विकिपीडिया निर्वाचित चित्र दिनांक २६ मार्च से आगे के यहां देखें:
परिचय एवं नियमावली   नामांकित प्रत्याशी देखें   नया चित्र नामांकित करें   पुरालेख देखें   आज का चित्र देखें    

यहाँ सब निर्वाचित तस्वीरों के पुरालेख हैं। इससे पीछे के चित्र देखने हेतु निर्वाचित तस्वीर २००७, निर्वाचित तस्वीर २००८

२०१३ की निर्वाचित तस्वीरें संपादित करें

०१ सप्ताह
 
बोनसाई कला चीन में २००० वर्ष पूर्व आरंभ हुई थी और पेन्ज़ाई कहलाती थी। ७-१३वीं शताब्दी में यह सोंग राजवंश काल में कोरिया पहुंची। बोन्ज़ाई पौधे आनुवांशिक रूप से नहीं वरन काट-छांट एवं जड़ों को सीमित कर छोटे बनाये रखे जाते हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
०२ सप्ताह
 
तुघड़ा(طغراء) तुर्की सुल्तान महमूद द्वितीय काल की मुहर थी। इसका प्रयोग सिक्कों एवं मुहरों में एवं सरकारी आदेशों के लिये किया जाता था।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
०३ सप्ताह
 
मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया की राजधानी एवं राज्य का सबसे बड़ा तथा महाद्वीप का दूसरा बड़ा शहर है। इसकी जनसंख्या ३८ लाख है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
०४ सप्ताह
 
मक्का मोटे अनाज में आता है, जिसकी खेती मीज़ोअमेरिका में आरंभ हुई थी। आज यह आधुनिक आनुवांशिकी एवं विकासशील जीवविज्ञान के अध्ययन हेतु एक मॉडल जीव माना जाता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
०५ सप्ताह
 
पृथ्वी का "ब्लू मार्बल" नामक प्रसिद्ध चित्र जो अपोलो १७ यान के क्रू द्वारा मिशन पर लिया गया था। अपोलो १७ अफ़्रीका के ऊपर से दिन के समय गुजरा था, और अंटार्कटिका भी दॄश्य है। यह चित्र यान के चंद्रमा गंतव्य को उड़ान भरने के पात्र ५ घंटे बाद लिया गया था। यह पृथ्वी का अब तक लिया गया लगभग अधिकतम पूरी जमीन का चित्र है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
०६ सप्ताह
 
वायुक्षेत्र यातायात मार्ग प्रक्रिया एयरफ़ील्ड ट्रैफ़िक पैटर्न/प्रोसीजर एक विमान द्वारा विमानक्षेत्र से उड़ान भरने या अवतरण करने हेतु लिया गया मानक मार्ग होता है। यह भिन्न-भिन्न विमानक्षेत्रों के लिये पृथक-पृथक होता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
०७ सप्ताह
 
क्रेपस्क्युलर किरणें वातावरणीय प्रकाशिकी में प्रयोग होने वाली शब्दावली है जो सूर्य की उन किरणों के लिये प्रयोग की जाती है, जो आकाश में एक बिन्दु से उत्सर्जित होती हैं। ये किरेणें प्रायः उषाकाल में सूर्योदय से पूर्व दिखती हैं और बादलों के बीच या किनारे से एक छिद्र से निकलती दिखाई देती हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
०८ सप्ताह
 
अमरीका के राष्ट्रपति को ले जाने वाला विमान एयर फोर्स वन किसी दुर्घटना जैसे नाभिकीय आक्रमण के समय सैन्य कमान केन्द्र के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इस विमान को ऑनबोर्ड इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा शील्डिंग करने के लिये किसी सामान्य बोइंग ७४७ से दुगुने तारों की वायरिंग का प्रयोग किया गया है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
०९ सप्ताह
 
कॉमन हेज़लनट यूरोप एवं एशिया मूल का पौधा है। इसके पुष्प वसंत ऋतु के आरंभ में ही नवपल्लव आने से पूर्व ही निकलते हैं। इसके बीज को हेज़लनट या कॉबनट कहते हैं और पुष्प आने के ७-८ माह बाद पककर अपने आवरण से बाहर निकल आते हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१० सप्ताह
 
