भारत के राजनीतिक दलों की सूची

राजनीतिक पार्टी

भारत के संविधान के अनुसार भारत में संघीय व्यवस्था है जिस में नयी दिल्ली में केन्द्र सरकार तथा विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित राज्यों के लिए राज्य सरकार है। इसीलिए, भारत में राष्ट्रीय व राज्य (क्षेत्रीय), राजनीतिक दलों का वर्गीकरण उनके क्षेत्र में उनके प्रभाव के अनुसार किया जाता है। भारत में मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों की भारत सरकार सूची निम्न है:

भारत में बहुदलीय प्रणाली बहु-दलीय पार्टी व्यवस्था है जिसमें छोटे क्षेत्रीय दल अधिक प्रबल हैं। राष्ट्रीय पार्टियां वे हैं जो चार या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त हैं। उन्हें यह अधिकार भारत के चुनाव आयोग द्वारा दिया जाता है, जो विभिन्न राज्यों में समय समय पर चुनाव परिणामों की समीक्षा करता है। इस मान्यता की सहायता से राजनीतिक दल कुछ पहचानों पर अपनी स्थिति की अगली समीक्षा तक विशिष्ट स्वामित्व का दावा कर सकते हैं जैसे की पार्टी चिह्न.

राष्ट्रीय दल

भारत में किसी भी राजनैतिक दल को राष्ट्रीय दल की मान्यता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रतीक (आरक्षण एवं आवंटन) अधिनियम, 1968 के पैराग्राफ ६ख के अनुसार प्रदान की जाती है जो कि निम्नलिखित है:

6B. राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु शर्तें - एक राजनैतिक दल राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने का पात्र होगा यदि, और केवल यदि, निम्न में से कोई भी शर्त पूरी होती है -

  1. कोई पंजीकृत दल तीन विभिन्न राज्यों में लोक सभा की कुल सीटों की कम से कम २% सीटें हासिल की हों।
  2. कोई दल ४ अलग अलग राज्यों में लोक सभा या विधान सभा चुनाव में कम से कम ६% मत पाये हों और लोक सभा में कम से कम ४ सीटें हासिल की हों।
  3. किसी भी दल को कम से कम चार या उससे अधिक राज्यों में राज्यीय दल की मान्यता प्राप्त हो।

सूची

१५ मई २०२३ को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार देश में निम्नलिखित ६ राजनैतिक दल राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हैं:[1]

राष्ट्रीय दल ध्वज स्थापना वर्ष संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव चिह्न पार्टी मुख्यालय
आम आदमी पार्टी   २०१२ अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल   २०६, राउज एवेन्यू, डी.डी.यू. मार्ग, नई दिल्ली- ११०००२
भारतीय जनता पार्टी   १९८० जगत प्रकाश नड्डा   ६-अ, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली- ११०००२
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस   १८८५ मल्लिकार्जुन खड़गे   २४, अकबर रोड, नई दिल्ली- ११००११
बहुजन समाज पार्टी   १९८४ कांशीराम मायावती
 
Elephant
४, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली- ११०००१
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)   १९६४ सीताराम येचुरी   २७-२९, ए.के.गोपालन भवन, भाई वीर सिंह मार्ग, नई दिल्ली- ११०००१
नेशनल पीपल्स पार्टी   २०१३ पी॰ ए॰ संगमा कॉनराड संगमा   प्लॉट नं.९०-ए, लाचाउमिरी जिला, पूर्वी खासी हिल्स, शिलांग- ७९३००१

भूतपूर्व राष्ट्रीय पार्टियां

पार्टी का नाम राष्ट्रीय मान्यता संदर्भ
प्राप्ति समाप्ति
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी १९५० २०२३ [2]
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी २००४ २०२३ [3]
सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस २०१६ २०२३ [4]
राष्ट्रीय जनता दल २००८ २०१० [5]

