विकिपीडिया:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/फ़रवरी 2024

सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव
सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव

सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव फ़रवरी2024 विकिमीडिया फाउंडेशन एवं गूगल के सहयोग से हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप द्वारा आयोजित लेख निर्माण प्रतियोगिता है। इसका लक्ष्य 1 फ़रवरीसे 15 फ़रवरी2024 तक नए लेखों का निर्माण करना है।

नियम

इस संपादनोत्सव में शामिल होकर पुरस्कार जीतने के लिए निम्न नियमों का पालन अनिवार्य है:

  1. कोई भी विकिमीडिया खाता वाले सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप विकिपीडियन नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।
  2. नए लेखों का निर्माण सुझायी हुई लेख सूची में से ही करें। सूची के बाहर के विषयों के लेख संपादनोत्सव में शामिल नहीं होंगे।
  3. एक प्रतिभागी द्वारा एक दिन में अधिकतम 5 लेख बनाए जा सकते हैं। इससे अधिक लेख बनाने पर आरंभिक 5 लेख ही प्रतियोगिता के लिए मान्य होंगे। चुने हुए लेखों को उसी दिन फाउंटेन टूल पर जमा करना जरूरी है।
  4. पहले चुने हुए लेखों की न्यूनतम अर्हता (दो सौ शब्द) पूरा होने पर ही अगला लेख बनाना शुरु करें।
  5. लेखों के निर्माण या विकास की अवधि भारतीय समय के अनुसार 1 फ़रवरी 2023 (12:00 पूर्वाह्न) से 15 फ़रवरी 2023 (11:59 अपराह्न) तक होगी।
  6. लेख कम से कम 200 शब्दों तथा दो सन्दर्भों के होने पर ही स्वीकृत होंगे। चित्र एवं ज्ञानसंदूक अनिवार्य नहीं हैं किन्तु ये गुणवत्ता के अंक दिलाने में सहायक होंगे। संदर्भ अंग्रेजी के/में हो सकते हैं किंतु हिंदी के/में संदर्भ गुणवत्ता की दृष्टि से बेहतर होंगे।
  7. पाठ यांत्रिक अनुवाद नहीं होना चाहिए। सामग्री अनुवादक, गूगल अनुवाद या किसी अन्य अनुवाद उपकरण का सहारा लेकर किए अनुवादों को पर्याप्त सुधार के बाद ही प्रकाशित करें। यांत्रिक अनुवाद का टैग लगने की स्थिति में जब तक पुनरीक्षक उस पर से टैग न हटाएँ तब तक दूसरा लेख न बनाएँ।
  8. लेख अस्वीकृत होंगे यदि वे- स्रोतहीन हों / एक या बिना संदर्भ के हों / यांत्रिक अनुवाद हों / 200 से कम शब्दों के हों /मुद्राधिकार का उल्लंघन करते हों।
  9. प्रतियोगिता में स्वीकृत प्रत्येक लेख के लिए प्रतिभागियों को 1 अंक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी के समग्र लेखों की गुणवत्ता के मूल्यांकन के आधार पर निर्णायक प्रतिभागियों को अधिकतम 25 अंक तक प्रदान कर सकते हैं। गुणवत्ता के अंक सामग्री के अंक के पचास प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकते हैं।
  10. प्रतियोगिता के अंक निर्धारण में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
  11. आयोजक एवं निर्णायक संपादनोत्सव में प्रतिभागी बनकर लेख बना सकते हैं किंतु वे पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।

पुरस्कार

इसमें दिए जाने वाले पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:

  1. प्रथम पुरस्कार: ₹7,000 के उपकरण या कूपन (50 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  2. द्वितीय पुरस्कार: ₹6,500 के उपकरण या कूपन (45 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  3. तृतीय पुरस्कार: ₹5,500 के उपकरण या कूपन (40 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  4. चौथा पुरस्कार: ₹5,000 के उपकरण या कूपन (35 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  5. पाँचवाँ पुरस्कार: ₹4,500 के उपकरण या कूपन (30 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  6. 2 उत्कृष्टता पुरस्कार: ₹4,000 के उपकरण या कूपन (25 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  7. 5 गुणवत्ता पुरस्कार: ₹3,000 के उपकरण या कूपन (20 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  8. 5 प्रोत्साहन पुरस्कार: ₹2,000 के उपकरण या कूपन (15 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  9. 5 सांत्वना पुरस्कार: ₹1,000 के उपकरण या कूपन (10 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  10. पुरस्कार पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं बार्नस्टार दिया जाएगा।

आयोजक मंडल

  1. अनिरुद्ध कुमार (वार्ता

मूल्यांकन

संपादनोत्सव में लेखों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्मित लेखों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए तीन सदस्यों की निर्णायक मंडली बनाई गई है:
  1. SM7 --SM7--बातचीत--
  2. संजीव कुमार
  3. अजीत कुमार तिवारीअजीत कुमार तिवारी बातचीत
निर्णय के मुख्य बिंदु
  1. सभी न्यूनतम आवश्यकता पूरा करने वाले लेखों को प्रति लेख 1 अंक।
  2. प्रतिभागी के सभी लेखों की गुणवत्ता (भाषा, एवं विषय प्रस्तुति का स्तर हिंदी विकिपीडिया के अनुरूप) के लिए प्रति प्रतिभागी अधिकतम 25 अंक।
  3. मुद्राधिकार वाले या किसी अन्य स्रोत से बिना संदर्भ देकर बने लेख पर 0 अंक।
  4. यांत्रिक/मशीनी अनुवाद या खराब अनुवाद के लेखो को 0 अंक।
  5. मूल्यांकन पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर इससे संबंधित वार्ता कर सकते हैं।

प्रतिभागिता

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निम्न कड़ी से सूची में अपना नाम जोड़ें।

सुझायी लेख सूची

लेख जमा करें

  • संपादनोत्सव में स्वयं द्वारा बनाए गए लेखों को फाउंटेन टूल की सहायता से जमा करें।
  • नया लेख चुनने के पूर्व अपने द्वारा बनाए जा चुके सभी लेखों को फाउंटेन टूल पर जमा करें।
  • लेख जमा करने की अंतिम तिथि 15 फ़रवरी2024 है।
  • निर्मित लेख पृष्ठ पर सभी बनाए जा चुके लेखों की सूची देखी जा सकती है।
  • किसी भी समस्या को वार्ता पृष्ठ पर रखें।

परिणाम

पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे की तालिका में देखें। सभी प्रतिभागियों का अंक मूल्यांकन पृष्ठ पर देख सकते हैं।

मूल्यांकन सारणी
क्रं॰सं॰ सदस्य नाम अंक पुरस्कार
1. नीलम 61 पहला
2. आदेश यादव 50 दूसरा
3. सीमा1 35 चौथा
4. अर 28 उत्कृष्टता
5. 22 गुणवत्ता
6. Vineet Kumar Tiwari 29 15 प्रोत्साहन
7. रोहित साव27 15
8. Divya4232 12 सांत्वना