जी ७७ राष्ट्र समूह

(समूह-77 से अनुप्रेषित)

जी-७७ समूह (अंग्रेज़ी:ग्रुप ऑफ 77, या जी-77) विश्व के विकासशील देशों का एक समूह है। यह संगठन हालांकि संयुक्त राष्ट्र के शेष समूहों की अपेक्षा कम मजबूत है, किन्तु विकासशील देशों के हितों को आगे रखने वाला संयुक्त राष्ट्र में यह सबसे बड़ा समूह है। इसके कार्यालय विश्व के कई शहरों में हैं जिनमें जेनेवा, नैरोबी, रोम, वियना और वॉशिंगटन डी॰ सी॰ प्रमुख हैं। जी-77 समूह की मूल स्थापना ७७ देशों ने मिलकर की थी। बाद में बहुत से अन्य देश भी इसके सदस्य बनते गये और वर्तमान में इसकी कुल सदस्य संख्या १३० हो गई है, लेकिन इसकी ऐतिहासिक प्रासंगिकता को देखते हुए इसका मूल नाम अभी तक वही पुराना जी-७७ समूह बनाये रखा गया है। अभी सूडान इस संगठन का नेतृत्व कर रहा है। भारत भी इसका सदस्य है।

जी-७७ राष्ट्र समूह
जी-७७ समूह का चिह्न
प्रकार संगठन
संक्षिप्ति G-77
अध्यक्ष अल्जीरिया अब्दल महमूद अब्दलहलीम मोहम्मद
वर्तमान
स्थिति
सक्रिय
स्थापना १५ जून, १९६४
मुख्यालय जेनेवा
जालस्थल http://www.g77.org

जी-७७ समूह की स्थापना जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के सम्मेलन के पहले सत्र के बाद हुई थी। इस स्थापना की घोषणा सभी मूल संस्थापक ७७ देशों के संयुक्त घोषणा पत्र यानि ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ द सेवेंटी-सेवन कंट्रीज के तहत १५ जून, १९६४ को संयुक्त घोषणा के बाद हुई थी। जी-७७ की पहली मंत्रीस्तरीय बैठक अल्जीरिया की राजधानी अल्जियर्स में १०-२५ अक्तूबर, १९६७ को हुई थी। संयुक्त राष्ट्र में सूडान गणराज्य के स्थायी प्रतिनिधि अब्दल महमूद अब्दलहलीम मोहम्मद वर्तमान में इस समूह के अध्यक्ष हैं। अब्दल महमूद मुहम्मद संयुक्त राष्ट्र में सूडान के स्थायी प्रतिनिधि भी हैं। जी-७७ के अध्यक्ष पद के लिए एशिया, अफ्रीका और कैरीबियन देशों से पारीवार रूप में व्यक्ति का चुनाव होता है। दक्षिणी सम्मेलन यानि साउथ समिट जी-७७ समूह की सर्वोच्च निर्णायक इकाई है। इसकी बैठक प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार होती है। विश्व के दक्षिणी गोलार्ध के देशों के हितों की देखरेख करने वाले इस समूह का व्यय सभी सदस्य देश मिलकर उठाते हैं।

सदस्य राष्ट्र

मानचित्र में संस्थापक सदस्य गहरे हरे रंग में दिखाये गये हैं, एवं उनकी सूची नीचे दी गई है। मार्च, २००८ तकी की प्रभावी सदस्य सूची गहरे और मध्यम हरे रंग में दिखायी गयी है। पूर्व सदस्य देश हल्के हरे रंग में दिखाये गये हैं। कोष्ठक मं दिये गये वर्ष में देश ने अध्यक्षता की है। देखें सदस्यों की आधिकारिक सूची। (इन सभी में से जी-२४ के सदस्य मोटे अक्षरों में लिखे गये हैं।)