राज्यीय दल

वे दल जिनके पास एक राज्य में पर्याप्त वोट या सीटें हों, उन्हें चुनाव आयोग द्वारा राज्य पार्टी के रूप में अधिकृत किया जा सकता है। संबंधित राज्य में राज्य दल के रूप में मान्यता मिलने से दल को एक विशेष चुनाव चिन्ह आरक्षित करने का विकल्प मिल सकता है। एक पार्टी को एक या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त हो सकती है। चार राज्यों में मान्यता प्राप्त पार्टी को स्वतः ही एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त हो जाती है।

भारत में किसी भी राजनैतिक दल को राज्यीय दल की मान्यता चुनाव प्रतीक (आरक्षण एवं आवंटन) अधिनियम, 1968 के पैराग्राफ ६क के अनुसार प्रदान की जाती है जो कि निम्नलिखित है:

6A. राज्यीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने हेतु शर्तें - एक राजनैतिक दल किसी राज्य में राज्यीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त करने का पात्र होगा यदि, और केवल यदि, निम्न में से कोई भी शर्त पूरी होती है -

(i) राज्य के पिछले विधानसभा चुनावों में, दल के द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों ने राज्य में पड़े कुल वैध मतों का कम से कम ६% मत प्राप्त किये हों; और, साथ ही, उन चुनावों में उस राज्य की विधानसभा में दल के कम से कम दो प्रत्याशी विधायक चुने गए हों; अथवा

(ii) पिछले लोकसभा चुनावों में उस राज्य से, दल के द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों ने राज्य में पड़े कुल वैध मतों का कम से कम ६% मत प्राप्त किये हों; और, साथ ही, उन चुनावों में उस राज्य से लोकसभा में दल का कम से कम एक प्रत्याशी सांसद चुना गया हो; अथवा

(iii) राज्य के पिछले विधानसभा चुनावों में, दल ने विधानसभा सीटों की कुल संख्या का कम से कम ३% सीटें, अथवा कम से कम ३ सीटें (जो भी अधिक हो) जीती हों; अथवा

(iv) पिछले लोकसभा चुनावों में उस राज्य से, प्रत्येक २५ सीटों पर दल का कम से कम एक सदस्य चुना गया हो; अथवा

(v) राज्य में हुए पिछले लोकसभा अथवा विधानसभा चुनावों में, दल के द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों ने राज्य में पड़े कुल वैध मतों का कम से कम ८% मत प्राप्त किये हों।

भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना दिनांक १५ मई २०२३ के अनुसार देश के २६ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल ५८ दलों को राज्य पार्टी का दर्जा प्राप्त है। इनमें सर्वाधिक ५-५ दल बिहार, केरलमेघालय राज्यों में हैं। इसके अलावा असम, महाराष्ट्र, नागालैण्ड, तमिलनाडुतेलंगाना राज्यों में ४-४ दल; अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखण्ड, मणिपुर, त्रिपुरापुदुचेरी में ३-३ दल; उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, गोवा, मिज़ोरमसिक्किम राज्यों में २-२ दल तथा कर्नाटक, राजस्थान, उड़ीसा, पंजाबछत्तीसगढ़ राज्यों में १-१ दल राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त हैं। देश के चार राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड व केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली में कोई भी दल राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है।

सूची

१५ मई २०२३ को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार देश में राज्यीय दल की मान्यता प्राप्त पार्टियों की सूची इस प्रकार है- [6]

