोई एतराज़ करेगा? हम में से कोई आप पर केस कर देगा? आपको जो उचित लगता है तुरंत प्रभाव से उसे ठीक करके इस खबर को प्रदर्शित करें। यदि किसी को कोई आपत्ति हुई तो बाद में परिवर्तन भी किया जा सकता है। जैसे कि मुझे लगता है कि मलाला या कैलाश का चित्र प्रदर्शित करना चाहिए। ऊपर का विज्ञान का नोबल पुरस्कार वाला हुक भी तुरंत प्रदर्शित कर देना चाहिए। मुखपृष्ठ का गतिशील होना मेरे विचार में ज्यादा आवश्यक है।--मनोज खुराना 11:51, 16 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Manojkhurana: मनोज जी, यहाँ गर्म होने से अच्छा है आप खुद ही इस बारे में कुछ सुझाव दें। आप देख सकते हैं आजकल मैंने "क्या आप जानते हैं" और "समाचार/उम्मीदवार" की अल्पतम समय में समीक्षा की है और सम्भव हुआ तो बदलावों के साथ ही अद्यतन भी किया है। यहाँ मुझे उपरोक्त हुक ठीक नहीं लगा और कुछ ठीक सा वाक्य दिमाग में नहीं आ रहा था अतः अद्यतन नहीं कर पा रहा। जो भी हो इस तरह आप समीक्षा में देरी को दोष नहीं दे सकते। आजकल तो निर्वाचित लेखों की समीक्षा भी जल्दी से जल्दी कर रहा हूँ। मैं चाहता हूँ निर्वाचित लेख भी प्रति-माह परिवर्तित हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:24, 16 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

सुझाव :

उत्तरी हिंद महासागर का २०१४ का अब तक का सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान हुदहुद से भारत के तटीय आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान।
चक्रवाती तूफान हुदहुद से भारत के तटीय आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान।

--मनोज खुराना 15:21, 16 अक्टूबर 2014 (UTC)


कनाडा के संसद भवन पर हमला

२३ अक्टूबर २०१४

संसद भवन, ओटावा में गोलीबारी २०१४ [पोस्ट किया]

  समर्थन जल्द अद्यतन किया जाए!--पीयूषवार्ता 15:29, 23 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • कोई विरोध नहीं होने और अन्य प्रबन्धकों में किसी के भी पिछले ६-७ दिन से सक्रिय नहीं होने के कारण अद्यतन कर रहा हूँ। फिर भी यदि किसी को ऐतराज होगा तो ख़बर को वापस ले लिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:28, 25 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फ्लिप ह्यूज नहीं रहे

२७ नवम्बर २०१४

फिलिप ह्यूज [पोस्ट किया]

 

  • तिथि: २७ नवम्बर २०१४
  • लेख: फिलिप ह्यूज
  • ख़बर: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट-शेफिल्ड शील्ड के एक मुकाबले के दौरान मंगलवार को सिर में एक बाउंसर गेंद लगने के कारण मात्र 25 साल की उम्र में निधन हो गया ।
  • अक्षर गणना:कैरैक्टर: 181, अक्षर: 87, स्पेस: 32
  • स्रोत: http://aajtak.intoday.in/story/cricketer-phillip-hughes-has-passed-away-at-the-age-of-25-1-789155.html
  • नामांकनकर्ता: बिप्लब आनन्द
  • टिप्पणी:
@हिंदुस्थान वासी:: अब देखें मैने लेख के कुछ अंश को बढाया है  बिप्लब आनन्द (मुझसे वार्ता करें) 08:36, 28 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है, थोड़ा इंतजार किया जाए। मैं इसमें और जानकारी जोड़ता हूँ। जबतक आप बिप्लब जी, आकड़ों को अद्यतन कर दें।--पीयूषवार्ता 08:57, 28 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • टिप्पणी: मैं समाचार की हुक में थोड़ा सा सुधार करना चाहता हूँ: "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज (चित्रित) को गेंद से सिर में चोट लगने के कारण निधन।" कृपया सम्भव हो तो व्याकरण सुधार के साथ मेरे हुक में बदलाव का सुझाव दो। एक दो सुझावों के बाद अद्यतन कर दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:14, 28 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सुझाव: "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज (चित्रित) का घरेलू क्रिकेट खेलते हुए गेंद लगने के कारण निधन"।--पीयूषवार्ता 16:31, 28 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
नया सुझाव: "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज (चित्रित) का गेंद से चोट लगने के कारण निधन।" @संजीव कुमार:, कृपया जल्दी अद्यतन कीजिए।--पीयूषवार्ता 07:06, 29 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

२८ दिसम्बर २०१४

इंडोनेशिया एयर एशिया उड़ान 8501 [पोस्ट किया]