 
जी-७७ समूह देश

वर्तमान संस्थापक राष्ट्र

  1.   अफ़ग़ानिस्तान
  2.   अल्जीरिया (१९८१–८२, २००९)
  3.   अर्जेण्टीना
  4.   बेनिन
  5.   बोलिविया (१९९०)
  6.   ब्राज़ील
  7.   बुर्किना फासो
  8.   कम्बोडिया
  9.   कैमरून
  10.   मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
  11.   चाड
  12.   चिली
  13.   कोलोंबिया (१९९२)
  14.   कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (किनशसा)
  15.   कांगो (ब्राज़िविले)
  16.   कोस्टा रीका (१९९६)
  17.   क्यूबा
  18.   डोमिनिकन गणराज्य
  19.   ईक्वाडोर
  20.   मिस्र (१९७२-७३, १९८४-८५)
  21.   अल साल्वाडोर
  22.   इथियोपिया
  23.   गबोन
  24.   घाना (१९९१)
  25.   ग्वाटेमाला (१९८७)
  1.   गिनी
  2.   हैती
  3.   हौण्डुरस
  4.   भारत (१९७०-७१, १९७९-८०)
  5.   इंडोनेशिया (१९९८)
  6.   ईरान (२००१)
  7.   इराक
  8.   जमैका (१९७७-७८, २००५)
  9.   जार्डन
  10.   केन्या
  11.   कुवैत
  12.   लाओस
  13.   लेबनान
  14.   लाइबेरिया
  15.   लीबिया
  16.   मेडागास्कर (१९७५-७6)
  17.   मलेशिया (१९८९)
  18.   माली
  19.   मॉरीतानिया
  20.   मोरक्को (२००३)
  21.   म्यान्मार
  22.   नेपाल
  23.   निकारागुआ
  24.   नाइजर
  25.   नाईजीरिया (२०००)
  1.   पाकिस्तान (१९७६-७७, १९९२, २००९)
  2.   पनामा
  3.   पैराग्वे
  4.   पेरू (१९७१-७२)
  5.   फ़िलीपीन्स (१९९५)
  6.   रवांडा
  7.   सउदी अरब
  8.   सेनेगल
  9.   सिएरा लियोन
  10.   सोमालिया
  11.   श्रीलंका
  12.   सूडान (२००९)
  13.   सीरिया
  14.   तंजानिया (१९९७)
  15.   थाईलैंड
  16.   टोगो
  17.   त्रिनिदाद एवं टोबेगो
  18.   ट्यूनिशिया (१९७८-७९, १९८८)
  19.   युगांडा
  20.   उरुग्वे
  21.   वेनेजुएला (१९८०-८१, २००२)
  22.   वियतनाम
  23.   यमन

अन्य वर्तमान सदस्य

  1.   अंगोला
  2.   अण्टीगुआ और बारबूडा (२००८)
  3.   बहामास
  4.   बहरीन
  5.   बांग्लादेश (१९८२-८३)
  6.   बारबाडोस
  7.   बेलीज़
  8.   भूटान
  9.   बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना
  10.   बोत्सवाना
  11.   ब्रुनेई
  12.   बरण्डी
  13.   केप वर्दे
  14.   चीन
  15.   कोमोरोज
  16.   कोत दिव्वार
  17.   द्जीबाउती
  18.   डोमिनिका
  19.   तिमोर-लेस्ते
  1.   भूमध्यरेखीय गिनी
  2.   इरित्रिया
  3.   फ़िजी
  4.   गाम्बिया
  5.   ग्रेनाडा
  6.   गिनी-बिसाऊ
  7.   गयाना (१९९९)
  8.   लेसोथो
  9.   मलावी
  10.   मालदीव
  11.   मार्शल द्वीपसमूह
  12.   मॉरिशस
  13.   माइक्रोनेशिया के संघीकृत राज्य
  14.   मंगोलिया
  15.   मोजा़म्बीक
  16.   नामीबिया
  17.   उत्तर कोरिया
  18.   ओमान
  19.   फ़िलिस्तीन
  1.   पापुआ न्यू गिनी
  2.   क़तर (२००४)
  3.   सेण्ट किट्स और नेविस
  4.   सेण्ट लूसिया
  5.   सेण्ट विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स
  6.   समोआ
  7.   साओ तोमे और प्रिन्सिपी
  8.   सेशाइल्स
  9.   सिंगापुर
  10.   सोलोमन द्वीप
  11.   दक्षिण अफ़्रीका (२००६)
  12.   सूरीनाम
  13.   एस्वातीनी
  14.   टोंगा
  15.   तुर्कमेनिस्तान
  16.   संयुक्त अरब अमीरात
  17.   वनुआटु
  18.   जाम्बिया
  19.   ज़िम्बाब्वे

इन्हें भी देखें

 
१९७० से जी-७७ समूह के अध्यक्ष्ता वाले राष्ट्र। रंग देशों की अध्यक्षता संख्या दर्शाते हैं:-
सलेटी - कभी नहीं
पीला - एक बार
नारंगी - दो बार
लाल - तीन बार

सन्दर्भ

  • उपरोक्त तथ्य आधिकारिक जालस्थल और अंग्रेज़ी के लेख से लिये गये हैं।


बाहरी कड़ियाँ