कुंजी
  • *  – आयोग के दिनांक 02.10.2021 के अंतरिम आदेश के तहत नाम और चिह्न को फ्रीज किया गया
  • #  – भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लंबित अंतिम आदेश
दल नाम स्थापना वर्ष संस्थापक दल प्रमुख चुनाव चिह्न राज्य/के.शा.प्र. पार्टी मुख्यालय
सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस १९९८ ममता बनर्जी ममता बनर्जी   पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय ३०-बी, हरीश चटर्जी स्ट्रीट, कोलकाता- ७०००२६ (प.बं.)
जनता दल (यूनाइटेड) २००३ राजीव रंजन सिंह   बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर ७- जंतर मंतर रोड, नई दिल्ली- ११०००१
जनता दल (सेक्युलर) १९९९ एच.डी.देवेगौड़ा एच.डी.देवेगौड़ा   कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश ५- सफदरजंग लेन, नई दिल्ली- ११०००३
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी १९२५ मानवेन्द्र नाथ राय डी. राजा   केरल, तमिलनाडु, मणिपुर अजय भवन, कोटला मार्ग, नई दिल्ली- ११०००२
समाजवादी पार्टी १९९३ मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव   उत्तर प्रदेश १८- कॉपरनिकस लेन, नई दिल्ली- ११०००१
राष्ट्रीय जनता दल १९९७ लालू प्रसाद यादव लालू प्रसाद यादव   बिहार, झारखण्ड १३, वी.पी. हाउस, रफी मार्ग, नई दिल्ली- ११०००१
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी १९९९ शरद पवार   महाराष्ट्र, नागालैण्ड बंगला नं.१, रविशंकर शुक्ल लेन, फ़िरोजशाह रोड, नई दिल्ली- ११०००१
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम १९४९ सी॰एन॰ अन्नादुरै एम॰ के॰ स्टालिन   तमिलनाडु, पुदुचेरी 'अन्ना अरिवालयम' २६८-२६९, अन्ना सलाई, तेनामपेट, चेन्नई- ६०००१८
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम १९७२ मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन ई.के.पलानीस्वामी,ओ पनीरसेल्वम   तमिलनाडु, पुदुचेरी २७५, अव्वाई षणमुगम सलाई, रोयापेट्टा, चेन्नई- ६०००१४
युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी २०११ वाई एस जगनमोहन रेड्डी वाई एस जगनमोहन रेड्डी   आंध्र प्रदेश, तेलंगाना मकान नं. ८-२-२६९/एस/९८, सागर सोसायटी, बंजारा हिल्स, हैदराबाद- ५०००३४ (तेलंगाना)
तेलुगु देशम पार्टी १९८२ नन्दमूरि तारक रामाराव नारा चंद्रबाबू नायडू   आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एन.टी.आर. भवन, बंजारा हिल्स, हैदराबाद- ५०००३३ (तेलंगाना)
भारत राष्ट्र समिति २००१ के.चंद्रशेखर राव के.चंद्रशेखर राव   तेलंगाना रोड नं.१४, बंजारा हिल्स, हैदराबाद- ५०००३४ (तेलंगाना)
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन १९५७ अब्दुल वहाद ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी   तेलंगाना दारुस्सलाम बोर्ड, हैदराबाद- ५००००१ (तेलंगाना)
अपना दल (सोनेलाल) २०१६ जवाहर लाल पटेल अनुप्रिया पटेल   उत्तर प्रदेश ग्राम- अतरामपुर नवाबगंज, प्रयागराज- २२९४१२ (उ.प्र.)
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक १९३९ सुभाष चंद्र बोस देवव्रत विश्वास   पश्चिम बंगाल नेताजी भवन, T-२२३५/२, अशोक नगर, फ़ैज रोड, करोलबाग, नई दिल्ली- ११०००५
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी २०१८ हनुमान बेनीवाल हनुमान बेनीवाल   राजस्थान २६-२७, तेजा कालोनी, मानसर, जिला- नागौर- ३४१००१ (राजस्थान)
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट २००५ बदरुद्दीन अजमल बदरुद्दीन अजमल   असम ३, फ्रेन्ड्स पथ, हातिगांव, गुवाहाटी- ७८१०३८ (असम)
असम गण परिषद्   असम गोपीनाथ बोरदोलोई रोड, गुवाहाटी- ७८१००१ (असम)
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट २००५   असम
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल असम
ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन   झारखंड हरमु, रांची- ८३४००२ (झारखण्ड)
देसिया मुरपोक्कु द्रविड़़ कड़गम २००५ विजयकांत   तमिलनाडु १२५/७, जवाहरलाल नेहरु सलाई, कोयमबेडु, चेन्नई- ६००१०७ (तमिलनाडु)
इंडियन नेशनल लोकदल १९९६ चौधरी देवीलाल ओमप्रकाश चौटाला   हरियाणा नं.८०, सेक्टर-९, चंडीगढ़- १६०००९
इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग १९४८ मुहम्मद इस्माइल के.एम.कादर मोहिदीन   केरल कायदे मिल्लत मंजिल, मारियाकयार लेब्बाई स्ट्रीट, चेन्नई- ६००००१ (तमिलनाडु)
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) २०१८ अजीत जोगी अमित जोगी खेत में हल चलाता किसान छत्तीसगढ़ श्री बालाजी कॉम्प्लेक्स, खमतराई, रायपुर- ४९२००१ (छत्तीसगढ़)
जननायक जनता पार्टी २०१८ दुष्यंत चौटाला दुष्यंत चौटाला   हरियाणा जिला व्यापार केन्द्र, सेक्टर- ५६, गुरुग्राम- १२२००१ (हरियाणा)
जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस शेख़ अब्दुल्ला फ़ारुख़ अब्दुल्ला   जम्मू व कश्मीर शेरे कश्मीर भवन, जम्मू- १८०००१
जम्मू व कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी भीम सिंह   जम्मू व कश्मीर १७, वी.पी. हाउस, रफी मार्ग, नई दिल्ली- ११०००१
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी मुफ्ती मोहम्मद सईद महबूबा मुफ़्ती   जम्मू व कश्मीर २, इम्पोरियन लेन, रेसीडेंसी रोड, श्रीनगर- १९०००१
झारखंड मुक्ति मोर्चा १९७२ शिबू सोरेन शिबू सोरेन   झारखंड बैरियातू रोड, रांची- ८३४००८ (झारखण्ड)
केरल कांग्रेस (एम)   केरल स्टेट कमिटी ऑफिस, कोट्टायम- ६८६००१ (केरल)
नागा पीपुल्स फ्रंट नेफियू रियो शुरोज़िली लिज़ेत्सु   नागालैण्ड, मणिपुर पोस्ट बॉक्स नं.५६५, कोहिमा- ७९७००१ (नागालैण्ड)
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी २०१७ नेफियू रियो नेफियू रियो   नागालैण्ड चुमुकेदीमा, दीमापुर- ७९७१०३ (नागालैण्ड)
बीजू जनता दल १९९७ बीजू पटनायक नवीन पटनायक   उड़ीसा नवीन निवास, एरोड्रम गेट, भुवनेश्वर- ७५१००९ (उड़ीसा)
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी १९४० टी.जे.चंद्रचूड़न   केरल
जनशक्ति पार्टी, लोकलोक जनशक्ति पार्टी* २००० रामविलास पासवान
 