लंदन का वेस्टमिंस्टर ३.२ हेक्टेयर (८ एकड़) में विस्तृत थेम्स नदी के पश्चिमी तट पर स्थित महल है। इसमें लगभग १००० कक्ष, १०० जीने एवं ४.८ कि.मी के गलियारे हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
११ सप्ताह
 
डायोनी शनि का प्राकृतिक उपग्रह (चंद्रमा) है, जिसकी खोज जियोवानी कैस्सिनी ने १६८४ में की थी। इसका नाम यूनानी धर्म के एक पात्र टाइटन डायोनी के ऊपर रखा गया है, एवं इसे सैटर्न चतुर्थ भी कहा जाता है। यह अधिकांशतः जल एवं हिम से बना है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१२ सप्ताह
 
गुलाब सर्वप्रसिद्ध पुष्पीय पौधा है। यह फ़ूलवालों के पास सर्वाधिक मिलने वाले पुष्पों में से एक है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१३ सप्ताह
 
तरल जल ४ °से. पर अधिकतम घनत्व वाला होता है। इसके बाद जैसे जैसे तापमान शून्य °से को गिरता है, यह षटकोणीय क्रिस्टल बनाते हुए कम घनत्व का होता जाता है। ऐसा जल के अणुओं के बीच बनने वाले हाइड्रोजन बंध के कारण होता है जो जमे हुए जल में कम दक्षता से एकत्रित होते हैं। इसके परिणामस्वरूप बर्फ़ जल पर तैरती है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१४ सप्ताह
 
खलीफ़ा (خليفة ẖalīfä) अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ प्रकृति एवं परिवार का स्वामी होता है। यह मुस्लिम लोगों के लिये सम्मानजनक शब्द होता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१५ सप्ताह
 
इतिहास के अनुसार, पहले पहल सोडा वॉटर का निर्माण सोडियम बाईकार्बोनेट को नींबूपानी में मिलाकर किया गया था। सोडियम बाईकार्बोनेट एवं साइट्रिक अम्ल के बीच क्रिया होने से कार्बन डाईऑक्साइड निकलती है। इस क्रिया द्वारा कार्बनीकृत जल निर्माण के लिये जुड़ा नाम प्रायः १७९६ के जोसफ़ प्राइस्ट्ले का लिया जाता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१६ सप्ताह
 
निम्न दाब क्षेत्र वह क्षेत्र होता है, जहां का वातावरणीय दबाव निकटवर्ती क्षेत्रों से अपेक्षाकृत कम होता है। निकटवर्ती क्षेत्रों से निम्न-दाब क्षेत्र में वायु अंदर आने का प्रयास करती है, जिससे उस स्थान को भर सके, किन्तु कोरियोलिस प्रभाव के कारण यह वायु लंबावर्त्त घूम जाती है। वायु प्रणाली इसे इक्विलिब्रियम में लाने हेतु वायु को आवर्त-आकार में घूमा देती है। यह कभी-कभी चक्रवात का रूप ले लेती है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१७ सप्ताह
 
सायरस बादल बालों जैसे हिम-कणों के बने होते हैं तथा ५००० मी.(16,500 फ़ीट) की ऊंचाई पर बनते हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१८ सप्ताह
 
पेड़ों के पत्ते प्रकाश-संश्लेषण का प्राथमिक स्थल होते हैं। इनका हरा वर्ण क्लोरोफिल नामक जैव-रसायन के कारण होता है। यह क्लोरोफ़िल पतों पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा लेकर पत्तों में उसे समाता है। पत्तों की नसें उनमें जल की आपूर्ति तथा सैप/ खाद्य को पेड़ों के अन्य भागों तक पहुंचाती हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
१९ सप्ताह
 
मॉस्को-मेट्रो विश्व की सर्वाधिक प्रयोग वाली मेट्रो प्रणाली है। कीव्स्काया इसके सबसे प्राचीन स्टेशनों में से एक है और कोल्स्तेवाया लाइन (सेन्ट्रल रिंग लाइन) पर पड़ता है, जो १९३७ में बनी थी। इसके सेन्ट्रल रिंग लाइन के कई स्टेशन सुंदर अलंकृत वास्तु, भित्ति-चित्रों, संगमर्मर स्तंभों, ग्रेनाइट फ़र्शों एवं झाड़-फ़ानूसों के लिये प्रसिद्ध हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२० सप्ताह
 