बिहार १२, जनपथ, नई दिल्ली- ११००११
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) २०२२ चिराग पासवान चिराग पासवान   नागालैण्ड २३, नॉर्थ एवेन्यू, नई दिल्ली- ११०००१
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी २०१३ उपेन्द्र कुशवाहा उपेन्द्र कुशवाहा   बिहार ढक्कनपुरा, मोहनपुर, पटना- ८००००१ (बिहार)
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन दीपांकर भट्टाचार्य   बिहार यू-९०, शक्करपुर, दिल्ली- ११००९२
शिरोमणि अकाली दल १९२० सुखबीर सिंह बादल   पंजाब बिल्डिंग नं.६, सेक्टर २८बी, मध्य मार्ग, चंडीगढ़- १६००२८
शिवसेना १९६६ बालासाहेब ठाकरे एकनाथ शिंदे   महाराष्ट्र आनंद आश्रम, श्री भवानी चौक, तेंभी नाका, ठाणे पश्चिम- ४००६०१ (महाराष्ट्र)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)# २०२२ उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे   महाराष्ट्र शिवसेना भवन, गडकरी चौक, मुम्बई- ४०००२८ (महाराष्ट्र)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना २००६ राज ठाकरे राज ठाकरे   महाराष्ट्र कृष्ण कुंज, एम.बी.राउत रोड, शिवाजी पार्क, मुंबई- ४०००२८ (महाराष्ट्र)
पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल १९७७ बेकिन परतिन

ओकेन लेगो

कामेन रिंगु   अरुणाचल प्रदेश के.रिंगु कॉम्प्लेक्स, नहारलगुन- ७९१११० (अ.प्र.)
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी १९६८ एच. लिंगदोह के.पी.पेनियांग   मेघालय केन्चस ट्रेस, लाबान, शिलांग- ७३९००४ (मेघालय)
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी १९७७ ई.के.मावलोंग मेतबाह लिंगदोह   मेघालय मावलाइ नोनगलाम, शिलांग- ७९३००२ (मेघालय)
पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट २०१७ मेघालय लचुमिएरे, शिलांग- ७९३००१ (मेघालय)
वॉइस ऑफ़ द पीपुल पार्टी २०२१   मेघालय लैटकोर, किटन-यू-सोम, पूर्वी खासी हिल्स- ७९३०२१ (मेघालय)
महाराष्ट्रवादी गोमान्तक पार्टी १९६३ दीपक धावलीकर   गोवा ड्यूक्ल हेवेन, पणजी- ४०३००१ (गोवा)
गोवा फॉरवर्ड पार्टी २०१६ विजय सरदेसाई विजय सरदेसाई   गोवा शीश महल, कोंबा, मरगांव- ४०३६०१ (गोवा)
मिज़ो नेशनल फ्रंट १९५९ ज़ोरमथंगा   मिज़ोरम जनरल हेडक्वार्टर्स, जरकावत, आइजोल- ७९६००१ (मिज़ोरम)
ज़ोरम नेशनलिस्ट पार्टी सूर्य(किरण रहित) मिजोरम जनरल हेडक्वार्टर्स, ट्रेजरी स्कायर, आइजोल- ७९६००१ (मिज़ोरम)
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट १९९३ पवन कुमार चामलिंग पवन कुमार चामलिंग   सिक्किम अपर देवराली, गंगटोक पूर्व- ७३७१०१ (सिक्किम)
सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा २०१३ प्रेम सिंह तमांग प्रेम सिंह तमांग   सिक्किम कॉनवॉय ग्राउण्ड, गंगटोक पूर्व- ७३७१०२ (सिक्किम)
इण्डिजिनियस पीपुल्स फ़्रंट ऑफ़ त्रिपुरा   त्रिपुरा ओल्ड काली बाड़ी रोड, कृष्णानगर, अगरतला- ७९९००१ (त्रिपुरा)
टिपरा मोथा पार्टी २०१९   त्रिपुरा खुमुलवंग- ७९९०३५ (त्रिपुरा)
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेस २०११ एन॰ रंगास्वामी एन॰ रंगास्वामी   पुदुच्चेरी बद्मावती, पक्कामुदयानपेट, पुदुच्चेरी- ६०५००८

भूतपूर्व राज्य पार्टियां

पंजीकृत दल

राजनीतिक दलों की एक बड़ी संख्या चुनाव आयोग में पंजीकृत है, जिन्हें राष्ट्रीय अथवा राज्य दल के रूप में मान्यता नहीं मिली है। कई मामलों पंजीकरण बना रहता है, चाहे संबंधित पार्टी भंग हो चुकी हो या कई वर्ष पूर्व उसका किसी और पार्टी में विलय हो चुका हो।