कॉकटेल एक मिश्रित पेय होता है, जिसमें प्रायः एक या अधिक मादक (अल्कोहल) पेय एवं साथ में कोई गैर-अल्कोहल पेय, बर्फ़ के साथ कई बार मधु, फ़ल, दूध या कुछ विशेष मसाले मिलाये जाते हैं। संयुक्त राज्य में मद्य-निषेध काल में कॉकटेल काफ़ी प्रचलित हुआ था।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२१ सप्ताह
 
इंटेल 80486DX2 इंटेल द्वारा १९९२ में उत्पादन किया गया एक सीपीयू है। यह 80486DX के लगभग समान ही है, किन्तु क्लॉकडबलिंग का प्रयोग किया गया है। यह क्लॉकडबलिंग तकनीक प्रयोग करने वाला प्रथम माइक्रोप्रोसेसर है। इस तकनीक में प्रोसेसर दो क्लॉक प्रति स्मृति बस के चक्र का प्रयोग करता है। इस कारण से प्रोसेसर की गति बस की गति से दुगुनी हो जाती है। इस तकनीक के कारण ही 80486DX2 प्रोसेसर 80486DX आधारित सिस्टम्स से समान प्रोसेसर गति होते हुए भी दोगुनी गति पर चलता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२२ सप्ताह
 
एक झरना या जलप्रपात एक जल से बनी पार्थिव आकृति है, जिसमें जल का प्रवाह किसी कटाव-रोधी पाषाण शिला पर होता है, जिसके बाद जल-स्तर की ऊंचाई में एकाएक कमी दिखती है। झरने कृत्रिम भी हो सकते हैं, एवं उद्यानों में अलंकरण के लिये बनाये जाते हैं
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२३ सप्ताह
 
पॉलिडैक्टिली हाथ या पैरों की बनावट में आयी एक असामान्यता होती है, जिसमें इनमें सामान्य से अधिक उंगलियाँ मिलती हैं। ये जन्दोमजात दोष होता है जो भ्रूण के बनने के समय क्रोमोज़ोम्स के असामान्य मिलन के कारण होता है। चित्रित एक्स-रे फ़लक में बायें हाथ की मध्यमा उंगली दोहरी उपस्थित है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२४ सप्ताह
 
लॉस एन्जिलिस संयुक्त राज्य का दूसरा बड़ा शहर है, जिसकी जनसंक्या ३८.५ लाख है। यह नगर देश का सांस्कृतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक एवं मनोरंजन केन्द्र है। नगर की भौगोलिक स्थिति एवं वहां की जनता की यातायात के प्राथमिक विकल्प के रूप में निजी मोटर-वाहनों पर निर्भरता के कारण यहां अत्यंत वायु प्रदूषण रहता है, जो शहर के ऊपर स्मॉग के रूप में घिरा रहता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२५ सप्ताह
 
ट्राँसफार्मर एक विद्युत युक्ति होती है जो एक विद्युत परिपथ से विद्युत ऊर्जा को दूसरे विद्युत परिपथ में चुम्बकीय कपलिंग के द्वारा स्थानांतरित करती है। इन दोनों परिपथों के बीच किसी प्रकार का विद्युत संपर्क उपस्थित नहीं होता है। इसमें दो या अधिक कपल्ड कुण्डलियां होती हैं, या एक एकल-बिन्दु (टैप्ड) कुण्डली होती है जो एक चुम्बकीय कोर पर लिप[अटी रहती हैं, जिससे फ़्लक्स कंसन्ट्रेट रहे। प्राथमिक कुण्डली में प्रत्यावर्ती धारा के बहाव से द्वितीयक कुण्डली में वोल्टता उत्पन्न होती है। ट्रांस्फ़ॉर्मर का प्रयोग उच्च से निम्न वोल्टता या उलट के परिवर्तन हेतु किया जाता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२६ सप्ताह
 
मॉन्ट्रियल कनाडा का दूसरा बड़ा शहर है। यह क्यूबेक के दक्षिण-पश्चिम दिशा में सेंट लॉरेन्स एवं ओट्टावा नदी के संगम पर बसा हुआ है। यहां की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा फ़्रांसीसी है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२७ सप्ताह
 
सैनफ़्रांसिस्को अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (IATA: SFO) ७ मई, १९२७ को बना था और १५० एकड़ (607,000 मी²) क्षेत्र में फ़ैला हुआ है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२८ सप्ताह
 
अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग ३६० कि॰मी॰ (२२० मील) की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्टेशन की क्षमता तीन की है और यहां सदा ही न्यूनतम दो लोग उपस्थित रहे हैं। बड़ी संख्या में अंतरिक्ष यात्रियों ने यहां भ्रमण किया है। इनके अलावा प्रथम तीन अंतरिक्ष पर्यटक भी यहां आये हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
२९ सप्ताह
 
इंद्रधनुष एक प्रकाशिकीय और मौसम विज्ञान संबंधी घटना है, जिससे आकाश में सूर्य की किरणों के वातावरण की नमी की बूंदों से निकलकर चमकने पर एक लगभग निरंतर वर्णक्रम का निर्माण करता है। इंद्रधनुष वास्तव में किसी स्थान पर अस्तित्व में नहीं होता, वरन एक दृष्टिभ्रम रूप होता है, जिसकी स्थिति दृष्टा के उसे देखने के स्थान पर निर्भर करती है। इसमें वर्णों का क्रम बाहर से अन्दर की ओर लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, इंडिगो एवं बैंगनी होता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३० सप्ताह
 
टावर ब्रिज लंदन स्थित एक प्रसिद्ध बैस्क्यूल सेतु है। यह थेम्स नदी पर बना हुआ है। इसका निर्माण १८९४ में पूर्ण हुआ था और इसकी हाईड्रॉलिक मशीन इसको अभी तक खोलती है, हालांकि अब इसका आधुनिक रूप प्रयोग में आता है। इसमें दोनों मीनारों के बीच का मध्य स्पैन २०० फ़ीट (६१ मी.) का है और दो बैस्क्यूल्स में बराबर बंट कर खुलता है और ८३° अंश पर खुलता है, जिससे नदी में जहाज पार हो पाते हैं। ऊपर के पैदल पथ पर सेतु के इतिहास पर प्रदर्शनी लगी है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३१ सप्ताह
 
यूरो यूरोपीय संघ की आधिकारिक मुद्रा है। यह यूरोज़ोन एवं कुछ अन्य गैर-सदस्य राष्ट्रों में प्रयोग होने वाली एकमात्र मुद्रा है। सभी यूरो सिक्कों में एक फ़लक पर उसके मान एवं दूसरी ओर उसे जारी करने वाले राष्ट्र का चिह्न होता है। यूरो का सर्वमान्य चिह्न यूनानी वर्णक्रम के एपसाइलन अक्षर पर आधारित है। इसमें बीच में एक के बजाय दो समानांतर क्षैतिज रेखाएं यूरो की स्थिरता दर्शाती हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३२ सप्ताह
 
हान राजवंश (206 ई.पू –220 ई.) चीन के सम्पूर्ण इतिहास का सबसे लंबा काल रहा। इस अवधि के बीच ही चीन आधिकारिक रूप से कन्फ़्यूशियाई राष्ट्र बना और भरपूर समृद्धि छायी। इस बीच ही साम्राज्य ने अपने पड़ोसी क्षेत्रों पर राजनैतिक और संस्कृतिक प्रभाव डाला, जिसके बाद यह वंश अन्ततः आंतरिक एवं बाहरी दबावों के कारण समाप्त हो गया। चीनी जोगों की अधिकांश भाग आज हान चीनी कहलाता है, जो इसी राजवंश के नाम पर पड़ा है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३३ सप्ताह
 
रसभरी (Rubus ideaus) तकनीकी रूप से बेर श्रेणी में नहीं आता है, बल्कि एक फ़लों कई ड्रूपलेट्स का जुड़ा हुआ ढेर है। इसे मैदानों या खेतों में उगाया जाता है और इसमें से शर्करा अल्कोहल के विकल्प रूप में ज़ायलीटॉल नामक द्रव्य निकाला जा सकता है, जिससे दांतों की सड़न को रोका और सुधारा भी जा सकता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३४ सप्ताह
 