प्रमुख गैर-मान्यताप्राप्त पंजीकृत दल

दल नाम पार्टी परचम स्थापना वर्ष संस्थापक दल प्रमुख पार्टी मुख्यालय टीप
राष्ट्रीय लोक दल   १९९६ चौधरी अजीत सिंह चौधरी जयंत सिंह ४०६, वी.पी. हाउस, रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली- ११०००१ उत्तर प्रदेश का पूर्व राज्यीय दल
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ओमप्रकाश राजभर ओमप्रकाश राजभर ग्राम- मीरनगंज, पो- रामपुर-रसड़ा, बलिया(उ.प्र.)- २२१७१२ उत्तर प्रदेश में ६ विधायक
निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल संजय निषाद संजय निषाद उत्तर प्रदेश में ६ विधायक
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी २०२२ पशुपति कुमार पारस पशुपति कुमार पारस लोकसभा में बिहार से ५ सांसद
राष्ट्रीय लोक जनता दल उपेंद्र कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) रामदास आठवले रामदास आठवले नं.३/४,इंसा हटमेंट,आजाद मैदान, फोर्ट, मुंबई, महाराष्ट्र- ४००००१ केन्द्र सरकार में १ मंत्री
भारतीय ट्राइबल पार्टी   छोटूभाई वसावा छोटूभाई वसावा मु.पो. चंदेरिया, तालुका- वालिया, भरूच, गुजरात राजस्थान में २ विधायक
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) १९९४ सिमरनजीत सिंह मान सिमरनजीत सिंह मान ग्राम- किला, एस.हरनाम सिंह-पो.आ. तेल्लानिमा, फतेहगढ़ साहब, पंजाब-१४०४०६ लोकसभा में पंजाब से १ सांसद
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हीरा सिंह मरकाम तुलेश्वर सिंह मरकाम ग्राम व पोस्ट तिवेर्थ, तहसील कटघोरा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) मध्य प्रदेश का पूर्व राज्यीय दल

अन्य पंजीकृत दल

नीचे अक्टूबर 2005 के चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा पर्काषित 730 पंजीकृत अज्ञात (बिना पहचान वाली) पार्टियों की सूची दी गयी है:

भारतीय सर्वजन पार्टी

ππ{@@bhahuja:* भारbhahujan saसभा 

बहुजन मुक्ति पार्टी

हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन

*राष्ट्रीय समाज पक्ष 0पार्टी*

SARVASHAKTI DAL (INDIA) SURANDRA SINGH GUDHA

यू

यू

अन्य दल

भारत में कई राजनैतिक दल चुनाव आयोग में कभी पंजीकृत नहीं हुए हैं।

भूतपूर्व दल

लुप्त/राज्यीय गठबंधन

1990 के बाद से, भारतीय मतदाताओं ने लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खंडित जनादेश दिया है। इस वज़ह से कई दल, जिनमें छोटे (और कभी कभी मौलिक) वैचारिक मतभेद हैं, सत्ता पर दावा करने के लिए गठबंधन कर लेते हैं। भारत में निम्नलिखित राजनैतिक दलों का गठबंधन है।

इन्हें भी देखें

आधिकारिक पार्टी

(AIMIM) https://web.archive.org/web/20181115195429/https://en.m.wikipedia.org/wiki/All_India_Majlis-e-Ittehadul_Muslimeen

अन्य साइट्स

बाहरी कड़ियाँ

आगे पढ़ने के लिए

  • सुब्रत के. मित्र तथा वी.बी. सिंह. 1999.भारत में लोकतंत्र व सामाजिक परिवर्तन : राष्ट्रीय मतदाताओं का एक गहन विश्लेषण. नई दिल्ली: सेज प्रकाशन. ISBN 81-7036-809-X (India HB) ISBN 0-7619-9344-4 (U.S. HB).
  • सुब्रत के. मित्र, माइक एन्स्कट, क्लेमेंस स्पिएस (eds.). 2004. दक्षिण एशिया में राजनीतिक dal. ग्रीनवुड: प्रेजेर.

सन्दर्भ