कार्बन आवर्त सारणी का एक रासायनिक तत्व है जिसका चिह्न C एवं आण्विक चिह्नक 6 है। यह सभी कार्बनिक जैव रूपों में पाया जाता है और कार्बनिक रासायनिकी का आधार है। इस अधातु की स्वयं से तथा अन्य तत्त्वों से बन्ध बनाने की क्षमता के कारण यह लगभग १ करोड़ से अधिक ज्ञात यौगिक बनाता है। चित्र में शुद्ध कार्बन के आठ अपरूप दिखाये गए हैं (ऊपर से नीचे, बायें से दायें): a) हीरा, b) ग्रेफाइट, c) लॉन्स्डैलियाइट, d) बकमिन्स्टरफ़ुलेरीन (C60), e) C540, f) C70, g) अनाकार कार्बन, h) एकल-भित्ति कार्बन नैनो-ट्यूब
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३५ सप्ताह
 
पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) शब्दावली आईबीएम द्वारा प्रचलित की गयी थी, जिसका उद्देश्य ऐसे माइक्रोकंप्यूटर से था जिसका मूल्य, आकार एवं क्षमताएं उसे निजी प्रयोग हेतु उपयुक्त बनाती थी। आजकल इस शब्दावली का अर्थ आइबीएम पीसी संगत हेतु किया जाता है। आधुनिक पीसी में निम्न घटक पाये जाते हैं: मॉनीटर, मदरबोर्ड, सीपीयू, प्राथमिक भण्डारण (रैम), विस्तार कार्ड्स, विद्युत आपूर्ति इकाई (पावर सप्लाई युनिट), ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव, द्वितीयक भण्डारण (हार्ड डिस्क), कीबोर्ड एवं माउस
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३६ सप्ताह
 
डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन (५ सितम्बर १८८८ – १७ अप्रैल १९७५) भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति (१९५२ - १९६२) और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनका जन्म दक्षिण भारत के तिरुत्तनि स्थान में हुआ था जो चेन्नई से ६४ किमी उत्तर-पूर्व में है। उनका जन्मदिन (५ सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् १९५४ में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३७ सप्ताह
 
न्यू यॉर्क शहर, जिसे स्थानीय लोग "बिग ऍप्पल" भी कहते हैं, संयुक्त राज्य की सर्वाधिक जनसंख्या वाली नगरी है (81 लाख २००५ में) एवं उत्तर अमरीका का सबसे घनी जनसंख्या वाला प्रधान शहर है। यह नगर अन्तर्राष्ट्रीय वित्त, फ़ैशन, मनोरंजन एवं संस्कृति का केन्द्र है और विश्व के प्रधान वैश्विक नगरों में से एक गिना जाता है। यह नगर २५ बड़े अमरीकी शहरों में न्यूनतम अपराध दर के लिये प्रसिद्ध रहा है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३८ सप्ताह
 
चिकन (एक दिन का पैदा चूज़ा चित्रित)पालतू पक्षी होते हैं, जिन्हें प्रायः पोल्ट्री के उद्देश्य से पाला जाता है। विश्व की २००३ में चिकन संख्या २४ अरब के साथ, विश्व में ये किसी भी अन्य पक्षी के मुकाबले अधिक संख्या में उपस्थित हैं। ये विश्व पर्यन्त सर्वाधिक उपलब्ध मांसाहार के रूप में उपलब्ध एवं प्रयोग किए जाते हैं और विभिन्न रूप से पकाये जाते हैं। कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर एशिया में इन्हें पालतू पशु के रूप में भी पाला जाता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
३९ सप्ताह
 
मालदीव की राजधानी माले का एक हवाई विहंगम छायाचित्र। माले काफ़ू अटॉल में माले द्वीप पर स्थित है, हालांकि यह काफ़ू के प्रशासन के अधीन नहीं आता है। इस द्वीप का उच्चस्तरीय शहरीकरण हो चुका है और यह शहर विश्व के सर्वोच्च घनत्व वाले शहरों में से एक है। दिसंबर २००४ में हिन्द महासागर से उठने वाली सूनामी लहरों ने शहर के दो-तिहाई भाग को लील कर लिया था।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४० सप्ताह
 
पेरू स्थित माचू पिच्चू सैंक्चुअरी का एक विहंगम दृश्य, जिसमें हुआयना पिच्चू शिखर स्पष्ट दिखता है। माचु पिच्चू इंका सभ्यता के सर्वाधिक चर्चित चिह्नों में से एक है और पेरु में २,३५० मी (७,७१० फ़ी.) की ऊंचाई पर स्थित है। १९८३ से इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया जा चुका है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४१ सप्ताह
 
सलाद व्यंजनों के व्यापक विविध प्रकार में से एक होता। इसमें कई प्रकार होते हैं, जैसे वेजीटेबल सलाद; पास्ता सलाद, फलियां, अंडा, या अनाज सलाद; मिश्रित सलाद जिसमें मांस, अंडा, या सीफ़ूड होता है; और फ्रुट सलाद। उनमें ठंडे और गर्म का मिश्रण शामिल होता है, और प्रायः कच्ची सब्जियाँ या फल को शामिल किया जाता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४२ सप्ताह
 
विश्व में ट्यूलिप पुष्पों की लगभग १०० प्रजातियाँ ज्ञात हैं, जो दक्षिणी यूरोप, उत्तर अफ़्रीका और एशिया से हैं। ये बारहमासी और बल्बधारी पौधे होते हैं, जो १०-७० सें.मी. तक ऊंचे होते हैं। इन पर छः पंखुड़ियों वाले बड़े फ़ूल खिलते हैं। ईरानतुर्की के राष्ट्रीय पुष्प होने के अलावा, ट्यूलिप नीदरलैंड से इतने संबंधित रहे हैं, कि इनकी एक प्रजाति को "डच ट्यूलिप्स" भी कहा जाता है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४३ सप्ताह
 
विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है भारत, जिसका मानव इतिहास में बड़ा हाथ रहा है। हिन्दू, सिख, बौद्ध एवं जैन धर्मों का मूल भारत में रहा है एवं इस्लाम एवं ईसाई धर्म की यहां सशक्त सांस्कृतिक जड़ें हैं। १९वीं शताब्दी तक ब्रिटिश साम्राज्य की एक कालोनी रहे भारत को १९४७ में लंबे एवं कड़े स्वतंत्रता संग्राम संघर्ष प्रयास उपरांत स्वतंत्रता प्राप्त हुई। भारत का रिक्त मानचित्र (चित्रित) अपने पाकिस्तान एवं चीन के संग सीमा विवादों के कारण इंटरनेट पर सर्वाधिक व्यापक चित्रों में से एक रहा है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४४ सप्ताह
 
लोअर मैनहटन (चित्र में स्टेटन द्वीप फ़ेरी से दृष्य) मैनहटन द्वीप के दक्षिणतम भाग को कहते हैं। यह द्वीप का प्रमुख बाग एवं प्रशसन एवं व्यापार का केन्द्र है। लोअर मैनहटन में सिटी हॉल नामक यहां की नगरपालिका भवन, फ़ाईनैन्शियल डिस्ट्रिक्ट एवं वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का स्थल है। यह यूरोपी लोगों द्वारा बसाये हुए सबसे पहले क्षेत्रों में से एक है। यह मैनहटन के उन कुछ क्षेत्रों में से एक है जहां सड़कों एवं मार्गों को पक्के ग्रिड रूप में नहीं बनाया गया है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४५ सप्ताह
 
नरक चौदस दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण व उनकी पत्नी सत्यभामा के ने दैत्य नरकासुर के साथ युद्ध कर उसका वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलायी थी। यह पंच-दिवसीय दीपावली पर्व का दूसरा दिवस पर्व है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४६ सप्ताह
 
ई.कोलाई जीवाणु क्लस्टर का निम्न-तापमान स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोग्राफ़, जिसे १०,००० गुना बड़ा किया गया है। प्रत्येक अकेला जीवाणु 1-2 µm लंबाई एवं 0.1-0.5 µm व्यास का है। ई.कोलाई स्तनधारी जीवों की बड़ी आंतों में रहने वाली प्रमुख जीवाणु प्रजाति है। ये खाद्य के सही पाचन हेतु अत्यावश्यक हैं एवं आंतों के फ़्र्लोरा का भाग हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४७ सप्ताह
 
महाराष्ट्र स्थित अजंता गुफाओं से गुप्त काल की छठी शताब्दी की भित्ति चित्र (मुराल पेन्टिंग)। ये चित्र अपने काल के ढेरों अन्य चित्रों की भांति ही मुक्त रूप से नग्नता, मैथुन आसनों एवं रोमांटिक विषयों को दर्शाते थे। ये चित्र उस काल में भारतीय समाज में तंत्र विद्या (यौन विद्या) के आज के वर्ज्य रूप को मान्य होने की प्रमान हैं। इसी समाज ने तब कामसूत्र एवं तंत्र विद्या को भारतीय दर्शन का अभिन्न भाग बनाया था।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४८ सप्ताह
 
पांगोंग त्सो हिमालय में ४५०० मी. (१४८५० फ़ी.) की ऊंचाई पर स्थित एक झील है। यह १३४ कि.मी लंबी है और भारत से तिब्बत तक फ़ैली हुई है। इस झील की कुल लंबाई का दो-तिहाई भाग पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना में आता है। अपने सबसे चौड़े स्थान पर यह मात्र ८ कि.मी चौड़ी है और नमकीन जल होने के बावजूद भी यह पूर्णरूपेण जम जाती है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
४९ सप्ताह
 
नल से गिरती जल की एक बूंद का एनिमेशन चित्र। नल से जुड़े रहते हुए बूंद पर गुरुत्वाकर्षण बल पृष्ठ तनाव का मुकाबला करता है, जब तक कि बूंद इतनी भारी नहीं हो जाती कि वह तनाव द्वारा संभाली ही न जा सके। यह एनिमेशन १८ पृथक छायाचित्रों के सम्मिलन से बना है, जिनमें से सभी उसी बूंद की नहीं हैं, पर एक ही बूंद के गिरने को दर्शाने हेतु क्रमवार एकत्रित की गयी हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
५० सप्ताह
 
खुबानी (Prunus armeniaca) चीनी मूल का एक फ़लधारी वृक्ष है। यह आड़ू से संबंधित है, और मुख्य जाति प्रूनुस की उपजाति प्रूनुस के अधीन वर्गीकृत है। इसका फ़ल (चित्रित) आड़ू से मिलता जुलता है, और इसका वर्ण पीले से नारंगी तक, कभी कभार लाल आभा सहित होता है। इसका छिलका मुलायम और लगभग रोएंरहित होता है। खुबानी एकल बीजा वाले फ़ल होते हैं और सुखाने पर मेवा का रूप ले लेते हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
५१ सप्ताह
 
चीन की विशाल दीवार एक 6,352 कि.मी (3,948 मील) लंबी चीनी किलेबंदी है, जिसका निर्माण २००० वर्षॊं तक चला था। यह मंगोलिया एवं मंचूरिया के कबीलों से होने वाले विभिन्न चीनी राजवंशों एवं राज्यों पर आक्रमणों से बचाव हेतु बनायी गई थी। अपने अधिकांश चाप रूपी मोड़ों पर यह उत्तरी चीन और आंतरिक मंगोलिया को विभाजित करती दिखती है। हालांकि यह प्रसिद्ध है कि यह अंतरिक्ष से नंगी आंखों से दिखायी देने वाली एकमात्र मानव कृति है, किन्तु ये भी ध्यान योग्य होगा कि इसके लिये अनुकूल यानि साफ़ वातावरण एवं इसकी मोटी मोटी स्थिति का ज्ञान भी होना अनिवार्य है।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
५२ सप्ताह
 
२००४ में हिंद महासागर में आये भूकंप से उठी सूनामी तरंगों का एनिमेटेड चित्रण, जिसमें दिखता है कि कैसे सूनामी तरंगें १२०० कि.मी (७५० मील) तक फ़ैलती चली गयीं। तरंगों के अग्र भग तटीय क्षेत्रों पर टकराने से पूर्व कुछ हल्के हो गये थे। इस तटीय प्रभाव से तरंगें छिछले पानी में गहरे पानी की अपेक्षा हल्की हो जाती हैं। अर्थात सूनामी गहरे सागर में अपेक्षाकृत तेजी से चलती हैं।
चित्र श्रेय: {{{author}}}
५३ सप्ताह

साँचा:प्रमुख चित्र सप्ताह ५३ वर्ष २०१३